Friday, April 26, 2024

Sarveshaam Mangalam Bhavatu - May Everyone be Prosperous

Sarveshaam Svastir Bhavatu
Sarveshaam Shaantir Bhavatu
Sarveshaam Poornam Bhavatu
Sarveshaam Mangalam Bhavatu
         (Brahadaranyak Upanishad)  

May there be health and happiness for all
May there be peace for all
May there be a feeling of fulfillment in all
May there be a success in everyone's life

  
Sarveshem     = All, Everyone, Everything 
Svastir            = Health/ well-being; 
Bhavatu         = let it be, may there be
Shanti             =  Peace 
Purnam          =  Complete, Perfection 
Mangalam     = Success (spiritual success), auspiciousness, prosperity, Happiness, Wellness, etc.  

May everyone be healthy and comfortable 
May everyone be at peace
May everyone find a sense of fulfillment in life
May everyone be prosperous and happy


सर्वेषां मङ्गलम भवतु

सर्वेषां स्वस्तिर्भवतु - सर्वेषां शान्तिर्भवतु
सर्वेषां पूर्णं भवतु  -  सर्वेषां मङ्गलम भवतु
                      (वृहदारण्यक उपनिषद )

अर्थात :
सबका भला हो - सब स्वस्थ एवं निरोग रहें
सबके जीवन में और मन में शांति हो
सभी पूर्णता को प्राप्त करें - अर्थात जो भी कार्य करें उसमे सफल हों
सब का मंगल हो - सब का जीवन आनंद मंगल एवं शांति से परिपूर्ण हो  


Thursday, April 25, 2024

हर काम के लिए समय चाहिए

हर काम के लिए समय चाहिए। 

जीवन में कुछ भी करने के लिए - किसी भी चीज़ को प्राप्त करने में समय लगता है।
लेकिन फिर -  समय ही सब कुछ छीन भी लेता है।

कोई भी सार्थक कार्य करने के लिए - किसी विशेष गुण अथवा प्रतिभा - या किसी महत्वपूर्ण वस्तु अथवा पद इत्यादि को हासिल करने के लिए प्रयास के साथ साथ समय की भी आवश्यकता होती है।
लेकिन अंततः - समय ही सब कुछ छीनने - सब कुछ नष्ट कर देने की ताकत भी रखता है।

इसलिए, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और प्रयास तो करना ही चाहिए लेकिन साथ ही यह भी याद रखना चाहिए कि इस संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है - कि कोई भी चीज़ हमेशा एक जैसी नहीं रहती - और न ही एक जैसी रह सकती है।
इसलिए जो भी हमारे पास है और जब तक है - उसकी क़दर करते हुए उसका आनंद लेने का प्रयास करें लेकिन कभी भी अपने प्रयासों और उपलब्धियों पर घमंड नहीं करना चाहिए।
याद रहे - 
"हर चीज़ को प्राप्त करने में समय लगता है - और फिर समय ही सब कुछ छीन भी लेता है।
                                                     " राजन सचदेव "

Everything takes Time

Everything takes time - 
and then time takes everything away.

Accomplishing anything meaningful in life requires time.
Achieving anything important - to acquire any talent, important status, money, or position, requires a significant investment of time and effort.
But in the end, time has the power to strip away everything.

While we should strive to work hard to achieve our goals, at the same time, we should also remember that nothing is permanent in this world - that nothing stays the same forever. Everything changes over time. 
That is the law of nature, and we cannot control it.
By keeping this in mind, we can learn to appreciate what we have while we have it - and not be egotistic about our efforts and achievements.
Remember, 
   "Everything takes time, and then time takes away everything."
                                              " Rajan Sachdeva "

Wednesday, April 24, 2024

Everything we hear is an opinion - not a fact

We are living in the era of social media.
However, everything we hear from someone - or read or watch on social media is their opinion - 
- it may not be a fact.
Everything we see and feel around us is our perspective -
- it may not necessarily be true.
When someone tells us something and says: 'This is true' -
- it's simply their opinion of what they think is true.
It may not be a valid truth for everyone.
Perhaps we may never know what is true - at least not entirely.

There is a subjective truth and an objective truth.
Subjective truth is an individual truth.
It could be specifically true for an individual, a community, or a society
- not necessarily for everyone or the entire world.

So - next time, when you see someone talking on a particular subject and trying to influence you by emphasizing that what they are saying is the truth - remember that this is their opinion - it may not be essentially true for everyone.
                                                   " Rajan Sachdeva "

जो भी सुनते और पढ़ते हैं वे धारणाएं हैं - तथ्य नहीं

ये दौर सोशल मीडिया का दौर है। 
लेकिन ध्यान रहे कि जो कुछ भी हम सुनते हैं - या सोशल मीडिया पर पढ़ते या देखते हैं वह उनकी राय है - उनकी धारणा है  -
- ये ज़रुरी नहीं कि वो सच ही हो। 
हम अपने आस-पास जो कुछ भी देखते और महसूस करते हैं वह हमारा अपना दृष्टिकोण है - 
 - ये ज़रुरी नहीं कि अन्य लोगों का दृष्टिकोण भी वैसा ही होगा।  

जब कोई हमें कुछ बताता है और कहता है - ' जो मैं कह रहा हूँ वह सच है ' -
- तो यह सिर्फ उनकी धारणा है कि वे जो सोच रहे हैं और कह  रहे हैं - वही सच है।
लेकिन वो हर किसी के लिए मान्य नहीं हो सकता। 
वो हर किसी के लिए सत्य नहीं हो सकता। 
शायद हम कभी भी ये नहीं जान पाएंगे कि असल में सच क्या है - कम से कम पूरी तरह से तो नहीं जान पाएंगे।

सत्य दो तरह का होता है -- एक व्यक्तिपरक सत्य और दूसरा वस्तुपरक सत्य।
व्यक्तिपरक सत्य एक व्यक्तिगत सत्य है।
अर्थात यह विशेष रुप से किसी व्यक्ति, समुदाय या समाज के लिए तो सत्य हो सकता है -  
लेकिन ज़रुरी नहीं कि वह सभी के लिए या पूरी दुनिया के लिए भी सत्य ही हो।

तो - अगली बार, जब कोई आप से किसी विशेष विषय पर बात करते हुए अपनी बात पर जोर देकर आपको प्रभावित करने की कोशिश करे कि वे जो कह रहे हैं वही सच है - तो याद रखें कि यह उनकी राय है - उनकी धारणा है - लेकिन ज़रुरी नहीं कि वो हर किसी के लिए सच ही होगा।
                                         " राजन सचदेव "

Tuesday, April 23, 2024

Outward Rituals cannot destroy Ignorance

"Outward rituals cannot destroy ignorance -
because they are not mutually contradictory."

