Showing posts with label Motivational. Show all posts
Showing posts with label Motivational. Show all posts

Sunday, November 8, 2026

दीपावली - प्रकाश का पर्व - केवल घर को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें

दीपावली - प्रकाश का पर्व
केवल घरों को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें 

दीपावली, जिसे आम तौर पर दिवाली भी कहा जाता है, भारत के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक त्योहारों में से एक है। और भारत के लगभग सभी प्रमुख धर्म इस दिन को अपने अपने इतिहास की किसी विशेष घटना से जोड़कर मनाते हैं। 
वैसे प्रकाश का यह उत्सव केवल भारत तक ही सीमित नहीं है।
दुनिया भर की विभिन्न संस्कृतियों में प्रकाश और अग्नि से जुड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे कि क्रिसमस, हनुक्का, सेंट लूसिया डे, और थाईलैंड का 'लोई क्राथोंग' इत्यादि।

प्राचीन काल से ही, मानव जाति सूर्य के प्रकाश और उसकी शक्ति से प्रभावित और आकर्षित रही है, और हमेशा ही इसे जीवन का स्रोत एवं आधार माना है।
इसलिए, हर प्राचीन सभ्यता और धार्मिक परंपरा में प्रकाश और अग्नि का विशेष स्थान रहा है।

लेकिन प्रकाश का एक और गहरा अर्थ भी है। 
      यह 'ज्ञान' का प्रतीक है। 
जिस तरह अंधेरे में स्पष्ट रुप से देखने और अपना रास्ता खोजने के लिए हमें भौतिक प्रकाश की आवश्यकता होती है, उसी तरह जीवन को समझने, सही और गलत के बीच अंतर करने और सत्य का मार्ग खोजने के लिए हमें 'ज्ञान' के प्रकाश की आवश्यकता होती है।
वेद इस आकांक्षा को बहुत सुंदर ढंग से व्यक्त करते हैं:
      'तमसो मा ज्योतिर्गमय'
अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलें।
ये शब्द केवल दोहराने के लिए नहीं हैं।
ये उस बदलाव की ओर संकेत करते हैं जिसे हमें अपने जीवन में लाने का प्रयास करना चाहिए। 
महात्मा बुद्ध ने कहा था: 'आत्म दीपो भव' - अर्थात स्वयं अपना प्रकाश बनें।
हमें अवश्य ही दूसरों से - अर्थात शिक्षकों, गुरुओं, ज्ञानी एवं अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन की आवश्यकता तो होती है। परन्तु ध्यानयोग्य है कि दूसरे लोग हमारा मार्गदर्शन तो कर सकते हैं  लेकिन अंततः, हमें किसी और पर आँख मूंदकर निर्भर रहने के बजाय, अपनी स्वयं की समझ और विवेक को विकसित करना चाहिए।
दीपक अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन प्रकाश एक ही होता है। 

बाहरी अंधकार तो सूर्योदय के साथ अपने आप मिट जाता है।
लेकिन हमारे मन के भीतर का अंधकार अपने आप दूर नहीं होता। 
इसे दूर करने के लिए ज्ञान, सोच विचार, आत्म-चिंतन और सच्चे प्रयासों की आवश्यकता होती है।
                   दीवाली का गहरा अर्थ - मन की शुद्धि 

परंपरागत रुप से, दीवाली का समय घरों की सफाई करने, पुरानी और अनावश्यक वस्तुओं को निकाल कर नई चीजें लाने का भी होता है। 
यही बात हमें अपने मन पर भी लागू करनी चाहिए।
जैसे हम घने अंधेरे में किसी कमरे को ठीक से साफ नहीं कर सकते। सफाई के लिए और हर चीज को उसकी सही जगह पर रखने के लिए प्रकाश की ज़रुरत पड़ती है। 
उसी तरह, अपने मन को परखने और संवारने के लिए हमें सत्य के ज्ञान के प्रकाश की आवश्यकता पड़ती है  ताकि हम पुरानी पड़ चुकी मान्यताओं, पूर्वाग्रहों, गलत धारणाओं और बेकार के अंधविश्वासों को हटा सकें, और नए व लाभकारी विचारों के लिए जगह बना सकें।

आइए -  इस दीपावली पर हम केवल अपने घरों और आस-पास के वातावरण को ही रोशन न करें, बल्कि अपने मन को भी 'ज्ञान' के प्रकाश से जगमगाने का प्रयास करें। 
केवल पुराने कपड़ों और सामान को ही न हटाएं, बल्कि अपने पुराने और अनावश्यक  विचारों एवं अन्धविश्वास को भी त्यागने का प्रयास करें। 
'नाम और रुप' की सीमाओं से ऊपर उठें और अपने चहुं ओर व्यापक इस असीम और निराकार शाश्वत वास्तविकता को पहचानें। 

प्रार्थना:
यह दीपावली सभी के जीवन में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि, विवेक और समझ लेकर आए। हर तरफ प्रेम, दया, एकता और सद्भावना का प्रसार हो।
तमसो मा ज्योतिर्गमय – अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलें।
असतो मा सद्गमय – असत्य से सत्य की ओर ले चलें।
मृत्योर्मा अमृतं गमय – नश्वरता से अमरता की ओर, और बंधनों से मुक्ति की ओर ले चलें।
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
परमपिता निराकार प्रभु की कृपा सभी पर बनी रहे।  
                                               " राजन सचदेव "





