Wednesday, February 21, 2024

उचित संतुलन

दीजिए -- लेकिन सोच समझ कर 
               सुपात्र और कुपात्र देख कर 

निस्वार्थ भाव से सब की सहायता करें -
              लेकिन अपने आप को इस्तेमाल न होने दें। 
              कहीं ऐसा न हो कि लोग आपका नाजायज़ फ़ायदा उठाने की कोशिश करें।

सब से प्रेम करें -
            लेकिन किसी को अपना अपमान और अपने साथ दुर्व्यवहार न करने दें।

सब पर विश्वास कीजिए - 
            लेकिन इतने भोले भी न बनें कि लोग आपको ठग लें।

सब की सुनिए -
            लेकिन अपनी आवाज़ - अपने विचार, अपने सिद्धांत और मर्यादाओं को मत खोइए।

जीवन के हर पहलू में हमेशा एक उचित संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।
                                                      " राजन सचदेव "

6 comments:

हमारा अपना क्या है?

जन्म किसी और ने दिया  नाम भी दूसरों ने रखा  पालन पोषण और परवरिश भी दूसरों ने की  शिक्षा किसी और ने दी  काम अथवा रोजगार भी दूसरों ने दिया  ज्...