"Realized knowledge alone destroys ignorance... "

"Knowledge cannot spring up by any other means than inquiry."
                                     (Excerpts from ShatPadi (Hundred verses) by Adi Shankaracharya)

There are two parts to the above statement.

First - Ignorance can not destroy ignorance.
Ignorance cannot be eradicated by abandoning one misconception and adopting another.
Replacing one ignorance with another type of ignorance does not mean we have achieved Gyana - the true knowledge - the knowledge of Self or enlightenment.

Achieving Gyana means eliminating all ignorance, delusions, misconceptions, and blind faith.


Second - 
The only way to achieve Gyana is through inquiry - by questioning everything till completely satisfied. 
It is natural for questions to arise in the mind until there is a complete understanding.
Therefore, if there are any doubts or questions, it is better to resolve them by asking a Gyani - the learned ones. 

Gyana means the realization of truth.

Lord Buddha said: "Do not believe just because I am saying it.

Bhagavad Geeta says: "Pariprashanen Sevayaa" (BG 4-34)
'By the means of genuine and respectful inquiry' - by questioning respectfully.

I have heard Baba Avtar Singh ji emphatically saying:
Do not believe something simply because I am saying it.
Listen to me carefully - analyze it and compare it with the holy books and Shastras. If you are satisfied - then accept it - and adopt it in your life.
There is no place for ignorance, delusion, or blind faith in the mind of a Gyani.
                                              " Rajan Sachdeva "


बाहरी अनुष्ठान और क्रियाएं अज्ञान को नष्ट नहीं कर सकते

"बाहरी अनुष्ठान और क्रियाएं अज्ञान को नष्ट नहीं कर सकते -
क्योंकि वे परस्पर विरोधाभासी नहीं हैं।" 
"अनुभूत ज्ञान ही अज्ञान को नष्ट करता है..."
"प्रश्नोत्तर के अलावा किसी अन्य माध्यम से ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता।"
                  (आदि शंकराचार्य द्वारा रचित शतपदी के कुछ अंशों का अनुवाद)

उपरोक्त उक्ति अथवा वक्तव्य के दो भाग हैं।

पहला - अज्ञान से अज्ञान का नाश नहीं हो सकता। 
एक अज्ञान को किसी दूसरे प्रकार के अज्ञान से बदल लेने का अर्थ यह नहीं है कि हमने सत्य का ज्ञान - या आत्मज्ञान प्राप्त कर लिया है।
एक भ्रम को छोड़ कर किसी दूसरे भ्रम को पाल लेने से अज्ञान नहीं मिट जाता। 
ज्ञान का अर्थ है हर प्रकार की अज्ञानता - भ्रम, गलत धारणाएं और अंधविश्वास की समाप्ति। 

दूसरा - जिज्ञासा और समीक्षा ही ज्ञान प्राप्ति का एकमात्र साधन है। 
अर्थात सत्य का ज्ञान केवल अनुसंधान - यानी तहक़ीक़ात - प्रश्नोत्तर और जाँच-पड़ताल के माध्यम से ही होता है। 
पूर्ण रुप से संतुष्ट होने तक जिज्ञासु के मन में प्रश्न उठना स्वाभाविक ही है।  
पूरी तरह से संतुष्ट होने तक हर चीज पर सवाल उठाना मानवीय जीवन की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। 
यदि मन में कोई शंका हो - कोई प्रश्न हो तो किसी ज्ञानी महांपुरुष महात्मा से उस शंका का समाधान करवा लेना ही उचित है।  

ज्ञान का अर्थ है - सत्य की अनुभूति। 

भगवान बुद्ध ने कहा: "सिर्फ इसलिए विश्वास मत करो क्योंकि मैं यह बात कह रहा हूं।"

भगवान कृष्ण कहते हैं: "परिप्रश्नेन सेवया" (भगवद गीता  4-34)
"सेवा भाव से - श्रद्धा पूर्वक प्रश्न के द्वारा ज्ञान प्राप्त करो "

मैंने स्वयं शहंशाह बाबा अवतार सिंह जी को यह कहते सुना है कि:
मेरी बात पर सिर्फ इसलिए विश्वास न करो क्योंकि मैं कह रहा हूं।
मेरी बातों को ध्यान से सुनो - उनका विश्लेषण करो - धर्म ग्रंथो और शास्त्रों से मिलाओ। 
अगर तसल्ली हो जाए - यदि आप संतुष्ट हो जाओ  - तब स्वीकार करना - तब इन बातों को सच मान कर अपने जीवन में अपना लेना।
एक ज्ञानी के मन में अज्ञान, भ्रम या अंध विश्वास के लिए कोई स्थान नहीं  होता।
                                             " राजन सचदेव "

Monday, April 22, 2024

Two Types of Gratitude

There are two types of gratitude.

The first type of gratitude is for what we have - what we have received.
The second is for what we did not get - what we do not have.

First - 
I am fortunate to have everything I need to live a comfortable life.
I am thankful that I have a home, a good source of income, a vehicle, and a loving family 
- loving and caring children who are always there for me in my time of need.

Second -
I am grateful that I do not have any serious illness, legal troubles, or financial burdens of any kind. 
I am fortunate to be free from any severe disease. 
I am grateful for not having to face any challenging situations.

I see and hear about millions of people who are suffering from poverty, hunger, violence, or some incurable terminal diseases. 
I am grateful that I have been spared from any such condition.