Sunday, October 11, 2026

Nine Precious Blessings - Happy Navraatri

 


या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में शक्ति के रुप में विराजमान है 
उसे बारम्बार नमस्कार है।

Ya Devi Sarv Bhooteshu Shakti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

The Divine Power - which is situated (Present) in all beings in the form of 
Shakti - Energy
My prostrations - Obeisance - Prostrations - again and again 

या देवी सर्वभूतेष चैतन्य रुपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में चेतना रुप में विराजमान है उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Chetanetya abhideeyate 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Consciousness 

या देवी सर्वभूतेष बुद्धि रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में बुद्धि एवं विवेक के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Buddhi Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Intelligence & Wisdom 

या देवी सर्वभूतेष लज्जा रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में लज्जा (संस्कार) के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu  Lajjaa Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Ethics, Morality & Mannerism 


या देवी सर्वभूतेष शान्ति रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में शान्ति  के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Shanti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Peace

या देवी सर्वभूतेष श्रद्धा रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में श्रद्धा के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Shraddhaa Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Faith & Devotion

या देवी सर्वभूतेष लक्ष्मी रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ 

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में समृद्धि एवं संपन्नता के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Laxmi Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Affluence 

या देवी सर्वभूतेष दया रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में दया एवं करुणा के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Dayaa Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Empathy & Compassion 

या देवी सर्वभूतेष तुष्टि रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में धैर्य और संतुष्टि के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Tushti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Contentment 

या देवी सर्वभूतेष कांति रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में  प्रकाश के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Kaanti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Light & radiance 

या देवी सर्वभूतेषू क्षान्ति रुपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ 

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में सहनशीलता, क्षमा के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Kshaanti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Patience & Forgiveness

या देवी सर्वभूतेष स्मृति रुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में स्मृति के रुप में विराजमान है 
उसे बार-बार नमस्कार है। 

Ya Devi Sarv Bhooteshu Samriti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Memory 

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में शक्ति के रुप में विराजमान है 
उसे बारम्बार नमस्कार है।

Ya Devi Sarv Bhooteshu Shakti Roopain Sansthitaa 
Namastasayi - Namastasayi - Namastasayi - Namo Namah

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in the form of 
Energy 

Prostrations to the Divine energy which is present in all beings in all forms of goodness 

Monday, September 14, 2026

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ - भौतिकता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक

भगवान गणेश को सौभाग्य का देवता और विघ्नहर्ता अर्थात बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। 



























हिन्दू अथवा सनातन देवी देवताओं के चित्र एवं कथाएं प्रतीकात्मक होते हैं। 
इन चित्रों को उनकी वास्तविक छवि मान लेने के कारण ही पश्चिमी प्रभाव के अंतर्गत पढ़े-लिखे शिक्षित लोग तथा गैर-हिन्दू इन्हें शंकित दृष्टिकोण से देखते हैं और अत्यंत हास्यास्पद मान कर इनकी आलोचना करने लगते हैं। 
वास्तव में इन प्रतीकों के पीछे कई गहरे अर्थ छुपे होते हैं। 
चेहरा, रंग, एवं भाव-भंगिमा तथा अन्य चिन्ह विशेष और गहरा महत्व रखती हैं।
यहां तक कि उनके आस-पास की वस्तुओं का भी बहुत महत्व होता है।
देवी देवताओं की इन अजीब लगने वाली तस्वीरों में छिपे प्रतीकों पर ध्यान से और गंभीरता से विचार करके, हम उनके पीछे छिपे गहरे अर्थ को समझ सकते हैं।

गणेश (गण+ईश) और गणपति (गण+पति) का शाब्दिक अर्थ है जनता का स्वामी अथवा शासक और जन-नायक अर्थात नेता। 
अन्य हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की तरह, गणेश की प्रतिमा अथवा चित्र भी  प्रतीकात्मक है। 
गणेश जी के प्रतीक भौतिक और आध्यात्मिक - दोनों में ही गहरा अर्थ रखते हैं। 

                     भौतिक संसार में गणपति के प्रतीक

गणेश = गण+ईश का मतलब है जनगण अथवा लोगों के समूह अथवा जनता का स्वामी एवं शासक। 
भौतिक संसार में  गणपति के प्रतीक एक महान नेता के गुणों को दर्शाते हैं, जो समाज के कल्याण और साधारण जनता को भौतिक और सूक्ष्म बाधाओं से बचाने से संबंधित हैं। 
इन गुणों को सभी राजनीतिक, सामाजिक या आध्यात्मिक नेताओं पर लागू किया जा सकता है - बल्कि किया ही जाना चाहिए ताकि वे अपने लोगों और अनुयायियों का कुशलतापूर्वक नेतृत्व कर सकें।

हाथी, जो भारत का मूल जानवर है, शक्ति का प्रतीक है। ये बहुत ही मिलनसार और रक्षा करने वाला है। 
चूंकि गणेश - अर्थात शासक या नेता - सुरक्षा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उन्हें हाथी के सिर के साथ दिखाया जाता है जो यह बताता है कि एक अच्छे नेता को अपने अनुयायियों का नेतृत्व करने के लिए हाथी की तरह शक्ति सम्पन्न और आत्मविश्वासी होना चाहिए।

उनका अनुपात से बड़ा सिर उनकी बुद्धिमत्ता और लीक से हटकर सोचने की क्षमता का प्रतीक है।
छोटा मुँह और बड़े कान ये समझाते हैं कि वे कम बोलें और अधिक सुनें -अर्थात अपनी बात मनवाने की बजाए ज़रुरतमंद लोगों की बात सुन कर उनकी परेशानियां दूर करने का यत्न करना चाहिए।

