Tuesday, June 13, 2023

परिस्थिति एक - दृष्टिकोण अलग

          परिस्थिति एक - देखने का दृष्टिकोण अलग 

एक पालतू कुत्ता मालिक के घर में बैठा हुआ सोच रहा था 
कि मैं जिन के घर में रहता हूं - वो मुझसे कितना प्यार करते हैं 
रहने के लिए मुझे इतना अच्छा और आरामदायक घर दिया है।
मुझे समय पर भोजन देते हैं - 
वो हर तरह से मेरी देखभाल करते हैं।
आखिर क्यों?
लगता है कि वो भगवान हैं। 
            ~~~~~~~~~~~~~~~~~

उसी घर में बैठी एक पालतू बिल्ली सोच रही थी कि:
कि मैं जिन के घर में रहती हूं - वो मुझसे कितना प्यार करते हैं 
रहने के लिए मुझे इतना अच्छा और आरामदायक घर दिया है।
मुझे समय पर भोजन देते हैं - 
वो हर तरह से मेरी देखभाल करते हैं।
आखिर क्यों?
क्योंकि मैं भगवान हूँ। 

1 comment:

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ - भौतिकता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक

भगवान गणेश को सौभाग्य का देवता और विघ्नहर्ता अर्थात बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है।  हिन्दू अथवा सनातन देवी देवताओं के चित्र एवं कथाएं...