Let's stop getting angry and complaining about every small thing -
and start counting what we have and what we luckily do not have.
                                     " Rajan Sachdeva "

दो प्रकार की कृतज्ञता

कृतज्ञता दो प्रकार की होती है। 

पहली - उसके लिए जो हमें मिला है - जो हमारे पास है। 
और दूसरी - उसके लिए जो हमें नहीं मिला - जो हमारे पास नहीं है। 

पहली बात  -
मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास वो सब है जो मुझे आरामदायक जीवन जीने के लिए आवश्यक है। 
मैं आभारी हूं कि मेरे पास अपना घर है - आय का साधन है - एक वाहन है  - एक सुन्दर परिवार है 
- प्यारे - सुघड़ और सुशील बच्चे जो हमेशा मेरी सेवा और सहायता के लिए तैयार रहते हैं।

दूसरा - 
मैं आभारी एवं कृतज्ञ हूं कि मुझे कोई गंभीर बीमारी, कोई कानूनी परेशानी या किसी भी प्रकार का कोई वित्तीय बोझ नहीं है। 
मैं भाग्यशाली हूं कि मैं किसी गंभीर - दुःखदाई बीमारी से मुक्त हूं - और मेरे सामने कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति नहीं है।

संसार में लाखों लोग ऐसे हैं जो गरीबी, भूख, हिंसा या कुछ घातक लाइलाज बीमारियों से पीड़ित हैं।
मैं आभारी और शुक्रगुज़ार हूँ कि मैं ऐसी किसी भी स्थिति से बचा हुआ हूँ।
 
इसलिए हमें चाहिए कि हम हर छोटी छोटी बात पर क्रोध और शिकायत करना बंद कर दें।  
और ये देखना और गिनना शुरु करें कि हमारे पास क्या है - 
और सौभाग्यवश - क्या नहीं है। 
                                      " राजन सचदेव "

Friday, April 19, 2024

हर किसी को अपना दर्दो-ग़म न सुनाओ Don't share your pain with everyone

हर किसी को अपना दर्दो-ग़म न सुनाओ 
ज़ख्म दिल के ग़ैरों को हरगिज़ न दिखाओ 
जज़्बातों का दुनिया में कोई मोल नहीं 'राजन '
अहमियत चाहो तो हैसियत को बढ़ाओ 
                   " राजन सचदेव "
    ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Har kisi ko apnaa dardo-gam na sunaao 
Zakhm dil kay gairon ko hargiz na dikhao 
Jazbaaton ka duniya mein koyi mol nahin "Rajan'
Ehmiyat chaaho to Haisiyat ko badhaao
           " Rajan Sachdeva " 
             ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

                English Translation 
Don't share your pain and sorrow with everyone
Never show the wounds of your heart to strangers
Emotions have no value in this world (says Rajan)
If you want some significance, then enhance your status 

Wednesday, April 17, 2024

Happy Ram Navami राम नवमी की शुभकामनाएं

                  Happy Ram Navami 




May the divine light of Lord Rama guide you towards the path of 
               Truth, Peace  & Happiness. 

Monday, April 15, 2024

Let's Replace

Let's Replace sugary drinks with water 
Replace junk food with pure and healthy food
Replace overthinking and empty planning with proper action 
Replace sloth and laziness with some activities
Replace blaming others with responsibility and accountability 
Replace Soap-operas and melodramas with beneficial educational and motivational videos
Replace wants and longings with contentment 
Replace complaining with gratitude 
Replace toxic friends with mentors 
Replace fear with faith, courage, and conviction 
Replace gossip and worries with Sumiran and Meditation

              " Rajan Sachdeva "

Saturday, April 13, 2024

A Beautiful Prayer about Growing Old

This morning, I received a Beautiful Prayer about Growing Old.
After reading and enjoying this prayer, I tried to search for the original author.
However, I found quite a few different versions of this prayer.
While its origin is obscure, some believe it represents a 17th-century nun - an unnamed Mother Superior.
Nonetheless, It's a beautiful prayer, and we can learn so much from it to make our lives more accepting and peaceful.
             ' Rajan Sachdeva '
                                  ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

                                                 A PRAYER

“Lord, I know that I am growing older, and will someday be old.

Keep me from becoming talkative and possessive 
Free me from the idea that I must express myself on every subject 
and free me from the fatal habit of thinking that I must say something on every subject and on every occasion.
Release me from craving to try to straighten out everybody’s affairs.
Keep me from the recital of endless details - give me wings to get to the point.

Seal my lips when I am inclined to tell of my aches and pains.
They are increasing with the years, and my love to speak of them grows sweeter as the days go by.

Restrain me from telling what I have done for others, 
instead let me count my blessings in silence. 
Teach me the glorious lesson, that occasionally I may be wrong.

Make me thoughtful, but not moody and nosey - helpful but not bossy.
Keep me reasonably sweet.

Give me the ability to see the good things in unexpected places and talents in unexpected people. And, give me, O Lord, the grace to tell them so.

With my vast store of wisdom, it seems a pity not to use it all —
but Thou knowest, Lord, that I want a few friends at the end.”

                                          (Courtesy of Dr. V. Bajaj)


Friday, April 12, 2024

Vasudhaiv Kutumbakam - Whole earth is one family

 " Vasudhaiv Kutumbakam "
     ( The Whole Earth is One Family )

BAPS Hindu Temple hosting Ramadan/Iftar in Abu Dhabi 


        वसुधैव कुटुंबकम 
सारी  धरती एक ही कुनबा अर्थात परिवार है 

All the Arab Ministers and Arab Sheikhs of UAE Abu Dhabi and Dubai came to Abu Dhabi temple today in the month of Ramadan and completed their fasting of Ramadan fast at the temple in Prasad land.
Please watch the above video.




Friday, April 5, 2024

अपने भी अब कितने बेगाने से लगते हैं

बदले बदले चेहरे अनजाने से लगते हैं 
अपने भी अब कितने बेगाने से लगते हैं

वो ही मंज़र,दीवार-ओ-दर वो ही काशाने
ये रस्ते तो अपने पहचाने से लगते हैं  

रहती थी हर वक़्त जहां रौनक दीवाली सी 
अब वो महल चुबारे वीराने से लगते हैं 

खुल जाता है भेद शमा के जलते ही उनका 
शक़्ल-ओ-सूरत में जो परवाने से लगते हैं 

दिल में जाने कितने दुःख छुपाए बैठे हैं  
चेहरे से जो ग़म से अनजाने से लगते हैं  

प्रेम हुआ फिर शादी और फिर जीवन भर आनंद 
ये किस्से तो फ़िल्मी अफ़साने से लगते हैं 

सुनते थे बचपन में जिसकी लाठी उसकी भैंस
अब ये किस्से जाने पहचाने से लगते हैं   

जाने क्या देखा रिंदों ने साक़ी में 'राजन '
जिसको भी देखो वो दीवाने से लगते हैं  
                   " राजन सचदेव "

मंज़र             =  दृश्य, परिदृश्य  Scene, Scenario 
दीवार-ओ-दर  =  दीवारें और दरवाजे Walls and doors
काशाने          =  इमारतें, मकान, भवन, Buildings 
रिन्द    =  पीने वाले, पीने के शौक़ीन 

