Wednesday, June 29, 2022

हास्यास्पद - बेतुकी मगर मनोरंजक

 हास्यास्पद - बेतुकी मगर मनोरंजक

जब संसार में आते हैं - 
तो सब अकेले ही आते हैं - 
          और वो भी खाली हाथ। 

पर संसार में  रहते हुए  -
सबके साथ लड़ते हैं - 
हर बात - हर चीज के लिए
धन, संपत्ति, ज़मीन और जायदाद के लिए 
पद, प्रतिष्ठा, गौरव और सम्मान के लिए
यहां तक कि धर्म के नाम पर भी लड़ते हैं।

और फिर  -
जब संसार से जाने का वक़्त आता है -
तो सब अकेले ही जाते हैं - 
            और वो भी खाली हाथ। 
                                       " राजन सचदेव "

5 comments:

  1. It's amazing🌺🙏🌸

    ReplyDelete
  2. It's amazing🌺🙏🌸

    ReplyDelete
  3. Ek dam satya mahapurso ji🙏🙏💐💐

    ReplyDelete
  4. बिल्कुल theek ha ji 🙏🙏

    ReplyDelete
  5. बिलकुल सच है

    ReplyDelete

मृत्यु से मोक्ष तक — From Death to Liberation

इच्छा के रहते प्राण चले जाएं तो वह मृत्यु अर्थात कालचक्र अथवा आवागमन की क्रिया का एक अंग है।  और अगर प्राण के रहते इच्छाएं चली जाए तो वह मुक...