Monday, October 5, 2020

The grave-yards are full of people कुछ लोग समझते थे कि उनके बिना

Some people thought the world will cease to exist without them.

And there were some others - that we thought our world will cease to exist without them.

And The grave-yards are full of those kinds of people - while the world still exists.

 No one is indispensable. 

Nature fills the gap and replaces everything and everyone with the passage of time.

                Koi chaahay ya na chaahay - koi maanay ya na maanay

                Chaltaa rahegaa yoon hee is duniya ka silsilaa

                                              'Rajan Sachdeva '

कुछ लोग ये समझते थे कि उनके बिना दुनिया नहीं चलेगी - इस का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

और कुछ ऐसे लोग भी थे - जिनके लिए हम सोचते थे कि उनके बिना हमारी दुनिया नहीं चल पाएगी - खत्म हो जाएगी - अस्तित्व में नहीं रहेगी।

लेकिन श्मशान घाट और कब्रिस्तान उन दोनों प्रकार के लोगों से  - उनकी राख से भरे पड़े हैं - जबकि दुनिया अभी भी मौजूद है।

कोई भी इंसान अपरिहार्य नहीं है - जिसे बदला न जा सके। 

प्रकृति हर अंतराल को भर देती है और समय बीतने के साथ हर चीज का नवीकरण कर देती है। 

किसी प्रतिभावान व्यक्ति के जाने से जो कमी - जो शून्य पैदा होता है उसे भरने के लिए अन्य नए गुणवान एवं प्रतिभासंपन्न व्यक्ति पैदा कर देती है।  

                 कोई चाहे या न चाहे - कोई माने या न माने 

                चलता रहेगा यूँ ही इस दुनिया का सिलसिला 

                                ' राजन सचदेव ' 

1 comment:

हमारा अपना क्या है?

जन्म किसी और ने दिया  नाम भी दूसरों ने रखा  पालन पोषण और परवरिश भी दूसरों ने की  शिक्षा किसी और ने दी  काम अथवा रोजगार भी दूसरों ने दिया  ज्...