اپنے بھی اب کتنے بیگانے سے لگتے ہیں


بدلے بدلے چہرے انجانے سے لگتے ہیں 
اپنے بھی اب کتنے بیگانے سے لگتے ہیں 

وو ہی منظر دیوار و در وو ہی کاشانے 
یہ رستے تو اپنے پہچانے سے لگتے ہیں 


رہتی تھی ہر وقت جہاں رونق دیوالی سی 
اب وو محل چبارے ویرانے سے لگتے ہیں 

دل میں جانے کتنے دکھ چھپاہے بیٹھے ہیں 
چہرے سے جو غم سے انجانے سے لگتے ہیں 
 
کھل جاتا ہے بھید شمع کے جلتے ہی انکا 
شقل-و-صورت میں جو پروانے سے لگتے ہیں 

پیار کیا پھر شادی اور پھر جیوں بھر آنند 
یہ قصے تو فلمی افسانے سے لگتے ہیں 

سنتے تھے بچپن مے جس کی لاٹھی اسکی بھینس 
اب یہ قصے جانے پہچانے سے لگتے ہیں

جانے کیا دیکھا رندوں نے ساقی میں راجن 
جسکو بھی دیکھو وو دیوانے سے لگتے ہیں
                " راجن سچدیو "

Apnay bhi ab begaanay say lagtay hain - Our own people seem like strangers now

          Scroll down for English Translation

Badlay badlay chehray anjaanay say lagtay hain 
Apnay bhi ab kitnay begaanay say lagtay hain 

Vo hee manzar, deevaar-o-dar, vo hee kashaanay
 Ye rastay to apnay pehchaanay say lagtay hain 

Rehti thi har vaqt jahaan  raunak deevaali see
Ab vo mehal chubaaray veeranay say lagtay hain 

Khul jaataa hai bhaid shamaa kay jaltay hee un ka 
Shaql-o-soorat mein jo parvaanay say lagtay hain 

Dil mein jaanay kitnay duhkh chhupaaye baithay hain 
Chehray say jo  gam say anjaanay say lagtay hain 

Prem huaa phir shaadi aur phir jeevan bhar aanand 
Ye kissay to filmi afsaanay say lagtay hain 

Suntay thay bachpan mein jis kee laathi us ki bhains 
Ab ye kissay jaanay pehchaanay say lagtay hain 

Jaanay kya dekha rindon nay saaqi mein 'Rajan'
Jis ko  bhee dekho vo deevaanay say lagtay hain 
                                " Rajan Sachdeva "

Manzar                = Scene, Scenery, Panorama, Decor 
Deevaar-o-Dar   = Walls and doors
Kashaanay          = Buildings, Dwellings 
Anjaanay             = Unknown, Unfamiliar, Unaware 
Rind                     = fond of drinking, Intoxicated 

                                      Translation
All familiar faces have changed now and seem so unfamiliar 
Our own people seem like strangers now 

Same decor, same walls and doors, and same dwellings 
This place, these streets look so familiar. 

It used to be as bright and lively as Diwali all the time.
But now it looks like an abandoned, deserted place.

The secret is revealed as soon as the candle is lit 
- about those that resemble moths in appearance

We never know how many sorrows are hidden in their hearts - 
Whose faces seem to be oblivious to sorrows.

First love, then marriage, and then lifelong happiness.
Such stories seem like stories from the movies only.

In childhood, we heard that he, who has the stick, owns the buffalo.
Now - we see such phenomena every day around us.

Don't know what they saw in the bartender (the leader) 
Everyone seems to be so intoxicated and engaged. 
                               "Rajan Sachdeva"

Thursday, April 4, 2024

हर समस्या का समाधान होता है

लगता है कि हर व्यक्ति के पास हर समस्या का समाधान होता है - 
    लेकिन ऐसी समस्या -  जो अपनी नहीं - किसी और की हो 

औरों को समझाना - हर बात में सलाह मशविरा देना बहुत आसान होता है - 
"अजी क्या फ़र्क़ पड़ता है - ऐसी छोटी छोटी बातों से घबराया न करो - इन्हें दरगुज़र कर दिया करो - आशावादी रहो  - मस्त रहो - जीवन का आनंद लो " - इस तरह की बातें कह के हम अक़्सर औरों की समस्याओं को टालने का यत्न करते हैं - उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। 
 
लेकिन अगर वही बात - वही घटना हमारे साथ हो जाए तो हमारी सोच - हमारा व्यवहार बदल जाता है। 
जो लोग अक़सर दूसरों को दरगुज़र करने और आशावादी बने रहने की सलाह और प्रेरणा दिया करते हैं - अगर वही बात उनके साथ हो जाए तो फिर वही लोग ये कहते हुए पाए जाते हैं कि " ये तो ठीक नहीं है - ऐसा तो नहीं होना चाहिए -- ये तो सरासर बेइंसाफ़ी है" इत्यादि। 

होना तो ये चाहिए कि  - जो दूसरों को कहते हैं - वही बात - वही सोच अपने लिए भी होनी चाहिए।  

या तो हम भी वही करें जो दूसरों को करने के लिए कहते हैं - 
या फिर - जैसा अपने लिए चाहते हैं - ठीक वैसा ही दूसरों के लिए भी सोचना और माँगना चाहिए।   

हम अपना अपमान तो सहन नहीं कर सकते - 
अपने लिए तो हर किसी से आदर और सत्कार की अपेक्षा रखते हैं लेकिन किसी दूसरे का आदर सत्कार होते नहीं देख सकते - किसी और की प्रशंसा सहन नहीं कर सकते। और ईर्ष्यावश उसे रोकने का प्रयास करते हैं।  

हक़ीक़त तो ये है कि हर इन्सान को अपने जैसा समझना ही इन्सानियत है। 
इन्सानियत का अर्थ है - किसी से भी - किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखते हुए हर इन्सान को ठीक अपने जैसा ही समझना और उन्हें यथोचित प्रेम और आदर देना।  
                                                         " राजन सचदेव "

Everyone has a solution to every problem

It seems - everyone has a solution to every problem
As long as it's someone else's problem - not theirs.

It is easy to give advice to others. 
Usually, people try to guide others and try to solve their problems by saying things like:   
"What difference does it make - don't worry about such small things - let them pass by - be optimistic - let's forget it - let's move on- be happy - enjoy life, etc.