छोटी आँखों का अर्थ है कि उन्हें अपने अनुयायियों एवं जनसधारण की कमियों और गलतियों को नज़रअंदाज़ करते हुए हमेशा उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व करते रहना चाहिए।

उनका एक दाँत केवल एक उद्देश्य के लिए काम करने का प्रतीक है - अर्थात दूसरों का कल्याण।

बड़ा पेट यह दिखाता है कि एक अच्छा नेता दूसरों की गलतियों और रहस्यों को अपने अंदर रख सकता है। यह दिखाता है कि वह दूसरों द्वारा किए गए सभी अच्छे और बुरे कामों को पचा सकता है। वह न तो सार्वजनिक रुप से किसी की बुराई करता है और न ही उनका बुरा करने का प्रयास करता है। 

                                     लंबी और लचीली सूंड 
 जैसे हाथी अपनी लंबी और लचीली सूंड से भोजन एकत्रित करता है, वैसे ही एक अच्छे लीडर को दूरदर्शिता और लचीले नज़रिए से बड़े बड़े और लाभदायक संसाधन खोजने में सक्षम होना चाहिए। 
                    गणेश के चार हाथ एक साथ कई काम करने (Multi-tasking) का प्रतीक हैं।   
वह हर एक हाथ में अलग-अलग चीज़ें पकड़े हुए हैं। जो ये बताती हैं कि एक अच्छा लीडर अपने अनुयायिओं को जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की करने में किस तरह मदद कर सकता है।
वो एक हाथ में रस्सी पकड़े हुए हैं, जो लीडर की उस काबिलियत को दिखाती है जिससे वे सभी को गरीबी और दुख से निकालकर बेहतर और खुशहाल ज़िंदगी की ओर ले जा सकते हैं।

उनके दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी है, जो समाज में गलत सोच और परंपराओं को समाप्त करने का प्रतीक है। 
तीसरे हाथ में वे मिठाइयों से भरा कटोरा पकड़े हुए हैं, जो लोगों के लिए अच्छे, मीठे और सही परिणाम लाने का संकल्प है। ताकि जनसाधारण को उसके कामों का मीठा फल मिल सके।
चौथा हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में है, जो सुरक्षा और बचाव का भरोसा दिलाता है। 

                गणपति चूहे की सवारी करते हैं:
गणपति के पैर के नीचे एक चूहा दिखाया गया है।
चूहा खाद्य पदार्थ और अन्य बहुमूल्य चीज़ें चुराकर अपने बिल में इकट्ठा करता रहता है। 
यह आपके ही घर में रहता है, चोरी करता है और मूलयवान वस्तुएं अपनी छिपने की जगह पर जमा करता रहता है।
गणेश, गणपति या एक अच्छा लीडर ऐसे लोगों को अपने नीचे अर्थात नियंत्रण में रखता है और उन्हें कुछ भी चुराने नहीं देता।
                              ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

                                          व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक प्रतीक 

आध्यात्मिक संदर्भ में, मन अथवा चेतना को इंद्रियों (पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ और पाँच कर्मेन्द्रियाँ) का स्वामी माना जाता है। 
गणेश के अलग-अलग अंग और उनके आस-पास की चीज़ें सत्य की खोज करने वाले जिज्ञासुओं के लिए गहरे प्रतीकात्मक सन्देश हैं। 
हाथी एक विशालकाय जीव है।  
कुत्ते अक़्सर भौंक कर अपनी उपस्थिति का एहसास दिलाते रहते हैं।  लेकिन हाथी चलते हुए कभी शोर नहीं करता। वह अपनी मस्त चाल में चलता रहता है।  उसकी विशालता ही उसकी उपस्थिति का प्रकटाव है।   
इसी तरह आध्यात्मिक व्यक्ति भी अपनी योग्यता एवं गुणों का शोर नहीं करता। उसके हृदय और स्वभाव की विशालता ही उसे प्रकट करती है। 

 बड़ा सिर अथवा विशाल मस्तक बुद्धिमता एवं विवेक अर्थात असीम ज्ञान और विचार-शक्ति का प्रतीक है, जो आध्यात्मिक व्यक्ति की सोचने विचारने की विशाल क्षमता को दर्शाता है। 

                                         छोटा मुँह और बड़े कान 
वाक (बोलने) और श्रवण (सुनने) की अवधारणाओं को दर्शाते हैं।
वे बताते हैं कि ज्ञानी या साधक कम बोलता है। वह अधिकतर मौन रहता है और विद्वानों एवं ज्ञानियों द्वारा दी जाने वाली शिक्षाओं को ज़्यादा सुनता है। 

उनकी छोटी आँखें एकाग्रता और एक ही लक्ष्य पर पूर्ण रुप से ध्यान लगाने का संकेत देती हैं। उन्हें दूसरों की कमियाँ देखने की बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत देती हैं। वह हर बात पर उद्वेलित हो कर प्रतिक्रिया नहीं करते। वह न तो किसी की बुराई करता है और न ही उनका बुरा करने का प्रयास करता है। 
                     एक दंत : 
वह केवल शुभ एवं सकारात्मक विचारों को ग्रहण करते हैं। 

