Thursday, September 24, 2026

No one is too Tall

"No one is too tall to see tomorrow 
And no one is too rich to buy yesterday. 
So, be humble and appreciate life the way it is."

We spend much of our lives chasing tomorrow with lofty expectations, trying to reach what is beyond our reach 
- or holding on to memories of the past; whether happy and joyful or sad and painful, we cling to them. 
But neither tomorrow nor yesterday belongs to us. 
Tomorrow is only a possibility, while the past is just a collection of bittersweet memories.

Remember, life does not always unfold the way we wish. 
Sometimes it gives us joy; sometimes it brings challenges; sometimes abundance, sometimes uncertainty. 
True wisdom lies in accepting things as they are and learning to value the present moment.
Humility is understanding that no position or high status, wealth, power, or achievement can grant us control over time. 
No one can ever become mighty enough to foresee tomorrow and alter it; to dictate the future on their own terms.
Nor can we become wealthy enough to purchase back our yesterday.

So, let us be humble. 
Be grateful for what we have 
And use the present moment with wisdom and discernment.
                                   " Rajan Sachdeva "

किसी का क़द इतना बड़ा नहीं है .....

किसी का भी क़द इतना बड़ा नहीं है कि वो आने वाले कल को देख सके और उसे बदल सके। 
और कोई इतना अमीर भी नहीं है कि अपने बीते हुए कल को खरीद सके। 
इसलिए, विनम्र रहें और वर्तमान समय की क़दर करें।

हम अपने जीवन का ज़्यादातर समय या तो बड़ी बड़ी उम्मीदों के साथ आने वाले कल के पीछे भागने, और अपनी पहुँच से बाहर की चीज़ों को पाने की कोशिश में लगा देते हैं 
और या फिर पुरानी यादों में उलझे रहते हैं। चाहे वे यादें खुशी की हों, या दुख और दर्द भरी - हम उन्हें पकड़े रहते हैं। 
लेकिन न तो आने वाला कल हमारा है और न ही बीता हुआ कल। 
आने वाला कल तो सिर्फ एक संभावना है, और बीता हुआ कल कुछ खट्टी-मीठी यादों का पुलिंदा है। 

याद रहे कि ज़िंदगी हमेशा वैसी नहीं चलती जैसी हम चाहते हैं।
जीवन में कभी खुशी मिलती है तो कभी चुनौतियाँ। कभी भरपूर खुशियाँ तो कभी अनिश्चितता। 
समझदारी इसी में है कि जो जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार कर के वर्तमान समय की क़दर करना सीखें। 

कोई भी ऊँचे से ऊँचा पद, धन-दौलत, अथवा शक्ति हमें समय पर नियंत्रण नहीं दिला सकती। 
हम कभी भी इतने शक्तिशाली नहीं हो सकते कि आने वाले कल को अपने हिसाब से चला सकें  
और न ही इतने अमीर हो सकते हैं कि बीते हुए कल को खरीद सकें।
इसलिए, विनम्र रहने का प्रयत्न करें । विनम्रता अपनाएं। 
जो है, उसके लिए कृतज्ञ रहें  - शुक्रगुज़ार रहें।  
और वर्तमान समय का उपयोग समझदारी और विवेक से करें। 
                             " राजन सचदेव "

Monday, September 21, 2026

गणेश विसर्जन - एक गहरा दार्शनिक महोत्स्व

इन दिनों महाराष्ट्र (भारत) में गणेश विसर्जन का त्योहार मनाया जा रहा है।
गणेश चतुर्थी के दौरान, भगवान गणेश की सुंदर मूर्तियाँ बना कर स्थापित की गईं और श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा-अर्चना की गई ।
अब, उन्हीं मूर्तियों को प्रसन्नता से नाचते हुए शोभा यात्रा के रुप में ले जाकर नदियों या झीलों में विसर्जित किया जा रहा है। 
पहली नज़र में यह बहुत अजीब, विरोधाभासी एवं बेतुका सा भी लगता है। 
कुछ ही दिन पहले, जिन मूर्तियों की श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा की थी, अब उन्हीं को ले जाकर वे पानी में विसर्जित कर रहे हैं। 
अगर हम सिर्फ़ बाहरी रस्म को देखें, तो यह अजीब सा लगता है।
लेकिन अगर हम इसके पीछे की दार्शनिक सोच को समझने की कोशिश करें, तो हमें इसमें एक बहुत सुंदर और गहरा संदेश मिल सकता है। 

हम जानते हैं कि जो कुछ भी अस्तित्व में आता है, वह अंततः समाप्त हो जाता है।
जिसका जन्म होता है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है। 
जो भी बनता या बनाया जाता है, वह अंततः नष्ट हो ही जाता है या उसका रुप बदल जाता है।
हमारा शरीर, धन सम्पत्ति, रिश्ते-नाते, देश,समाज एवं सभ्यताएँ और यहाँ तक कि पूरा ब्रह्माण्ड  - सब कुछ अस्थायी है और बदलता रहता है।
इन बनते-बदलते और मिटते रुपों के परे निरंतर एकरस एवं एकरुप में स्थिर अर्थात कायम रहने वाली सार्वभौमिक सत्ता अथवा शक्ति को ही सत्य सनातन एवं ब्रह्म या निराकार ईश्वर कहा जाता है।
यदि हम इस दृष्टिकोण से देखें, तो भगवान गणेश की भौतिक मूर्ति परम सत्य नहीं, बल्कि एक प्रतीक है। एक ऐसा प्रतीक जो हमारे मन को ईश्वर से जुड़ने और उस पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता करता है। 
यह प्रतीक बेशक उपयोगी एवं सार्थक और सम्मान के योग्य तो होता है, लेकिन कोई भी प्रतीक या मूर्ति स्थायी, अनश्वर अथवा अविनाशी नहीं होती। 
इसलिए, कुछ समय तक उस प्रतीक या मूर्ति की पूजा करने के बाद लोग प्रसन्नता पूर्वक उसे जल में विसर्जित कर देते हैं। 
विसर्जन एक प्रक्रिया है - यह याद  दिलाने के लिए कि प्रतीक से प्रेम करें, सम्मान करें, तथा उससे कुछ सीखने का प्रयत्न करें लेकिन रुप, आकार अथवा किसी प्रतीक के मोह में  न बंधें। 