But if the same thing or the same incident happens to them, their behavior changes.

People who often give advice and tell others to be accepting and optimistic - start thinking and behaving differently when something similar happens to them.
They are usually found saying, "This is not right - this should not happen this way - this is sheer injustice, etc.
Shouldn't we think and do the same as we tell others to do?

We should either do what we advise others to do - 
Or we should ask for the same for others what we want for ourselves. 

We don't want to endure insults - 
We expect respect and admiration from everyone. 
But at the same time, we cannot tolerate anyone else being praised, honored, and respected. 
We feel jealous and try to prevent it. 

The meaning of humanity is to consider every human being the same as one's own self - without any type of discrimination.
                               "Rajan Sachdeva "

Friday, March 29, 2024

कोई भी इन्सान पूर्ण नहीं होता

कोई भी इन्सान हर दृष्टिकोण से पूर्ण और समर्थ नहीं होता
और न ही कभी कोई हो सकता है

लेकिन अगर हम पूर्णता के लिए प्रयास करें 
तो कम से कम उत्कृष्टता तो प्राप्त कर ही सकते हैं

इसलिए ज्ञान की ज्योति अपने साथ रखें
और अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ते रहें
                               " राजन सचदेव "

No one is perfect

No one is perfect from every point of view 
 - nor anyone can be. 

But if we strive for perfection - 
We might achieve excellence.

So, keep the light of wisdom with you 
and keep moving towards your destination

Thursday, March 28, 2024

Singing Qawalis on someone's grave - Kisi ki qabr par qawaliyon say kuchh nahin hoga

Na hon Paisay to istaqbaaliyon say kuchh nahin hoga 
Kisi Shaayar ka khaali Taaliyon say kuchh nahin hoga 

Nikal aayi hai un kay pait say pathari sugar-coated 
Jo kehtay thay ki meethi chhaaliyon say kuchh nahin hoga  

Mazaa jab hai ki Zindon ko sunaao nagma-e-ulfat 
Kisi ki qabr par Qawaaliyon say kuchh nahin hoga  
                                          " Khalid Irfan "

Istqbal            =  to welcome, Honor
Chhaliyaan    = Sweet Corn cobs 

                                    English Translation

It does not do any good to welcome and simply offer garlands if no money is paid to the artists. 
Empty applause will be of no use to a poet.

Sugar-coated stones have come out of their belly
who said that sweet corn would do no harm to them. 

Singing the songs of love and affection to the living ones would be beneficial and appreciated. 
Singing Qawwalis on someone's grave will do no good to anyone.

किसी की क़ब्र पर क़व्वालियों से कुछ नहीं होगा

न हों पैसे तो इस्तक़बालियों से कुछ नहीं होगा *
किसी शायर का ख़ाली तालियों से कुछ नहीं होगा 

निकल आई है उन के पेट से पथरी शुगर-कोटिड 
जो कहते थे कि मीठी छालियों से कुछ नहीं होगा  

मज़ा जब है कि ज़िन्दों को सुनाओ नग़्मा-ए-उल्फ़त 
किसी की क़ब्र पर क़व्वालियों से कुछ नहीं होगा 
                                 " ख़ालिद इरफ़ान "

इस्तक़बाल करना   = स्वागत करना 
* सिर्फ़ स्वागत करने - तालियां बजाने और हार पहना देने से तो कुछ नहीं होगा अगर किसी वक्ता एवं शायर को पैसे एवं पारितोषिक इत्यादि न दिया जाए। 

शुगर-कोटिड     =  Sugar-coated 
छालियों             =  मकई के भुट्टे - मक्की की छलियाँ 
ज़िन्दों को          =  ज़िंदा - जीवित लोगों को 
नग़्मा-ए-उल्फ़त  = प्यार, मोहब्बत, श्रद्धा के गीत 

Wednesday, March 27, 2024

घाटी और शिखर

जब घाटी से देखते थे - तो बहुत सुंदर लगता था शिखर। 
जब शिखर के पास पहुँच कर देखा तो लगा कि घाटी इस से ज़्यादा सुंदर है। 

अक़्सर - दूर से देखने पर जो सुंदर और उत्तम एवं उत्कृष्ट दिखाई देता है - पास आने पर उसका जादू - उसका आकर्षण समाप्त सा होने लगता है। 
ऐसा महसूस होने लगता है कि उसकी सुंदरता एवं उत्कृष्टता केवल हमारे मन का भ्रम था।  

इसीलिए हमारे बड़े-बूढ़े बुज़ुर्ग और विद्वान लोग अक़्सर ये कहा करते थे कि बड़े लोगों से थोड़ी दूरी बना कर रखनी चाहिए। 
ख़ास तौर पर ऐसे लोग जिन्हें हम अपने हीरो और अनुकरणीय मानते हैं - उनके बहुत क़रीब होने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 
कहीं ऐसा न हो कि हमारे मन से वो आकर्षण - वो आस्था समाप्त होने लगे और अंततः हम उनके शुभ विचारों और शिक्षाओं से भी दूर हो जाएं। 
                                                                 " राजन सचदेव "

Valley vs Peak

When seen from the valley, the peak looked very beautiful and mesmerizing.
However, after coming closer to the peak, the valley seemed more beautiful than the peak. 

Often, what appears beautiful and perfect when seen from a distance - begins to lose its magic and charm when we come closer. 
We begin to realize that its beauty and excellence were merely an illusion of our mind.
That is why our elders and scholars often used to say that we should always maintain some distance from eminent and illustrious people. Especially those - whom we consider our heroes and role models. We should not try to get too close to them. Because slowly, their appeal and trust may start to fade away from our minds. And ultimately, we may even move away from their excellent ideologies and invaluable teachings. 
                              " Rajan Sachdeva "

Tuesday, March 26, 2024

वो बुलबुला जो सर उठा के चला

हवा वही - वही क़तरा  - समंदर भी वही है
जो सर उठा के चला था वो बुलबुला नहीं रहा


A Bubble - that held its head high

Hawa wahi - Wahi Qatra - Samandar bhi wahi hai
Jo Sar uthaa kay chalaa tha woh Bulbula nahin raha
                             ~~~~~~~~~~~~
                                 
Wind is the same - the drop is the same - the ocean is also the same.
However, the bubble that hovered with its head held high - 
is not there anymore.