बड़े पेट का अर्थ है पचाने की क्षमता। 
जीवन सुख और दुख का मिश्रण है। 
ज्ञानी व्यक्ति जीवन की हर अच्छी और बुरी परिस्थिति को शांति से संभाल और पचा सकता है। 

                                   गणेश जी के चार हाथ 
एक सुदृढ़ मन हर तरह से इंद्रियों पर नियंत्रण करके आध्यात्मिकता के मार्ग पर आगे बढ़ता रहता है।
एक हाथ में वे रस्सी पकड़े हुए हैं, जो स्वयं को हर प्रकार की नकारात्मकता से ऊपर उठकर आत्म-ज्ञान और मुक्ति के परम लक्ष्य की ओर ले जाने की क्षमता को दिखाती है।
दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी है - जो नश्वर संसार के मोह-माया के बंधन को काटने का प्रतीक है। 
तीसरे हाथ में वे मिठाइयों से भरा कटोरा पकड़े हुए हैं-  अर्थात उन्हें मीठा पसंद है।  जिसका अर्थ है कि वे केवल मिठास - यानी अच्छाई और सकारात्मकता को ही अपनाते हैं और बनाए रखते हैं जो आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यावश्यक है। वो शुभ लेते हैं और शुभ ही बांटते हैं। 

उनका चौथा हाथ आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में दिखाया जाता है, जो अभय का  प्रतीक है।
ज्ञानी व्यक्ति गलत धारणाओं, विचारों और आडंबरों के भय से मुक्त होता है। वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा भय के कारण नहीं करता। उसके मन में केवल सत्य जानने की जिज्ञासा होती है। वह गलत धारणाओं से न तो स्वयं डरता है और न ही दूसरों के मन में गलत धारणाओं का डर पैदा करके उन्हें डराता है। 

                                               पाँव के नीचे चूहा 
चूहा चंचलता और लोभ का प्रतीक है। 
मनुष्य की भी स्वाभाविक प्रवृत्ति है - चंचलता एवं लोभ। 
गणेश अर्थात ज्ञानी मन, लोभ रुपी चूहे को अपने नीचे दबाकर अर्थात अपने नियंत्रण में रखते हैं। 
वे ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाते हैं। धोखाधड़ी से नहीं। और न ही किसी का धन अथवा हक़ छीनने की कोशिश करते हैं। वे सादगी और पवित्रता का जीवन जीते हैं।
                               ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

देवी देवताओं की ये अजीब सी लगने वाली प्रतिमाओं और तस्वीरों में छिपे प्रतीकों को समझकर हम आगे बढ़ने और आत्म-ज्ञान व मुक्ति पाने के सही तरीके सीख सकते हैं। 

आइए:  हम सब सच को देखने और समझने का प्रयत्न करें।  
बिना सोचे-समझे धर्मग्रंथों और पुरातन परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करने अथवा उनका मज़ाक उड़ाने के बजाय उनके वास्तविक अर्थों को समझकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा जारी रखें। 
                               " राजन सचदेव " 



Happy Ganesh Chaturthi - Symbolism of Physical and Spiritual worlds

Lord Ganesh, also known as Ganapati, is one of the most well-known Hindu deities.



























Lord Ganesh is considered the Lord of beginnings and good fortune, and the remover of obstacles.
Often mistranslated in English as the Elephant God, Ganesh can seem like a strange phenomenon in the West to non-Hindus or suspicious nonbelievers.
However, in reality, these deities, or Gods, are not as they appear in images. 
The images and stories of Hindu or Sanatan deities are symbolic. They are extremely representational. The various markings, colors, faces, and features hold deep significance.
Even the objects surrounding them have great meanings.
By paying close, earnest attention to the symbolism in these seemingly strange images of the gods, we can understand the hidden meaning behind them.

The literal meaning of Ganesha (Gan+Esha) and the Ganpati (Gan+Pati) is the Lord of people and the leader of people, respectively.
Like the images of most other Hindu deities, Ganesha's symbolism carries deep meaning in both the physical and spiritual worlds.

                        Ganpati's Symbolism in the Physical world

Much of Ganpati's symbolism in the Physical world represents the qualities of a great leader, relating to the welfare of society and safeguarding people from physical and subtle obstacles. These qualities can be applied to all political, social, or spiritual leaders - to lead their subjects and followers efficiently.

The elephant, a native animal of India, symbolizes strength and power and is mostly friendly and protective.
            Ganesha - Gan+Esha means the lord of people or a group.

Since Ganesh, the ruler or leader, represents protection and power, he is portrayed with an Elephant head, showing that a good leader should be as strong and confident as an elephant to lead his followers.
 
His large head symbolizes his intelligence and ability to think outside the box.
The small mouth and the large ears show that he may talk less and listen more to those who come to him asking for help.

The small eyes mean he should overlook followers' shortcomings and mistakes and continue to guide and lead them regardless.

His one tusk represents working for one reason only - the welfare of others.

A large stomach shows that a good leader can keep others' secrets within himself and not condemn anyone in public. 
It shows that he can consume and digest all the good and bad done by others.
Long and flexible trunk - Just like an elephant gathers his food with his long and flexible trunk, a good leader should be able to find large resources with his far-reaching but flexible approach.

