Wednesday, February 22, 2023

जितनी अधिक आसक्ति - उतना ही अधिक दुःख

जितनी अधिक आकांक्षा उतना ही अधिक लोभ 
जितनी अधिक अपेक्षा - उतना ही अधिक क्षोभ

जितनी अधिक आसक्ति - उतना ही अधिक दुःख 
जितनी अधिक संतुष्टि - उतना ही अधिक सुख 

जितनी अधिक प्रसिद्धि  - उतना ही अधिक अहम 
जितनी रुढ़िवादिता  - उतना ही अधिक वहम 

जितनी अधिक अस्थिरता उतना ही अधिक क्रोध
जितनी अधिक नीरवता  - उतना ही आत्म-बोध 

जितनी अधिक लालसा - उतनी ही आकुलता 
जितना अधिक संग्रह  -  उतनी ही व्याकुलता 

जितनी अधिक समीक्षा - उतनी ही अधिक भ्रान्ति 
जितना अधिक मौन  - उतनी ही अधिक शान्ति 
                  " राजन सचदेव 

4 comments:

जोआंसू फैल के दरिया हुआ है - Tear that turned into river

जो आंसू फैल के दरिया हुआ है  वो मेरी आँख से टपका हुआ है  लिखा न  था मुकद्दर में जो  मेरे  वो दाना दांत में अटका हुआ है             (लेखक अज्...