                 एक और सुंदर बौद्ध परंपरा भी ऐसा ही संदेश देती है।  

कुछ वर्ष पहले मुझे मिशिगन यूनिवर्सिटी में भी ऐसी ही एक घटना देखने का सुअवसर मिला। 
कुछ बौद्ध भिक्षुओं को एक सेमिनार में भाग लेने के लिए बुलाया गया था।
सेमीनार के दौरान, उन बौद्ध भिक्षुओं ने रेत और रंगीन पाउडर का इस्तेमाल करके बहुत मेहनत से एक बेहद ही सुंदर डिजाइन बनाया जिसे वो Sand Mandala कहते हैं । 
उसके सूक्ष्म पैटर्न या डिज़ाइन अद्भुत थे। लोग दूर-दूर से उनकी शानदार कलाकृति को देखने आए।
हालाँकि, कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इसे बनाया गया था। लेकिन वापस जाने से पहले भिक्षुओं ने  कहा कि अब वे एक समारोह के रुप में इसे नष्ट कर देंगे। 
यूनिवर्सिटी के स्टाफ़ और दूसरे लोग चाहते थे कि वह शानदार कलाकृति जैसी है उसे वैसे ही संभाल कर रखा जाए।  लेकिन भिक्षुओं ने कहा कि उनकी परंपरा के अनुसार मंडला (Sand Mandala) को रखा नहीं जा सकता। 
एक शानदार समारोह में, उन्होंने उसके ऊपर नृत्य करते हुए उस सुंदर कृति को मिटा दिया। 
संदेश सरल था लेकिन गहरा था: 
जो कुछ भी बनाया गया है, वह अस्थायी है। 
लेकिन इसका अर्थ यह भी नहीं है कि कुछ बनाया ही न जाए। सृजन ही न किया जाए।  
सुंदरता इसलिए अर्थहीन नहीं हो जाती क्योंकि वह हमेशा के लिए नहीं रहती।
असल में, उसका अस्थायी होना ही शायद वह वजह है जिससे हम उसकी और गहराई से सराहना करते हैं।  
मंडला को नष्ट करना दुख या अस्वीकृति का कार्य नहीं था।
यहां तो अस्थायीपन अथवा नश्वरता का भी जश्न मनाया गया और खुशी-खुशी स्वेच्छा से प्रिय वस्तुओं को समाप्त होते हुए देखने का अभ्यास किया गया। 

            गणेश विसर्जन में भी यही दार्शनिक संदेश छिपा है। 
भगवान गणेश की प्रतिमा को जल में विसर्जित करना अनादर का प्रतीक नहीं है।
विसर्जन यात्रा तो भक्ति संगीत, गायन, नृत्य, एवं उत्सव से भरी होती है। वहाँ शोक के बजाय हर्ष और उल्लास होता है।
कुछ समय तक उस प्रतीकात्मक प्रतिमा की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद वे खुशी-खुशी नाचते और गाते हुए उसे विदा करने को तैयार हो जाते हैं। 
यह जीवन के लिए एक गहरा संदेश और सबक है। 
हम अक्सर अपनी पसंदीदा चीज़ों - धन संपत्ति, रिश्ते नाते, अपना यौवन, अपने रुतबे, अपनी उपलब्धियों, पुरानी यादों और यहाँ तक कि अपने विचारों एवं धारणाओं को कस कर थामे रखने की कोशिश में ही अपना जीवन बिता देते हैं। लेकिन सच तो यही है कि भौतिक दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है। किसी वस्तु से प्रेम करने या उसे पूजने का अर्थ यह नहीं है कि उस पर हमेशा के लिए हमारा अधिकार रहना चाहिए।
और उसे जाने देने का यह मतलब नहीं है कि जिसे हमने सराहा और पूजा, वह अर्थहीन था।
गणेश विसर्जन उत्सव में  यह संदेह छिपा है कि प्रतिमा एवं प्रतीक तो अस्थायी है, लेकिन वह जिस सिद्धांत का प्रतिनिधित्व करती है, वह अस्थाई नहीं। 
रुप और आकार तो मिट जाते हैं, लेकिन ज्ञान, प्रेम और भक्ति क़ायम रहते हैं। 

गणेश विसर्जन का महोत्स्व संसार की हर वस्तु की नश्वरता एवं अस्थायीपन को स्वीकार करने और समय आने पर उन्हें शालीनता से जाने देने का संदेश और अभ्यास है। 
यह हमें याद दिलाता है कि अंत अथवा नश्वरता, अस्तित्व के प्राकृतिक काल चक्र का हिस्सा हैं। केवल भय और शोक का कारण नहीं। 
यह याद दिलाता है कि रचना और विनाश, आगमन और प्रस्थान, जन्म और मृत्यु, पाना और खोना - ये सभी जीवन-चक्र के अपरिहार्य अंग हैं। 

