Saturday, October 17, 2020

आत्म-नियंत्रण

सुखी और सार्थक जीवन जीने के लिए आत्म-नियंत्रण आवश्यक है।

लेकिन आत्म-नियंत्रण का अर्थ केवल अपनी भावनाओं और इच्छाओं को दबाना या परिस्थितियों के दबाव को सहन करना नहीं है।
आत्म-नियंत्रण का अर्थ विचार-रहित हो जाना अथवा विचारों पर प्रतिबंध लगाना भी नहीं है।

आत्म-नियंत्रण का अर्थ नए और सकारात्मक विचारों और भावनाओं का निर्माण करना भी है।

समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने के लिए रचनात्मक होना - अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है।
ऐसी रचनात्मकता - जिस से आपको शांत रहने में मदद मिले 
जिस से आप जीवन में आगे बढ़ सकें तथा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें।
                                                           ' राजन सचदेव '

3 comments:

हमारा अपना क्या है?

जन्म किसी और ने दिया  नाम भी दूसरों ने रखा  पालन पोषण और परवरिश भी दूसरों ने की  शिक्षा किसी और ने दी  काम अथवा रोजगार भी दूसरों ने दिया  ज्...