Friday, March 22, 2024

Jo Aansu phail kar Dariya huaa hai

Jo Aansu phail kar Dariya huaa hai 
Hamaari aankh say tapkaa huaa hai 

Muqaddar mein likhaa tha jo na meray 
Vo daana daant mein atkaa huaa hai
                 (Writer unknown)

जो आँसू फैल कर दरिया हुआ है

जो आँसू फैल कर दरिया हुआ है 
हमारी आँख से टपका हुआ है 

मुक़द्दर में लिखा था जो न मेरे 
वो दाना दांत में अटका हुआ है
           (लेखक : नामालूम)

جو آنسو پھیل کر دریا ہوا ہے

جو آنسو  پھیل  کر  دریا  ہوا  ہے 
ہماری  آنکھ  سے  ٹپکا  ہوا  ہے 

مقدّر میں  لکھا  تھا  جو  نہ  میرے 
وو  دانا  دانت  میں اٹکا  ہوا  ہے 

         ( شاعر - نامعلوم )



Thursday, March 21, 2024

अनमोल आंसू - Precious Tears

यूं तो अनमोल होते हैं ये आंसू 
    पर अक़्सर बहा दिए जाते हैं 
           ताकि मन हल्का हो जाए 

                           Roman Script
 Yoon to anmol hotay hain ye aansoo 
          Par aqsar bahaa diye jaatay hain 
                       Taaki man halkaa ho jaaye

                           English Translation

Although the tears are very precious 
     Yet we often shed them 
So that the heart may become lighter  

Monday, March 18, 2024

Good Friends and Companions

Choosing the wrong people may or may not affect our lives -
but neglecting the right people may result in regret for the rest of our lives.
Therefore, when you find the right friends and companions,
appreciate them - acknowledge their value, and give them due respect.
Do not create distance by keeping anger in your mind for small, petty things.
      "Rehman Dhaaga Prem ka mat todo chatkaaye
       Tootay to phir juday nahin - Juday gaanth par jaaye"
Meaning:
Do not break the thread of love and affection 
Once it's broken, it can not be put together again.
And even if you tie it, the knot will remain.

Once a crack occurs, it becomes difficult to fill it.
So appreciate every relationship -
every friendship and fellowship -
and take proper care of them.
Don't create strife over little things -
Or you might lose them forever.
              " Rajan Sachdeva "

सही मित्र और साथी

ग़लत व्यक्तियों का चयन हमारे जीवन को प्रभावित करे या न करे,
लेकिन सही व्यक्तियों की उपेक्षा करने पर हमें जीवन भर पछताना पड़ सकता है। 

इसलिए, जब जीवन में कोई सही मित्र या साथी मिल जाएं तो उनकी क़दर करें - 
उनका मूल्य समझें और यथायोग्य आदर करें। 
छोटी छोटी बातों के लिए मन में रोष रख कर दूरी न बनाएं।   
              "रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाए 
               टूटे ते फिर जुड़े नहीं - जुड़े गांठ पड़ जाए "

अर्थात: अगर एक बार प्रेम का धागा टूट जाए तो फिर जुड़ता नहीं है। 
और अगर जोड़ भी लें तो उसमें हमेशा के लिए गाँठ तो पड़ी ही रहती है। 

एक बार कहीं दरार पड़ जाए तो उसे भरना मुश्किल हो जाता है।
इसलिए हर रिश्ते, हर संबन्ध की क़दर करें - उन्हें संभाल कर रखें 
और छोटी छोटी बातों के लिए मनमुटाव पैदा न करें । 
कहीं ऐसा न हो कि वो सदा के लिए दूर हो जाएं।
                             " राजन सचदेव  "

Saturday, March 16, 2024

Mark of an Educated Mind

It is the mark of an educated mind 
          to be able to entertain a thought 
                                     Without accepting it. 
                                                  "Aristotle"

Friday, March 15, 2024

Truth vs Lie सत्य बनाम झूठ

Truth does not mind being Questioned
But 
Lie does not Like to be Challenged! 

                   सत्य बनाम झूठ 

सत्य को प्रश्न पूछे जाने पर कोई आपत्ति नहीं होती 
लेकिन झूठ को सवाल और चुनौतीयाँ पसंद नहीं होतीं !

Tuesday, March 12, 2024

There is no need to create peace

There is no need to clean rivers
Don't make them dirty - stop putting filth in them
and they will stay clean on their own.

There is no need to grow forests.
Just stop cutting them - 
and the forests themselves will stay rich and green.

There is no need to create peace.
If we stop spreading unrest - 
There will be peace everywhere.

There is no need to unclog and clear the mind.
Just don't let negative and evil thoughts enter your mind.
Do not harbor hatred and animosity towards anyone,
and your mind will always remain clean and pure.
                                ' Rajan Sachdeva '


शांति स्थापित करने की कोई ज़रुरत नहीं

नदियों को साफ़ करने की ज़रुरत नहीं है
बस - उन्हें गंदा न करें - 
उनमे गंदगी डालना बंद कर दें
तो वह स्वयं ही साफ़ रहेंगी

जंगल उगाने की ज़रुरत नहीं
बस उन्हें काटना बंद कर दें
तो जंगल स्वयंमेव ही हरे भरे रहेंगे

शांति स्थापित करने की कोई ज़रुरत नहीं
बस - अगर अशांति फैलाना बंद कर दें
तो हर तरफ शांति ही रहेगी

इसी तरह मन को साफ़ करने की भी ज़रुरत नहीं है
बस, मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें -
दुर्भावना पूर्ण विचारों को मन में स्थान न दें
किसी के प्रति नफरत और शत्रुता का भाव न रखें
तो मन हमेशा साफ़ और पवित्र ही रहेगा

हम जितना नकारात्मक विचारों और नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे  -
हमारा जीवन उतना ही शांतिपूर्ण होगा।

                                   ' राजन सचदेव '

Monday, March 11, 2024

The color of Henna is not visible

The color- the redness is hidden in the leaves of henna.
But we don't see it.
It's not visible to us.

However, when soaked and applied on the hands properly, its redness becomes visible on the hand.
And then it doesn't fade away for a long time.

Similarly, the omnipresent God is also not visible to us - 
because He is formless - beyond form, color, and shape. 
It can not be seen with the physical eyes.

Only through the Gyan - the correct knowledge and proper practice and Sumiran, meditation, and loving devotion can it appear in the heart. 
And once it appears - occupies the heart & mind, its color - its mark does not fade away.