वैसे तो हम ईश्वर की पूजा अर्चना और ध्यान किसी भी रुप में कर सकते हैं, लेकिन अंततः हमें उस रुप और  प्रतीक से मुक्त होना पड़ता है - उसे छोड़ना पड़ता है। और स्वयं को याद दिलाना होता है कि ईश्वर किसी एक रुप अथवा आकार तक ही सीमित नहीं है। 
अगर किसी चीज़ को - जिस प्रेम भाव और कृतज्ञता के साथ हमने पाया और अपनाया था - उसी प्रेम भाव और कृतज्ञता के साथ उसे छोड़ भी पाएंगे तो शायद हम जीवन के एक बहुत महत्वपूर्ण सत्य को समझने में सफल हो सकेंगे। 
अर्थात - समय आने पर हर एक रुप एवं आकार अपने मूल तत्वों में मिल जाता है।  
अंततः केवल एक ब्रह्म अथवा ईश्वर ही शेष रहता है। 
                                      ' राजन सचदेव ' 


Ganesh Visarjan - A Beautiful and Profound Concept

These days, a great festival known as Ganesh Visarjan is being celebrated in Maharashtra, India. 
During Ganesh Chaturthi, beautifully crafted images of Lord Ganesha were installed, worshipped, and treated with great love, devotion, and reverence. 
Now, those same images are carried in joyful processions and immersed in rivers or lakes.
At first glance, this may seem strange, contradictory, or even absurd.
Only a few days ago, people worshipped these images with deep reverence and devotion, and now they take them to the water and let them sink. 
Why would people lovingly worship something and then willingly let it go?
If we look only at the outward ritual, it may indeed appear odd. 
But if we pause and try to understand the philosophical thought behind it, we may discover a beautiful and profound message. 

We know that everything that comes into existence will eventually cease to exist. 
Whatever is born will die one day.
Whatever is created will eventually be destroyed or transformed. 
Our bodies, buildings, possessions, relationships, civilizations, and even the entire universe - everything is impermanent and subject to change.
What remains beyond these changing forms is the deeper, universal Reality known as Brahm,  Brahman, or Niraakar Ishvar (God).

From this perspective, the physical image of Lord Ganesh is not the ultimate Reality itself. 
It is a symbol. A form created to help the mind to relate and focus on the Divine. 
The form is useful, meaningful, and worthy of reverence, but the form or image itself is not permanent.
So, after worshipping the form or image for some time, they willingly let it go.

                                 Visarjan is a reminder 
Love the form, respect the form, learn from it. 
But do not become attached to the form. 

             Another beautiful tradition conveys a remarkably similar message.
Several years ago, I witnessed something like this at the University of Michigan in Ann Arbor. 
A few Buddhist monks were invited to participate in a seminar. 
During their visit, they painstakingly created an extraordinarily beautiful Sand Mandala, using countless grains of colored sand. The intricate patterns were amazing. People came from all around to admire their spectacular artwork.
However, after several days of painstaking work, the monks deliberately destroyed it.
I heard that the University staff and others wanted that magnificent artwork to remain intact. But the monks said that, according to their tradition, the Sand Mandala was not meant to be preserved.
In a spectacular ceremony, they danced over it and swept away that beautiful creation.
            The message was simple yet profound:
Everything created is temporary. And yet, beauty does not become meaningless simply because it does not last forever.
In fact, its impermanence may be precisely what makes us appreciate it more deeply.
The destruction of the Mandala was not an act of sadness or rejection. 
It celebrated impermanence and practiced letting go willingly and happily.

                 Ganesh Visarjan carries the same philosophical message.
Devotees do not take the image to the water out of disrespect. 
It’s quite the opposite. 
The procession is often filled with music, singing, dancing, celebration, and devotion. 
There is joy rather than mourning.
After loving and worshipping the form for some time, they are happily willing to let it go.
That is a profound lesson for life.
We often spend our lives trying to hold on to everything we love - our possessions, our relationships, our youth, our status, our achievements, our memories, and even our ideas of how life should be.
But life keeps reminding us that nothing in the physical world is permanent.
Loving or adoring something does not necessarily mean possessing it forever.
And letting go does not mean that what we loved and worshipped was meaningless.
This is one of the deeper messages hidden in the Ganesh Visarjan celebration.
That the image is temporary, but the principle it represents is not.
The form disappears, but the understanding, love, and devotion remain.

Ganesh Visarjan is about accepting impermanence and letting go gracefully when the time comes. 
It reminds us that endings are not necessarily something to fear or mourn. They are part of the natural rhythm of existence. 
It's a reminder that creation and dissolution, arrival and departure, birth and death, getting and letting go - all are parts of the cycle of life.
We may worship the Divine in a particular form, but ultimately we must release it, reminding ourselves that the Divine is not confined to any form.

