Monday, May 1, 2023

सिद्धांतों से कभी समझौता न करें

भारत के प्राचीन वैदिक ग्रंथों में एक सुंदर उद्धरण पढ़ने को मिला -

             "जहां दया की बात हो  - तो फूलों से भी कोमल ;
          जहां सिद्धांत दांव पर हों - वहां वज्र से भी अधिक शक्तिशाली।"

अर्थात जहां दया की ज़रुरत हो वहां फूलों से भी कोमल  - संवेदनशील और  सहानुभूतिपूर्ण बनो।
लेकिन जहां सिद्धांत दांव पर हों - वहां वज्र की तरह मजबूत हो कर अपने सिद्धांतों पर क़ायम रहो।

किसी को खुश करने के लिए - कुछ लाभ प्राप्त करने के लिए - 
कोई फ़ायदा उठाने के लिए - 
कोई रैंक या पोजीशन हासिल करने के लिए - 
या केवल मान्यता और लोकप्रियता के लिए - 
कभी भी - किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें।

जब लोग आपको अपने लिए फायदेमंद पाएंगे तो वो आपको अपने कंधों पर उठा लेंगे।
जब तक उन्हें आप से फायदा मिलता रहेगा वो आपको सम्मान देंगे - अपने कंधों पर उठा कर रखेंगे। 
लेकिन कभी भी - अगर उन्हें लगेगा कि अब आप उनके लिए उपयोगी नहीं हैं तो वे आपको एक सेकंड में छोड़ देंगे।

इसलिए जागरुकता और होश के साथ जीवन जीओ  - 
किसी को खुश करने की कोशिश करने से ज्यादा ज़रुरी है - सिद्धांतों का पालन - ईमानदारी और सत्यनिष्ठा।
                                             " राजन सचदेव "
               

1 comment:

Forget what makes you sad वो बातें भुला दो

Forget the things that make you sad Remember the moments that make you glad Forget the troubles that have passed away Enjoy the blessings th...