                                                Ganesha's four hands: 
a symbol of multitasking - holding various objects in each hand
These objects are particularly important because they symbolize how a good leader can help his followers progress throughout their lives.
In one hand, he holds a rope, which represents the leader's ability to help pull everyone up - from poverty and misery to a better and prosperous life.
In another hand, he holds an ax to destroy the bad elements, including false concepts and traditions in society.
In his third hand, he holds a bowl full of sweets, a promise to bring true and favorable results for the people - to help them achieve the fruits of their actions.
His fourth hand is shown in the blessing mudra, assuring his followers' safety and protection.

                         Ganpati rides the mouse:
A mouse is shown held under Ganpati's foot.
The mouse symbolizes stealing and collecting what belongs to others. It lives in the house, steals, and collects food in its hiding place. 
Ganesha, Ganpati, or the good leader, keeps such people under his control and does not let them steal what others have earned .

                              Ganesh as a symbol of individual spirituality

The elephant is a massive creature.
Dogs often make their presence known by barking.
However, an elephant makes no noise while walking; it moves with a majestic, unhurried gait. Its sheer size makes its presence visible.
Similarly, a spiritual person does not trumpet their own abilities or virtues; the vastness and benevolence of their heart and nature reveal who they are.

       Ganesha - Gan+Esha means the lord of people or a group.
However, in a spiritual context, the mind or consciousness can be seen as the lord of the senses: the five Gyanendriya and the five Karmendriya.

The various organs of Ganesha and the objects around him convey deep messages to the seekers of the truth.

                                    The large head: 
A large head or broad forehead symbolizes intelligence and discernment - the Gyana and Vichar-Shakti - representing infinite wisdom and the power of thought, reflecting the spiritual person's immense capacity for contemplation. 

The small mouth and the large ears represent the concepts of Mauna (silence) and Shravanan (Listening).
They show that the Gyani, or seeker, talks less and listens more to the true teachings of the enlightened.

His small eyes signify concentration and one-pointed focus. 
He can avoid seeing others' faults and focus on his own goal of achieving liberation.

                          Ek Dant - One tusk: 
Represents retaining the good and positive only, and throwing away the bad or negativity around him.

                  A large stomach - means a large capacity to digest. 
Life is a combination of Sukh and Dukha - pleasure and pain. 
The Gyani can peacefully handle and digest all the good and bad in life.

                  Ganesha's four hands hold various objects in each hand.
These objects also symbolize how a good, strong mind can control the senses and progress on the path of spirituality.
In one hand, he holds a rope, which represents the ability to pull himself up from all negativity toward the ultimate goal of realization and liberation.
He holds an ax in another hand - to cut all attachments to the impermanent and material world, which everyone continually tries to grasp.
In his third hand, he holds a bowl full of sweets, meaning he only holds and retains the sweet - only the good and positive, which is necessary for spiritual development.

His fourth hand is often shown in the blessing mudra, also a symbol of Abhaya, or fearlessness.
A Gyani is free from the fear of false concepts and notions - and continues his spiritual journey - not because of fear, but with the knowledge of Truth. Nor does he frighten others by inculcating fear in their minds. 
He neither intimidates anyone nor gets frightened by them or by the circumstances.

                                     Mouse under his foot
The mouse is a symbol of greed - of stealing and collecting.
Ganesha, the Gyani mind, keeps greed - a natural human tendency under his control. 
He earns his living by honest means - not by cheating. 
He lives a life of simplicity and purity.

By understanding the symbolism presented in the seemingly strange images of the gods, we can learn the proper ways to progress and achieve Enlightenment and Liberation.

May we all see the Truth and continue our journey by learning and understanding the real meanings of the Scriptures, traditions, and rituals - instead of making fun of or following them unthinkingly.
                                   'Rajan Sachdeva'



Saturday, September 5, 2026

Teachers Day की शुभकामनाएं


गुरुओं एवं शिक्षकों का अपने छात्रों और अनुयायियों पर सीधा और गहरा प्रभाव पड़ता है।
वे हमेशा अपने शिष्यों को शिक्षित करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश करते हैं। 
वे किसी भी व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के चरित्र को बनाने में मदद करते हैं। शिक्षक एक ऐसा दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है।

स्कूल के पहले दिन से लेकर हमारी पढ़ाई पूरी होने तक, हम कई शिक्षकों से पढ़ते और सीखते हैं। 
लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो हमें जीवन भर याद रहते हैं। बहुतों के तो नाम तक भी याद नहीं रहते। लेकिन एक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक शिक्षक को भूलना असंभव होता है। 
एक अच्छे शिक्षक अथवा गुरु का प्रभाव कभी मिटाया नहीं जा सकता। क्योंकि वे हमारी योग्यताओं को बेहतर बनाने में व्यक्तिगत रुप से रुचि लेते हैं । वे शिष्यों एवं अनुयायिओं का हाथ थाम कर उन्हें आगे बढ़ने में सहायता करते हैं - उनके दिल और दिमाग के दरवाजे खोलते हैं और उनके हृदय को छूते हैं। 
ऐसे गुरु और  शिक्षक छात्रों के लिए रोल मॉडल बन जाते हैं। 
इसीलिए, प्राचीन भारतीय परंपराओं में, शिक्षक या गुरु को समाज में सबसे अधिक सम्मान और सर्वोच्च स्थान दिया जाता था। गुरु को भगवान के समान माना जाता था। 
                 "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
                 गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः"
                                                   (गुरु गीता)
         "गुरु ईश्वर, गुरु गोरख ब्रह्मा, गुरु पार्वती माई"
                                             (जपुजी साहिब)
बल्कि प्राचीन भारतीय सनातन संस्कृति में तो माता, पिता और गुरु - तीनों को भगवान का दर्जा दिया जाता था। 
                   "मातृ देवो भव - पितृ देवो भव - गुरु देवो भव"
महान गुरु एवं अच्छे शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं हैं। वे अपने शिष्यों और छात्रों के मन में ज्ञान के ऐसे बीज बोते हैं जो जीवन भर प्रफुल्लित होते रहते हैं। 
वे हर कदम पर अपने शिष्यों का, अनुयाइयों का व्यक्तिगत रुप से मार्गदर्शन करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित करके संबंधित विषय को समझने और अच्छी तरह से आत्मसात करने में मदद करते हैं, और उन्हें बेहतर बनने और ऐसी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं जिनकी कोई सीमा नहीं है। 