And when we can let go of something with the same love and gratitude with which we once received and welcomed it, we may have understood a very important truth of existence.
That every form returns to the elements. 
        Only the Divine remains. 
                                                      ' Rajan Sachdeva '

Monday, September 14, 2026

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ - भौतिकता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक

भगवान गणेश को सौभाग्य का देवता और विघ्नहर्ता अर्थात बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। 



























हिन्दू अथवा सनातन देवी देवताओं के चित्र एवं कथाएं प्रतीकात्मक होते हैं। 
इन चित्रों को उनकी वास्तविक छवि मान लेने के कारण ही पश्चिमी प्रभाव के अंतर्गत पढ़े-लिखे शिक्षित लोग तथा गैर-हिन्दू इन्हें शंकित दृष्टिकोण से देखते हैं और अत्यंत हास्यास्पद मान कर इनकी आलोचना करने लगते हैं। 
वास्तव में इन प्रतीकों के पीछे कई गहरे अर्थ छुपे होते हैं। 
चेहरा, रंग, एवं भाव-भंगिमा तथा अन्य चिन्ह विशेष और गहरा महत्व रखती हैं।
यहां तक कि उनके आस-पास की वस्तुओं का भी बहुत महत्व होता है।
देवी देवताओं की इन अजीब लगने वाली तस्वीरों में छिपे प्रतीकों पर ध्यान से और गंभीरता से विचार करके, हम उनके पीछे छिपे गहरे अर्थ को समझ सकते हैं।

गणेश (गण+ईश) और गणपति (गण+पति) का शाब्दिक अर्थ है जनता का स्वामी अथवा शासक और जन-नायक अर्थात नेता। 
अन्य हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की तरह, गणेश की प्रतिमा अथवा चित्र भी  प्रतीकात्मक है। 
गणेश जी के प्रतीक भौतिक और आध्यात्मिक - दोनों में ही गहरा अर्थ रखते हैं। 

                     भौतिक संसार में गणपति के प्रतीक

गणेश = गण+ईश का मतलब है जनगण अथवा लोगों के समूह अथवा जनता का स्वामी एवं शासक। 
भौतिक संसार में  गणपति के प्रतीक एक महान नेता के गुणों को दर्शाते हैं, जो समाज के कल्याण और साधारण जनता को भौतिक और सूक्ष्म बाधाओं से बचाने से संबंधित हैं। 
इन गुणों को सभी राजनीतिक, सामाजिक या आध्यात्मिक नेताओं पर लागू किया जा सकता है - बल्कि किया ही जाना चाहिए ताकि वे अपने लोगों और अनुयायियों का कुशलतापूर्वक नेतृत्व कर सकें।

हाथी, जो भारत का मूल जानवर है, शक्ति का प्रतीक है। ये बहुत ही मिलनसार और रक्षा करने वाला है। 
चूंकि गणेश - अर्थात शासक या नेता - सुरक्षा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उन्हें हाथी के सिर के साथ दिखाया जाता है जो यह बताता है कि एक अच्छे नेता को अपने अनुयायियों का नेतृत्व करने के लिए हाथी की तरह शक्ति सम्पन्न और आत्मविश्वासी होना चाहिए।

उनका अनुपात से बड़ा सिर उनकी बुद्धिमत्ता और लीक से हटकर सोचने की क्षमता का प्रतीक है।
छोटा मुँह और बड़े कान ये समझाते हैं कि वे कम बोलें और अधिक सुनें -अर्थात अपनी बात मनवाने की बजाए ज़रुरतमंद लोगों की बात सुन कर उनकी परेशानियां दूर करने का यत्न करना चाहिए।

छोटी आँखों का अर्थ है कि उन्हें अपने अनुयायियों एवं जनसधारण की कमियों और गलतियों को नज़रअंदाज़ करते हुए हमेशा उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व करते रहना चाहिए।

उनका एक दाँत केवल एक उद्देश्य के लिए काम करने का प्रतीक है - अर्थात दूसरों का कल्याण।

बड़ा पेट यह दिखाता है कि एक अच्छा नेता दूसरों की गलतियों और रहस्यों को अपने अंदर रख सकता है। यह दिखाता है कि वह दूसरों द्वारा किए गए सभी अच्छे और बुरे कामों को पचा सकता है। वह न तो सार्वजनिक रुप से किसी की बुराई करता है और न ही उनका बुरा करने का प्रयास करता है। 

                                     लंबी और लचीली सूंड 
 जैसे हाथी अपनी लंबी और लचीली सूंड से भोजन एकत्रित करता है, वैसे ही एक अच्छे लीडर को दूरदर्शिता और लचीले नज़रिए से बड़े बड़े और लाभदायक संसाधन खोजने में सक्षम होना चाहिए। 
                    गणेश के चार हाथ एक साथ कई काम करने (Multi-tasking) का प्रतीक हैं।   
वह हर एक हाथ में अलग-अलग चीज़ें पकड़े हुए हैं। जो ये बताती हैं कि एक अच्छा लीडर अपने अनुयायिओं को जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की करने में किस तरह मदद कर सकता है।
वो एक हाथ में रस्सी पकड़े हुए हैं, जो लीडर की उस काबिलियत को दिखाती है जिससे वे सभी को गरीबी और दुख से निकालकर बेहतर और खुशहाल ज़िंदगी की ओर ले जा सकते हैं।

उनके दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी है, जो समाज में गलत सोच और परंपराओं को समाप्त करने का प्रतीक है। 
तीसरे हाथ में वे मिठाइयों से भरा कटोरा पकड़े हुए हैं, जो लोगों के लिए अच्छे, मीठे और सही परिणाम लाने का संकल्प है। ताकि जनसाधारण को उसके कामों का मीठा फल मिल सके।
चौथा हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में है, जो सुरक्षा और बचाव का भरोसा दिलाता है। 

                गणपति चूहे की सवारी करते हैं:
गणपति के पैर के नीचे एक चूहा दिखाया गया है।
चूहा खाद्य पदार्थ और अन्य बहुमूल्य चीज़ें चुराकर अपने बिल में इकट्ठा करता रहता है। 
यह आपके ही घर में रहता है, चोरी करता है और मूलयवान वस्तुएं अपनी छिपने की जगह पर जमा करता रहता है।
गणेश, गणपति या एक अच्छा लीडर ऐसे लोगों को अपने नीचे अर्थात नियंत्रण में रखता है और उन्हें कुछ भी चुराने नहीं देता।
                              ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

