Thursday, February 29, 2024

ये सदी हमको कहाँ ले जाएगी

ये सदी हमको कहाँ ले जाएगी 
तीरगी हमको कहाँ ले जाएगी 

पूछती हैं मछलियों से मछलियां 
ये नदी हमको कहाँ ले जाएगी 

जुगनुओं के जिस्म से निकली हुई
रोशनी हमको कहाँ ले जाएगी 
                  " सुरेंद्र शास्त्री "

तीरगी     = अंधेरा 

2 comments:

मृत्यु से मोक्ष तक — From Death to Liberation

इच्छा के रहते प्राण चले जाएं तो वह मृत्यु अर्थात कालचक्र अथवा आवागमन की क्रिया का एक अंग है।  और अगर प्राण के रहते इच्छाएं चली जाए तो वह मुक...