                 Laali meray Laal ki Jit dekhoon tit Lal
                 Laali dekhan main gayo - main bhi ho gayo laal

The exquisite color - the beauty of the Lord is everywhere around us.
Wherever I look - He is there.
When I wanted to explore its color - its beauty and magnificence - 
I too got immersed in its color - and became one with Him. 
                         "Rajan Sachdeva"

मेंहदी की लालिमा दिखाई नहीं देती

मेंहदी के पत्ते में लाली - लालिमा छुपी होती है 
मगर हमें दिखाई नहीं देती। 
लेकिन जब उसे भिगो कर सही ढंग से हाथ पर लगाया जाए तो उसकी लालिमा प्रकट हो कर स्पष्ट रुप से हाथ पर दिखाई देने लगती है। 
और फिर जल्दी उतरती भी नहीं है। 

इसी तरह सर्व व्यापक ईश्वर - परमात्मा भी हमें दिखाई नहीं देता - 
क्योंकि वह निराकार है - रुप रंग आकार से परे है। 
वह भौतिक आँखों से नज़र नहीं आ सकता। बाहरी आँख से दिखाई नहीं दे सकता। 
केवल सही ज्ञान - उचित अभ्यास और सुमिरन एवं प्रेमा भक्ति के माध्यम से ही हृदय में प्रकट हो सकता है - 
और जिसको उसकी लाली चढ़ जाए तो फिर जल्दी उतरती नहीं है। 
एक बार जब वह हृदय में प्रकट हो जाए - दिल और दिमाग पर छा जाए - तो उसका रंग - उसका प्रेम और  प्रभाव कभी फीका नहीं पड़ता।
                लाली मेरे लाल की जित देखूं तित लाल 
                लाली देखन मैं गयो - मैं भी हो गयो लाल 
                                            " राजन सचदेव "


Friday, March 8, 2024

महा शिवरात्रि और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अधिकांश प्राचीन सभ्यताओं और संस्कृतियों में पुरुष को सर्वोच्च माना जाता था। 
और नारी को पुरुष के मुकाबिले में कमज़ोर और पुरुषों के अधीन माना जाता था।
आधुनिक समय में कई महिला सशक्तिकरण या 'नारी-शक्ति' आंदोलन उभरे हैं जिन्हों ने पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता हासिल की है। 
'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' जैसे कई उत्सव भी आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं।

लेकिन कुछ मज़हब और संस्कृतियाँ ऐसी हैं जो अभी भी ये मानती हैं कि पुरुष महिलाओं से बेहतर और ऊंचे होते हैं।
दूसरी ओर - कुछ लोग ये दावा करते हैं कि महिलाएं पुरुषों से कहीं ऊंची - मानसिक और शारीरिक रुप से पुरुषों की तुलना में अधिक मजबूत और सहनशील होती हैं।

सत्य तो यह है कि उपरोक्त कोई भी दृष्टिकोण व्यावहारिक नहीं है।
पुरुषों और महिलाओं को प्रतिस्पर्धी नहीं - बल्कि एक-दूसरे के पूरक माना जाना चाहिए। 

प्राचीन हिंदू अथवा भारतीय संस्कृतियाँ हमेशा से ही पुरुष और महिला को समान दर्जा देती रही हैं।
नारी को देवी माना जाता था और उन्हें पूरा सम्मान और आदर दिया जाता था। 
भारत में प्राचीन काल से ही दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, सीता और पार्वती जैसी देवियों की पूजा की जाती रही है। 
आज भी हिंदू महिलाओं को दिए जाने वाले सबसे अधिक लोकप्रिय और अग्रणीय मंझले नाम 'देवी और रानी' जैसे सम्मानसूचक शब्द ही हैं।

प्राचीन भारतीय ग्रंथों के अनुसार:
     "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः"
                          (मनु स्मृति)
अर्थात: जहां स्त्रियों का आदर और सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।

 वेदों ने लैंगिक समानता के बारे में एक बहुत ही सुंदर और महत्वपूर्ण बात कही है:
           "न शिव शक्ति रहितो - न शक्ति शिव वर्जिता
            उभयोरस्ति तादात्मयं वन्हि दाहकयोरिवा''

इस श्लोक में शिव और शक्ति को पुरुष और नारी शक्तियों या ऊर्जा के रुप में देखा गया है।
यहां कहा गया है कि न तो शिव शक्ति के बिना हैं और न ही शक्ति शिव के बिना है।
उभयो - अर्थात दोनों - एक ही हैं - एक दूसरे के पूरक हैं। 
जैसे अग्नि और ज्वाला अलग-अलग नहीं हैं - अग्नि और दहन-शक्ति को विभाजित करके एक को उच्च और दुसरे को निम्न नहीं माना जा सकता। 
वे दोनों एक ही हैं।
इसी प्रकार शिव और शक्ति को भी विभक्त अथवा पृथक करके उन्हें ऊँचा-नीचा नहीं माना जा सकता। 
वे एक ही हैं और एक-दूसरे के पूरक हैं।
               "मात-पिता बिन बाल न होई" (गुरबानी)
अर्थात बाल यानी संतान को पैदा करने और पालने के लिए माता और पिता - दोनों की आवश्यकता होती है।

प्रकृति ने संसार की निरंतरता के लिए दोनों को समान रुप से बनाया है। 
दोनों की ही परिवार और समाज में योगदान देने के लिए अपनी-अपनी भूमिकाएं होती  हैं। अपने अपने कर्तव्य और दायित्व होते हैं। 
इसलिए, नारी और पुरुष - दोनों को समान रुप से सम्मान दिया जाना चाहिए 
किसी एक को दूसरे से ऊँचा या नीचा मानने की बजाए दोनों को बराबर का आदर सत्कार दिया जाना चाहिए। 
क्योंकि यदि दोनों में से एक भी न रहा - तो संसार समाप्त हो जाएगा। 
                                               " राजन सचदेव "

           महा शिवरात्रि और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ

Maha Shivratri and Women's Day

Most ancient civilizations and cultures favored the supremacy of men - and regarded the female gender as weaker and subordinate to men.

In modern times, many Women's Empowerment or 'Nari-Shakti' movements have emerged and gained immense popularity all over the world. Many festivals, such as 'International Women's Day' are also becoming quite popular nowadays.

Yet, there are some religions and cultures that still believe that men are higher and superior than women.
And then - some people claim that women are superior to men - 
mentally and physically stronger and more enduring than men.

However, neither of the above approach is practical.
Men and women should not be seen as competitors.
They are rather complimentary to each other.