                                          व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक प्रतीक 

आध्यात्मिक संदर्भ में, मन अथवा चेतना को इंद्रियों (पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ और पाँच कर्मेन्द्रियाँ) का स्वामी माना जाता है। 
गणेश के अलग-अलग अंग और उनके आस-पास की चीज़ें सत्य की खोज करने वाले जिज्ञासुओं के लिए गहरे प्रतीकात्मक सन्देश हैं। 
हाथी एक विशालकाय जीव है।  
कुत्ते अक़्सर भौंक कर अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाते रहते हैं।  लेकिन हाथी चलते हुए कभी शोर नहीं करता। वह अपनी मस्त चाल में चलता रहता है।  उसकी विशालता ही उसकी उपस्थिति का प्रकटाव है।   
इसी तरह आध्यात्मिक व्यक्ति भी अपनी योग्यता एवं गुणों का शोर नहीं करता। उसके हृदय और स्वभाव की विशालता ही उसे प्रकट करती है। 

 बड़ा सिर अथवा विशाल मस्तक बुद्धिमता एवं विवेक अर्थात असीम ज्ञान और विचार-शक्ति का प्रतीक है, जो आध्यात्मिक व्यक्ति की सोचने विचारने की विशाल क्षमता को दर्शाता है। 

                                         छोटा मुँह और बड़े कान 
वाक (बोलने) और श्रवण (सुनने) की अवधारणाओं को दर्शाते हैं।
वे बताते हैं कि ज्ञानी या साधक कम बोलता है। वह अधिकतर मौन रहता है और विद्वानों एवं ज्ञानियों द्वारा दी जाने वाली शिक्षाओं को ज़्यादा सुनता है। 

उनकी छोटी आँखें एकाग्रता और एक ही लक्ष्य पर पूर्ण रुप से ध्यान लगाने का संकेत देती हैं। उन्हें दूसरों की कमियाँ देखने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत देती हैं। वह हर बात पर उद्वेलित हो कर प्रतिक्रिया नहीं करते। वह न तो किसी की बुराई करता है और न ही उनका बुरा करने का प्रयास करता है। 
                     एक दंत : 
वह केवल शुभ एवं सकारात्मक विचारों को ग्रहण करते हैं। 

बड़े पेट का अर्थ है पचाने की क्षमता। 
जीवन सुख और दुख का मिश्रण है। 
ज्ञानी व्यक्ति जीवन की हर अच्छी और बुरी परिस्थिति को शांति से संभाल और पचा सकता है। 

                                   गणेश जी के चार हाथ 
एक सुदृढ़ मन हर तरह से इंद्रियों पर नियंत्रण करके आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है।
एक हाथ में वे रस्सी पकड़े हुए हैं, जो स्वयं को हर प्रकार की नकारात्मकता से ऊपर उठकर आत्म-ज्ञान और मुक्ति के परम लक्ष्य की ओर ले जाने की क्षमता को दिखाती है।
दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी है - जो नश्वर संसार के मोह-माया के बंधन को काटने का प्रतीक है। 
तीसरे हाथ में वे मिठाइयों से भरा कटोरा पकड़े हुए हैं-  अर्थात उन्हें मीठा पसंद है।  जिसका अर्थ है कि वे केवल मिठास - यानी अच्छाई और सकारात्मकता को ही अपनाते हैं और बनाए रखते हैं जो आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यावश्यक है। वो शुभ लेते हैं और शुभ ही बांटते हैं। 

उनका चौथा हाथ आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में दिखाया जाता है, जो अभय का  प्रतीक है।
ज्ञानी व्यक्ति गलत धारणाओं, विचारों और आडंबरों के भय से मुक्त होता है। वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा भय के कारण नहीं करता। उसके मन में केवल सत्य जानने की जिज्ञासा होती है। वह गलत धारणाओं से न तो स्वयं डरता है और न ही दूसरों के मन में गलत धारणाओं का डर पैदा करके उन्हें डराता है। 

                                               पाँव के नीचे चूहा 
चूहा चंचलता और लोभ का प्रतीक है। 
मनुष्य की भी स्वाभाविक प्रवृत्ति है - चंचलता एवं लोभ। 
गणेश अर्थात ज्ञानी मन, लोभ रुपी चूहे को अपने नीचे दबाकर अर्थात अपने नियंत्रण में रखते हैं। 
वे ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाते हैं। धोखाधड़ी से नहीं। और न ही किसी का धन अथवा हक़ छीनने की कोशिश करते हैं। वे सादगी और पवित्रता का जीवन जीते हैं।
                               ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

देवी देवताओं की ये अजीब सी लगने वाली प्रतिमाओं और तस्वीरों में छिपे प्रतीकों को समझकर हम आगे बढ़ने और आत्म-ज्ञान व मुक्ति पाने के सही तरीके सीख सकते हैं। 

आइए:  हम सब सच को देखने और समझने का प्रयत्न करें।  
बिना सोचे-समझे धर्मग्रंथों और पुरातन परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करने अथवा उनका मज़ाक उड़ाने के बजाय उनके वास्तविक अर्थों को समझकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा जारी रखें। 
                               " राजन सचदेव " 



Happy Ganesh Chaturthi - Symbolism of Physical and Spiritual worlds

Lord Ganesh, also known as Ganapati, is one of the most well-known Hindu deities.



