एक ऐसे महान शिक्षक, एक ऐसे गुरु को खोजें, जो व्यक्तिगत स्तर पर आपकी मदद करे जो जीवन के हर कदम पर आपका मार्गदर्शन करे - आपके सभी सवालों के जवाब दे और किसी भी संदेह अथवा दुविधा को दूर करने का प्रयास करे। एक कुशल और अनुभवी शिक्षक कभी भी आपको सवाल पूछने से नहीं रोकेगा, न ही चुप रहने और उसकी हर बात को बिना किसी संदेह अथवा प्रश्न किए ज्यों का त्यों मान लेने के लिए कहेगा। अच्छे शिक्षक तो हमेशा आपको तब तक सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करेंगे जब तक आप पूरी तरह संतुष्ट न हो जाएं। भगवद गीता और उपनिषद इस बात का साक्ष्य हैं। 
क्योंकि जो शिक्षक वास्तव में ज्ञानी होते हैं, वे सिर्फ़ वही नहीं सिखाते जो वे जानते हैं - बल्कि वे आपको आपके अपने मस्तिष्क और अचेतन मन की गहराई तक ले जाते हैं।
महान गुरु और अच्छे शिक्षक तो अपने छात्रों को अपने से भी अधिक योग्य बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 
           अच्छे शिक्षक कभी भी अपने शिष्यों से ईर्ष्या नहीं करते। 
यदि उनके शिष्य तरक्की करते हैं और उन से भी बेहतर बन जाते हैं तो उन्हें अपने शिष्यों से ईर्ष्या नहीं बल्कि उन पर गर्व होता है। 
यजुर्वेद में एक सुंदर प्रार्थना है जो गुरु और शिष्य के बीच एक सुंदर और मधुर संबंध दर्शाती है। यह मंत्र तैत्तिरीय, मांडूक्य और श्वेताश्वतर उपनिषदों में भी मिलता है - 
इसमें कहा गया है:
           ॐ सह नाववतु - सह नौ भुनक्तु - सह वीर्यं करवावहै
                      तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै

अर्थात हे सर्वशक्तिमान ईश्वर हम दोनों (शिक्षक और शिष्य) की रक्षा करें 
हम दोनों का पालन-पोषण करें - हम दोनों साथ मिलकर पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्य करें  
हमारा ज्ञान बढ़े और फलदायी हो; हम दोनों गुरु और शिष्य  कभी भी एक-दूसरे से ईर्ष्या न करें। 
                               ~~~~~~
हमारे गुरुओं और शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यही है कि हम उनकी शिक्षाओं को सीखें, समझें, आत्मसात करें और अपने जीवन में अपनाएं।
मैं स्वयं को भाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे अपने जीवन में ऐसे कई महान शिक्षक एवं गुरुजन मिले - जिन्होंने मेरे जीवन के हर क्षेत्र में मेरी सहायता की - मेरी सोच का दायरा बढ़ाया - संकीर्णता की दीवारों को हटाया - सीमित दायरे से बाहर निकलकर खुले और व्यापक विचार अपनाने और सार्वभौमिक रुप से सोचने की प्रेरणा दी। 
उन सभी शिक्षकों एवं गुरुओं को मेरा नमन और आभार, जिन्होंने मुझे व्यक्तिगत रुप से उस मुकाम तक पहुँचने में मदद की जहाँ मैं आज हूँ । 

आइए, हम अपने भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका का आदर करें और उन्हें यथायोग्य सम्मान दें। 
                "शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ"
                                 " राजन सचदेव "



Monday, August 31, 2026

Mind is a Garden and Thoughts are the Seeds

     Mind is a garden, and thoughts are the seeds.
     We can grow flowers, or we can grow weeds.


                           Mind is like a garden. 
Whatever we plant in it - 
hope, faith, trust, or fear - is ultimately what grows and flourishes.
If we plant thoughts of hope, kindness, faith, and gratitude, they will blossom into contentment and joy and will provide us
 courage and strength during difficult times. 

But if we continually plant anger, envy, jealousy, resentment, and fear, they too will take root in our mind and eventually shape our lives accordingly.

Remember... a garden does not become beautiful by itself. 
It requires attention. It needs constant care and removal of weeds. 
The same applies to the mind.
We must remain vigilant about the thoughts we cultivate and nurture. 
We must carefully choose what we allow to take root in our minds. 
If those roots grow deep, they become difficult to remove. 