Ancient Hindu or Indian cultures have always given equal status to men and women.
Women were considered Devis - Goddesses. They were honored and given utmost respect. 
Devis such as Durga, Sarasvati, Laxmi, Seeta, and Parvati have been worshipped in India since ancient times.
Even today, the most popular and leading middle names given to Hindu women are Devi (Goddess) and Rani (Queen).

According to ancient Indian Scriptures:
         "Yatra Naaryastu Pujyantay, Ramantay Tatra Devtah"
                                                                            (Manu Smriti)
Meaning: where women are honored and respected, the Gods reside there.

The Vedas said it beautifully and the best about Gender Equality :
                    "Na Shiva Shakti Rahito - Na Shakti Shiv Varjitaa
                      Ubhayorasti Taadaatmayam Vanhi Daahakayorivaa"*
Shiva and Shakti are seen as male and female forces or energies in this Shloka.
It says that neither Shiv is without Shakti - nor Shakti is without Shiva.
Ubhayo - meaning both - are the same and supplemental to each other.
Just like fire and flame are not different - Fire and burning power can not be split and considered higher and lower. 
They are one and the same.
Similarly, Shiv and Shakti - Male and Female - can not be split - isolated and considered higher or lower than the other. 
They are the same and complementary to each other.

                    "Maat-Pitaa bin Baal na hoyi" (Gurbani)
Meaning: Mother and father - both are needed for the birth and upbringing of a child.

Nature has created both equally for the continuation of the world.
They both play their own essential parts to contribute to the family and society.
Both have their own roles - their own duties and responsibilities.
Therefore, both should be equally respected and appreciated - without placing one above the other.
Instead of considering one as higher or lower than the other, both should be given equal respect. 
The world will disintegrate if either one is eliminated. 
                                  " Rajan Sachdeva "
              Happy Maha Shivratri and Women's Day

* न शिव: शक्तिरहितो न शक्ति: शिववर्जिता
उभयोरस्ति तादात्म्यं वह्निदाहकयोरिव

Knowledge ​and Happiness

​Sharing Happiness and Knowledge ​increases ​the Joy 
And decreases Distress, Despair, and Sadness in life.

सुख और ज्ञान

सुख  और ज्ञान को बांटने से आनंद बढ़ जाता है 
एकाकीपन अवसाद और समस्याएं घट जाती हैं 
                           
                                    " राजन सचदेव "

Thursday, March 7, 2024

फ़ोन का बिल

एक सज्जन शाम को घर आये तो देखा कि उनकी टेबल पर इस महीने का फ़ोन का बिल पड़ा था। 
उठा कर देखा तो बहुत हैरान हुए। 
इस महीने का बिल पिछले महीनों के बिल से बहुत अधिक था। 
ये जानने के लिए कि इतना ज़्यादा बिल क्यों आया, उन्होंने घर के सब लोगों को बुलाया।

पिता: यह तो हद हो गई। इतना ज़्यादा बिल? 
मैं तो घर का फ़ोन इस्तेमाल ही नहीं करता - सारी बातें ऑफ़िस के फ़ोन से करता हूँ।

माँ:  मैं भी हमेशा अपने ऑफ़िस का ही फ़ोन इस्तेमाल करती हूँ। 
सहेलियों के साथ इतनी सारी बातें घर के फ़ोन से करुँगी तो कैसे चलेगा?

बेटा:  पिता जी - आपको तो पता ही है कि मैं सुबह सात बजे घर से ऑफ़िस के लिए निकल जाता हूँ। 
मुझे जिस से बात करनी होती है - ऑफ़िस के फ़ोन से ही करता हूँ।

बेटी: मेरी कम्पनी ने मेरी डेस्क पर भी फ़ोन दिया हुआ है - मैं तो सारी कॉल्स उसी से करती हूँ। 

"फिर ये घर के फ़ोन का बिल इतना ज़्यादा कैसे आया ? पिता ने पूछा। 

घर की नौकरानी चुपचाप खड़ी सब की बातें सुन रही थी। 
सबकी प्रश्न भरी निगाहें अब उसी की ओर उठ गयीं ....

"क्या तुम हमारे घर का फ़ोन इस्तेमाल करती हो? 
उसने कहा - जी 
पिता जी की तेवर चढ़ गईं 
"हमारे फ़ोन से तुम्हें अपनी पर्सनल कॉलें करने का कोई हक़ नहीं है" 

वो बोली: “आप सब भी तो जहां पर काम करते है, वहीं  का फ़ोन इस्तेमाल करते हैं 
         मैंने भी वही किया तो क्या ग़लत किया ?”
 ~~~~      ~~~~      ~~~~       ~~~~       ~~~~      ~~~~

              जो हम स्वयं करते हैं, वो हमें बुरा नहीं लगता 
              लेकिन वही काम कोई और करे तो...... ?

बहुत बार - ये जानते हुए भी कि हम जो कर रहे हैं वो ठीक नहीं है - 
फिर भी हम अक़्सर वो काम करते रहते हैं।  
लेकिन वही काम अगर कोई और करे तो हमारी प्रतिक्रिया बदल जाती है।  

दूसरों के प्रति कुछ ग़लत करते हुए हम स्वयं को दोषी महसूस नहीं करते। 
अपनी त्रुटियाँ एवं कमज़ोरियां या तो हमें दिखाई ही नहीं देतीं 
और अगर दिखाई दें भी - तो हम उन्हें मामूली सी बात कह कर टाल देते हैं।  
लेकिन जो व्यवहार हम दूसरो के साथ करते हैं अगर वही व्यवहार कोई हमारे साथ करे 
तो हम उन पर भेदभाव का आरोप लगा कर और स्वयं को प्रताड़ित बता कर उनकी आलोचना एवं शिकायत करने लगते हैं। 

ज़रा सोचिए - 
यदि हम दूसरों के प्रति अपने व्यवहार के लिए अपने आप को दोषी महसूस नहीं करते तो अगर अन्य लोग भी हमारे साथ कुछ वैसा ही व्यवहार करते हैं तो हमें स्वयं को पीड़ित और प्रताड़ित सिद्ध करने का क्या अधिकार है ?
                                             " राजन सचदेव "

Sarveshaam Mangalam Bhavatu - May Everyone be Prosperous

Sarveshaam Svastir Bhavatu Sarveshaam Shaantir Bhavatu Sarveshaam Poornam Bhavatu Sarveshaam Mangalam Bhavatu          (Brahadaranyak Upanis...