Lord Ganesh is considered the Lord of beginnings and good fortune, and the remover of obstacles.
Often mistranslated in English as the Elephant God, Ganesh can seem like a strange phenomenon in the West to non-Hindus or suspicious nonbelievers.
However, in reality, these deities, or Gods, are not as they appear in images. 
The images and stories of Hindu or Sanatan deities are symbolic. They are extremely representational. The various markings, colors, faces, and features hold deep significance.
Even the objects surrounding them have great meanings.
By paying close, earnest attention to the symbolism in these seemingly strange images of the gods, we can understand the hidden meaning behind them.

The literal meaning of Ganesha (Gan+Esha) and the Ganpati (Gan+Pati) is the Lord of people and the leader of people, respectively.
Like the images of most other Hindu deities, Ganesha's symbolism carries deep meaning in both the physical and spiritual worlds.

                        Ganpati's Symbolism in the Physical world

Much of Ganpati's symbolism in the Physical world represents the qualities of a great leader, relating to the welfare of society and safeguarding people from physical and subtle obstacles. These qualities can be applied to all political, social, or spiritual leaders - to lead their subjects and followers efficiently.

The elephant, a native animal of India, symbolizes strength and power and is mostly friendly and protective.
            Ganesha - Gan+Esha means the lord of people or a group.

Since Ganesh, the ruler or leader, represents protection and power, he is portrayed with an Elephant head, showing that a good leader should be as strong and confident as an elephant to lead his followers.
 
His large head symbolizes his intelligence and ability to think outside the box.
The small mouth and the large ears show that he may talk less and listen more to those who come to him asking for help.

The small eyes mean he should overlook followers' shortcomings and mistakes and continue to guide and lead them regardless.

His one tusk represents working for one reason only - the welfare of others.

A large stomach shows that a good leader can keep others' secrets within himself and not condemn anyone in public. 
It shows that he can consume and digest all the good and bad done by others.
Long and flexible trunk - Just like an elephant gathers his food with his long and flexible trunk, a good leader should be able to find large resources with his far-reaching but flexible approach.

                                                Ganesha's four hands: 
a symbol of multitasking - holding various objects in each hand
These objects are particularly important because they symbolize how a good leader can help his followers progress throughout their lives.
In one hand, he holds a rope, which represents the leader's ability to help pull everyone up - from poverty and misery to a better and prosperous life.
In another hand, he holds an ax to destroy the bad elements, including false concepts and traditions in society.
In his third hand, he holds a bowl full of sweets, a promise to bring true and favorable results for the people - to help them achieve the fruits of their actions.
His fourth hand is shown in the blessing mudra, assuring his followers' safety and protection.

                         Ganpati rides the mouse:
A mouse is shown held under Ganpati's foot.
The mouse symbolizes stealing and collecting what belongs to others. It lives in the house, steals, and collects food in its hiding place. 
Ganesha, Ganpati, or the good leader, keeps such people under his control and does not let them steal what others have earned .

                              Ganesh as a symbol of individual spirituality

The elephant is a massive creature.
Dogs often make their presence known by barking.
However, an elephant makes no noise while walking; it moves with a majestic, unhurried gait. Its sheer size makes its presence visible.
Similarly, a spiritual person does not trumpet their own abilities or virtues; the vastness and benevolence of their heart and nature reveal who they are.

       Ganesha - Gan+Esha means the lord of people or a group.
However, in a spiritual context, the mind or consciousness can be seen as the lord of the senses: the five Gyanendriya and the five Karmendriya.

The various organs of Ganesha and the objects around him convey deep messages to the seekers of the truth.

                                    The large head: 
A large head or broad forehead symbolizes intelligence and discernment - the Gyana and Vichar-Shakti - representing infinite wisdom and the power of thought, reflecting the spiritual person's immense capacity for contemplation. 

The small mouth and the large ears represent the concepts of Mauna (silence) and Shravanan (Listening).
They show that the Gyani, or seeker, talks less and listens more to the true teachings of the enlightened.

His small eyes signify concentration and one-pointed focus. 
He can avoid seeing others' faults and focus on his own goal of achieving liberation.

                          Ek Dant - One tusk: 
Represents retaining the good and positive only, and throwing away the bad or negativity around him.

                  A large stomach - means a large capacity to digest. 
Life is a combination of Sukh and Dukha - pleasure and pain. 
The Gyani can peacefully handle and digest all the good and bad in life.

                  Ganesha's four hands hold various objects in each hand.
These objects also symbolize how a good, strong mind can control the senses and progress on the path of spirituality.
In one hand, he holds a rope, which represents the ability to pull himself up from all negativity toward the ultimate goal of realization and liberation.
He holds an ax in another hand - to cut all attachments to the impermanent and material world, which everyone continually tries to grasp.
In his third hand, he holds a bowl full of sweets, meaning he only holds and retains the sweet - only the good and positive, which is necessary for spiritual development.

His fourth hand is often shown in the blessing mudra, also a symbol of Abhaya, or fearlessness.
A Gyani is free from the fear of false concepts and notions - and continues his spiritual journey - not because of fear, but with the knowledge of Truth. Nor does he frighten others by inculcating fear in their minds. 
He neither intimidates anyone nor gets frightened by them or by the circumstances.

                                     Mouse under his foot
The mouse is a symbol of greed - of stealing and collecting.
Ganesha, the Gyani mind, keeps greed - a natural human tendency under his control. 
He earns his living by honest means - not by cheating. 
He lives a life of simplicity and purity.

By understanding the symbolism presented in the seemingly strange images of the gods, we can learn the proper ways to progress and achieve Enlightenment and Liberation.

