Saturday, July 29, 2023

जिस की जैसी धारणा

कौन जानता है कि वास्तव में कोई कैसा है  
जैसी जिस की धारणा - उसके लिए वैसा है 
           ~~~~~~~~~~~~~~~~~

किसी की वास्तविकता को कौन जानता है?
कौन जानता है कि असल में कोई कैसा है?
हर व्यक्ति को हम अपनी-अपनी धारणा के अनुसार देखते और समझते हैं।
जैसी हमारी उनके प्रति धारणा है - वैसे ही वे हमें दिखाई देते हैं।

अक़्सर हम अपने मन में हर व्यक्ति की एक ख़ास छवि बना लेते हैं 
और एक बार जो छवि हमारे मन में बन गयी -
वे हमें सदैव वैसे ही प्रतीत होते हैं।             
                                                 " राजन सचदेव "


No comments:

Post a Comment

मृत्यु से मोक्ष तक — From Death to Liberation

इच्छा के रहते प्राण चले जाएं तो वह मृत्यु अर्थात कालचक्र अथवा आवागमन की क्रिया का एक अंग है।  और अगर प्राण के रहते इच्छाएं चली जाए तो वह मुक...