Therefore, guard the mind. 
Water it with positive thoughts. 
Nourish it with wisdom and discernment.
So that our lives may become a garden that reflects Peace and Serenity.
                                      " Rajan Sachdeva "

Friday, August 21, 2026

Happy Senior Citizen Day



Today, we honor the wisdom, resilience, and love that our senior citizens bring into our lives.
They are the storytellers of our past, the keepers of our traditions, and the guiding lights for future generations. Through their years of life experience, they remind us of the enduring values of patience, kindness, perseverance, and compassion. 

Our seniors have not only witnessed the changing world, but they have also helped shape it. 
Their experiences teach us lessons that cannot be found in books, and their presence gives us a sense of strength, continuity, and belonging.
Let us respect, appreciate, and cherish our seniors.
They are the pillars of our families and communities ... The pillars of strength, wisdom, and inspiration.





Age is mind over matter
If you don't mind,
it doesn't matter

(Mark Twain)















Now Some Funny quotes 














Wednesday, July 29, 2026

Guru Poornima - Thanks and Gratitude to all my Gurus




On the Auspicious Occasion of Guru Purnima, I extend my heartfelt greetings and Best wishes to our respected Parents, all Teachers & Mentors.  

Guru Purnima is an Indian & Nepali spiritual tradition dedicated to spiritual and academic teachers. Those who are evolved or enlightened humans - and ready to share their wisdom, with very little or no monetary expectation.

It is believed that a person is blind without a teacher to guide him. 
Mother and father are a child's first teachers. 
But after that, the Guru becomes his or her second mother or father.


The Shastras proclaim that a human being is born twice - known as Dvija. 
First, by the union of the father and mother - and second, when he is accepted by a bona fide Guru. 
The Guru acts as a father and delivers him the knowledge - with the help of mother Gayatri - a personified symbol of the holy scriptures (the personification of the knowledge & wisdom).
In other words, Guru is considered the father, and the Holy Scriptures and literature are considered the mother. 
Guru teaches with the help of, or according to, the Scriptures.

The festival of Guru Poornima is celebrated on the full moon day (Purnima) in the month of Ashadh (July-August) in the Hindu calendar of India and Nepal.
The full moon symbolizes perfection.
Guru-Poornima is a symbolic reminder of the belief that Guru is Poorna - perfect.
We cannot learn much from someone if we have doubts about their knowledge in the subject we want to acquire.
In order to learn, we need to have faith in the Guru - the teacher.
Therefore, we always try to find a Guru who has perfect knowledge of the required subject. Once our curiosity about the Guru’s Gyan or knowledge is satisfied, we must have faith in his teachings.
One of the most popular beliefs about the meaning of Guru Poornima is - 
That Guru Poornima is not just a symbol of gratitude of the disciple towards the Guru - it is also a reaffirmation of the belief that the Guru is Poorna.



While contemplating this belief, a thought occurred to me.

A teacher asked his young student:
“Johnny. How old is your father”?
“Six years,” Johnny said.
“How is that possible?” the teacher asked.
“Duh..... Because he became a father when I was born.”

A person is not a father until he has a child.
He becomes a father only when his child is born.
Similarly, doesn’t a Guru become a perfect Guru when his disciples achieve perfection?

Therefore, the gratitude towards the Guru is not just singing the Guru’s praises and offering thanks and gifts.
The student or disciple must strive to understand the Guru's teachings and imbibe them.

Just as parents become happy and proud of their children’s achievements, the Gurus also feel happy and proud when they see their disciples achieving heights and perfection. 

Seeing the children prosper, parents feel a sense of achievement that their love and sacrifice have paid off ... that they have fulfilled their role as parents. 
Similarly, seeing the disciples become perfect and attain the same heights, the Guru may feel that he has fulfilled his role as Guru. 
Therefore, sincere and genuine gratitude towards the Guru would be when we start working seriously towards achieving perfection in ourselves to make the Guru feel happy, content, and fulfilled. 
May the Lord bless us all to achieve that Poornima.





To all my Gurus 
Who taught me to be what I am
'Rajan Sachdeva'

शुभ गुरु पूर्णिमा - सब गुरुओं को सादर समर्पित

     उन सब गुरुओं को सादर समर्पित -
जिन्हों ने मुझे सब कुछ सिखाया - तराशा और संवारा 


































गुरु पूर्णिमा एक भारतीय और नेपाली आध्यात्मिक परंपरा है - जो आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं के प्रति समर्पित है।
ऐसे गुरुओं के प्रति - जो स्वयं विकसित एवं प्रबुद्ध हैं और अपने ज्ञान को बिना किसी स्वार्थ के बाँटने के लिए तैयार हैं।

ऐसा माना जाता है कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना व्यक्ति अंधा होता है।
बच्चे के पहले गुरु होते हैं उसके माता और पिता।
फिर गुरु भी माता या पिता का ही रुप बन जाते हैं।

शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य दो बार जन्म लेता है - जिसे द्विज के नाम से जाना जाता है।
पहला जन्म पिता और माता के मिलन से - और दूसरा - जब वह एक अच्छे और पूर्ण गुरु द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है।

गुरु एक पिता के रुप में माँ गायत्री - अर्थात शास्त्रों की मदद से ज्ञान प्रदान करता है
अर्थात शास्त्रों में वर्णित ज्ञान के अनुसार विस्तार से समझाता है ।
गायत्री का अर्थ है शास्त्र एवं शास्त्रोचित ज्ञान।
दूसरे शब्दों में गुरु को पिता और शास्त्रों एवं साहित्य को माता माना गया है -
क्योंकि गुरु - शास्त्रों और प्रामाणिक पुस्तकों की सहायता से ही पढ़ाते हैं।