May we all see the Truth and continue our journey by learning and understanding the real meanings of the Scriptures, traditions, and rituals - instead of making fun of or following them unthinkingly.
                                   'Rajan Sachdeva'



Monday, September 7, 2026

मृत्यु से मोक्ष तक — From Death to Liberation

इच्छा के रहते प्राण चले जाएं तो वह मृत्यु अर्थात कालचक्र अथवा आवागमन की क्रिया का एक अंग है। 

और अगर प्राण के रहते इच्छाएं चली जाए तो वह मुक्ति है। 

If life departs while desires remain, that is death, which is a part of the Kaal Chakra - the wheel of time, or the cycle of birth and rebirth.

But if desires vanish while life remains, that is Moksha - the true liberation. 

Sunday, September 6, 2026

भगवान कृष्ण की महानता

            जो ग़रीब सों हित करें धन्य ‘रहीम’ ते लोग।
            कहां सुदामा बापुरो  कृष्ण मिताई जोग॥
                               (अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना)

शब्दार्थ :
रहीम जी कहते हैं कि वह लोग धन्य हैं जो ग़रीबों से भी प्रेम करते हैं।
उन्हें याद रखते हैं और उनसे हित अर्थात प्रीति निभाते हैं। 
कहां ग़रीब सुदामा और कहां कृष्ण - मथुरा के राजा 
क्या बेचारा सुदामा कृष्ण की मित्रता के योग्य था?

भावार्थ :
अधिकतर लोग धन, शक्ति और प्रभुता पाने के बाद बदल जाते हैं। 
प्रभुता पाने के बाद तो वे केवल अमीर और प्रभावशाली लोगों से ही सम्बन्ध रखना चाहते हैं और अपने पुराने साधारण एवं ग़रीब मित्रों सम्बन्धियों को निम्न दृष्टि से देखने लगते हैं - उनके साथ संबंध बनाए रखना अपना अपमान समझने लगते हैं।
लेकिन धन्य हैं वह लोग जो धन और प्रभुता पाने के बाद भी नहीं बदलते और अपने पुराने मित्रों, संबंधियों से पहले की तरह ही प्रेम निभाते हैं।

कृष्ण और सुदामा में अब कोई भी समानता नहीं थी। 
कृष्ण अब राजा बन चुके थे लेकिन सुदामा तो दरिद्र ही रह गए थे। क्या वो किसी भी तरह से कृष्ण की बराबरी कर सकता था? 
फिर भी कृष्ण अपने बचपन के मित्र सुदामा को नहीं भूले और न ही उसके प्रति उनका व्यवहार बदला।
राजा बन जाने के बाद भी उन्होंने अपनी पुरानी मित्रता और प्रेम को उसी तरह निभाया। 

सुदामा को ग़रीब और असहाय समझ कर कृष्ण ने उस पर दया नहीं की - उसे बाहर की डयोढ़ी में बैठ कर प्रतीक्षा करने के लिए नहीं कहा। बल्कि स्वयं उन्हें लेने के लिए नंगे पाँव भाग कर मुख्य द्वार पर आए और अंदर ला कर उन्हें अपने आसन पर बिठाया - उनके मिट्टी और कीचड़ से सने पाँव स्वयं अपने हाथों से धोए।

                    यह होती है महानता। इसे कहते हैं बड़प्पन।

विचारणीय है कि कृष्ण की महानता इस बात से नहीं है कि वह कोई महाराजा थे।
उनकी महानता इस बात में है कि महाराजा होते हुए भी बिना किसी लज्जा और शर्म से सबके सामने उन्होंने अपने ग़रीब मित्र को गले से लगाया - उसे ऊँचे सिंहासन पर बिठाया और किसी भी तरह से सुदामा को अपने बड़प्पन अथवा उसके छोटेपन का एहसास नहीं होने दिया। धन और वस्त्र इत्यादि से उसकी सहायता भी की, लेकिन 
गुप्त रुप से - और किसी भी तरह से कोई एहसान नहीं जताया। 

कृष्ण की महानता इस बात से भी नहीं है कि वह जगत-गुरु थे या उनके लाखों अनुयायी थे।  
बल्कि इस बात में है कि हालाँकि गीता-उपदेश के बाद अर्जुन उनका शिष्य बन गया था, इसके बावजूद भी कृष्ण उस के सारथी बने रहे।
कृष्ण ने अपने शिष्य का सारथी बनने में भी अपना अपमान नहीं समझा।

जहां एक ओर कृष्ण ने सांख्य और योग की गहन विचारधाराओं - तथा ज्ञान एवं भक्ति योग को गीता के माध्यम से समझाया तो वहीं स्वयं अपने कर्म - विनम्रता और मधुर स्वभाव से संसार को कर्म योग करते हुए सदा विनम्र बने रहने की प्रेरणा भी दी।
                                      ' राजन सचदेव '


The Greatness of Lord Krishna

           Jo gareeb son hit karen dhanya ‘Rahim’ tay log
             Kahaan Sudama bapuro Krishn mitaai jog 
                                 (Raheem)

Great are those, says Rahim, who show affection and kindness to the poor and helpless. 
Consider the disparity between humble Sudama and Lord Krishna, the King of Dwarka.
Was poor Sudama truly a match for Krishna's friendship?
                                  ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 

Most people change after acquiring wealth, power, and status. 
Once they attain authority, they seek to associate only with the wealthy and influential, often looking down upon their old, ordinary, and impoverished friends and relatives, viewing any continued association with them as beneath their dignity.
However, great are those who remain unchanged despite gaining wealth and power, continuing to cherish their old friends and relatives with the same affection as before.

There was no longer any equality between Krishna and Sudama.
Krishna had become a king, whereas Sudama remained impoverished. Could he possibly be considered Krishna's equal in any way? 
And yet, Krishna did not forget his childhood friend Sudama, nor did his attitude toward him change.
Even after becoming a king, he honored their old friendship and affection just as he always had.

Krishna did not pity Sudama merely because he was poor and helpless, nor did he ask him to wait outside at the main gate of the palace. Instead, he ran barefoot to welcome him personally. He brought him inside, seated him on his own throne, and washed Sudama's mud-covered feet with his own hands. 

This is true greatness; this is what constitutes nobility of spirit.

Lord Krishna's greatness did not stem from being a mighty king. 
His greatness lies in the fact that, despite being a Maharaja, he embraced his impoverished friend in public without any hesitation. He seated him on a high throne and ensured that Sudama never felt inferior because of the disparity in their status. He discreetly helped him with wealth and clothing, never making him feel obligated or indebted.

Krishna's greatness also does not stem merely from his role as the Jagat-Guru (Universal Teacher) or the fact that he had millions of followers.
Rather, it lies in the fact that even after Arjuna became his disciple after receiving the teachings of the Bhagavad Gita, Krishna continued to serve as his charioteer.
Krishna saw no indignity in serving as a charioteer for his own disciple.

While Krishna imparted profound philosophies - such as Sankhya Shastra, Yoga, Gyan, and Bhakti Yoga through the Bhagavad  Gita, he also inspired the world through his actions. 
By embodying humility and a gentle nature, he demonstrated how one can practice Karma Yoga while remaining ever humble. 
                      "Rajan Sachdeva"

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस और डॉ: सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती

आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की स्मृति में 'शिक्षक दिवस' मनाया जा रहा है।
1962 में, जब राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति थे, तो उनके जन्मदिन को 'राधाकृष्णन दिवस' के रुप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया।
लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा: "इसे मेरे जन्मदिन के तौर पर मनाने के बजाय, अगर इस दिन को 'शिक्षक दिवस' के रुप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।"

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (5 सितंबर, 1888 - 17 अप्रैल, 1975) एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे। शिक्षा और भारतीय दर्शन में उनका योगदान अद्वितीय है। वे वर्तमान काल  में भारतीय और पश्चिमी दर्शन के सबसे बड़े विद्वानों में से एक थे। उन्होंने भारतीय दर्शन और वेदांत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें भगवद गीता, उपनिषद और ब्रह्म सूत्र पर लिखी गई टीकाएँ शामिल हैं। 

एक महान शिक्षक और दार्शनिक होने के अलावा, डॉ. राधाकृष्णन बहुत ही हंसमुख और हाजिरजवाब इंसान भी थे!! 
उनके बारे में इंटरनेट पर खोजते समय, मुझे उनके दिए गए कुछ बेहतरीन और मजेदार जवाब मिले। 
                       *************
जब ग्रीस के राजा राजकीय यात्रा पर भारत आए तो राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पालम हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
"महामहिम... आप ग्रीस के पहले ऐसे राजा हैं जो हमारे निमंत्रण पर भारत के मेहमान बन कर आए हैं!!!!
वरना सिकंदर तो बिना निमंत्रण ही आ गया था।" 
                                      *************
 एक बार चाय पीते समय विंस्टन चर्चिल ने डॉ. राधाकृष्णन से कहा:
'Sugar' (शूगर) एकमात्र ऐसा अंग्रेजी शब्द है जिसमें "स" शब्द का उच्चारण "श " की तरह होता है!!
डॉ. राधाकृष्णन ने मजाक में कहा: "Are you Sure? (क्या आप श्योर हैं?)
                                     *************
एक बार विंस्टन चर्चिल ने डॉ. राधाकृष्णन के सम्मान में एक राजकीय भोज (State Banquet) का आयोजन किया।
डॉ. राधाकृष्णन ने खाना खाने से पहले अपने हाथ धोए और हाथ से खाना खाया, जबकि चर्चिल ने चम्मच और कांटे (spoons and forks) का इस्तेमाल किया..!!
चर्चिल ने डॉ. राधाकृष्णन को चम्मच और कांटे का इस्तेमाल करने की सलाह दी और कहा कि चम्मच और कांटे ज़्यादा साफ़-सुथरे (hygienic) होते हैं। 
डॉ. राधाकृष्णन ने जवाब दिया...
"हो सकता है कि ये चम्मच किसी और ने भी इस्तेमाल किये हों लेकिन खाना खाने के लिए मेरे हाथ का इस्तेमाल कोई और नहीं कर सकता, इसलिए मेरा हाथ आपके इस्तेमाल किए जाने वाले किसी भी चम्मच या कांटे से ज़्यादा स्वच्छ और साफ़-सुथरा है।"
                              *** *************

विदेश यात्रा के दौरान, दर्शकों में से एक व्यक्ति ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से एक सवाल पूछा।
"स्टेशन मास्टर और स्कूल मास्टर में क्या फ़र्क है?"
यह सवाल बेमतलब का था और थोड़ा बदतमीज़ी भरा भी!
लेकिन, बुद्धिमान डॉ. राधाकृष्णन ने शांति से जवाब दिया...
"स्टेशन मास्टर ट्रेन का चालन करता है, जबकि स्कूल मास्टर दिमाग को ट्रेन (प्रशिक्षित) करता है!!"



No one is too Tall

"No one is too tall to see tomorrow  And no one is too rich to buy yesterday.  So, be humble and appreciate life the way it is." W...