गुरु पूर्णिमा का त्योहार भारत और नेपाल के हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ (जुलाई-अगस्त) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

जैसे पूर्णिमा का चाँद पूर्णता का प्रतीक है। वैसे ही गुरु-पूर्णिमा इस विश्वास का प्रतीक है कि गुरु पूर्ण है।
यदि हमें गुरु पर विश्वास ही न हो - तो हम उन से कुछ भी नहीं सीख सकते।
कुछ भी सीखने के लिए हमें अपने गुरु - अपने शिक्षक पर विश्वास होना चाहिए।
अगर हमें वांछित विषय में उनके ज्ञान के बारे में संदेह है तो हम उन से कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे ।
इसलिए , हम हमेशा एक ऐसे गुरु को खोजने का प्रयास करते हैं, जिसे उस विषय में पूर्ण ज्ञान हो।
और जब गुरु के ज्ञान और उनके अनुभव के बारे में हमारी जिज्ञासा शांत हो जाती है, तो हमें स्वयंमेव ही उनकी शिक्षाओं पर भी विश्वास होने लगता है।

गुरु-पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति शिष्य की कृतज्ञता का ही प्रतीक नहीं है -
बल्कि इस विश्वास की भी पुष्टि है कि पूर्णिमा के चाँद की तरह ही गुरु भी पूर्ण है।

कुछ भी सीखने अथवा प्राप्त करने के लिए गुरु के प्रति पूर्ण विशवास का होना अनिवार्य है। 























लेकिन यहां एक सवाल भी उठता है - कि क्या बिना शिष्यों के कोई गुरु पूर्ण हो सकता है?

एक स्कूल में एक शिक्षक ने एक बच्चे से पूछा:
तुम्हारी उम्र क्या है ?
बच्चे ने कहा - छह साल" ।
"और तुम्हारे पापा कितने साल के हैं?"
"वह भी छह साल के हैं ।"
"ये कैसे संभव है?" शिक्षक ने पूछा।
बच्चे ने कहा - "क्योंकि मेरे जन्म के बाद ही तो वो पिता बने थे "

कोई व्यक्ति तब तक पिता नहीं होता जब तक कि उसकी कोई संतान न हों।
वह पिता तो तभी बनता है जब उसकी संतान जन्म लेती है।
इसी तरह, एक गुरु भी तभी पूर्ण गुरु बनता है जब उसके शिष्य भी पूर्णता को प्राप्त करते हैं।

गुरु कोई डिग्री, योग्यता या शिक्षक या प्रोफेसर जैसी कोई सीट, कोई पद या कोई नौकरी नहीं है।
गुरु किसी व्यक्ति के प्रति एक श्रृद्धा का भाव है - 
जो न केवल आवश्यक विषय पढ़ाता है - बल्कि व्यक्तिगत रुप से शिष्य को उनके जीवन के हर कदम पर मार्गदर्शन करता है और उन्हें पूर्णता तक पहुंचने में मदद करता है।
इसलिए, गुरु के प्रति कृतज्ञता का अर्थ केवल गुरु की स्तुति गाना और धन्यवाद और उपहार इत्यादि देना ही नहीं है।
शिष्य को गुरु की शिक्षाओं को सही ढंग से समझने का प्रयास करके - उन्हें आत्मसात करना चाहिए, और अपने जीवन में पूर्णता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।























जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्न और गौरवान्वित होते हैं - उसी तरह गुरु भी अपने शिष्यों को ऊंचाइयों और पूर्णता को प्राप्त करते हुए देखकर संतुष्ट और गौरवान्वित महसूस करते हैं।
लेकिन जो अपने शिष्यों से ईर्ष्या करता हो - जो नहीं चाहता कि उसके शिष्य विकसित हों और पूर्णता तक पहुँचें - ऐसे गुरु को एक पूर्ण गुरु नहीं माना जा सकता।
बच्चों को समृद्ध होते देख कर माता-पिता को अपने आप में एक उपलब्धि का अहसास होता है कि उन का प्यार और बलिदान काम आया है -
कि उन्होंने माता-पिता के रुप में अपनी भूमिका पूरी की है - अपना कर्तव्य ठीक से निभाया है।
इसी प्रकार शिष्यों को सिद्ध होते हुए और अपने समान ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए देखकर, गुरु को भी लगता है कि उन्होंने गुरु के रुप में अपनी भूमिका पूरी तरह निभाई है। उनका सिखाना और समझाना-बुझाना काम आया है।

इसलिए गुरु के प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता तब होगी जब हम स्वयं भी पूर्णता प्राप्त करने की दिशा में -
और सही मायने में गुरु को प्रसन्न एवं संतुष्ट करने के लिए गंभीरता से कोशिश करना शुरु कर देंगे।
आइए - उस पूर्णिमा को प्राप्त करने के लिए हम सभी प्रभु से प्रार्थना करें और आशीर्वाद की कामना करें।                                                
                                 " राजन सचदेव "


उन सब गुरुओं को सादर समर्पित 
जिन्हों ने मुझे सब कुछ सिखाया - तराशा और संवारा
                 सभी गुरुओं को प्रणाम
                 



दीपावली - प्रकाश का पर्व - केवल घर को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें

दीपावली - प्रकाश का पर्व केवल घरों को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें  दीपावली, जिसे आम तौर पर दिवाली भी कहा जाता है, भारत के सबसे महत्वपूर्ण स...