Wednesday, July 26, 2023

हर शंका का समाधान नहीं होता

हर शंका का कोई समाधान नहीं होता 
सत्य के लिए कोई प्रमाण नहीं होता 

घाव शब्दों के बहुत ही गहरे होते हैं 
अपशब्दों सा तीखा कोई बाण नहीं होता 

प्रभु  कभी किसी की परीक्षा नहीं  लेते 
गुण अवगुण जो देखे वो भगवान नहीं होता 

सार जीवन का तो अनुभव से ही मिलता है 
केवल बातों से इस का अनुमान नहीं होता 

एक दिन तो सब यहीं पे छोड़ जाना है 
इस बात से अनजान कोई इन्सान नहीं होता 

विनम्रता ही विद्वता का लक्षण है  'राजन '
पोथी पढ़ लेने से कोई विद्वान नहीं होता 
                      " राजन सचदेव " 

13 comments:

  1. In Behtrin baato ko padh ke bhi hum par koi asar kiyu nahi hota uncle ji ?

    ReplyDelete
    Replies

    1. Sif padhnay ya sun lenay say kuchh nahin hota -
      Nothing happens just by reading, listening or discussing
      We need firm determination and constant practice 🙏

      Delete
  2. Most beautiful words 🙏

    ReplyDelete
  3. ज़िंदगी मुश्किल हमेशा ही होगी ।
    पर गुरूजनोंके साथ महसूस नहीं होती ।

    ReplyDelete
  4. Awesome words of wisdom uncle ji

    ReplyDelete
  5. Itni kimti khajana jo hume dete ho
    Apse bhala hume pyar kaise nahi hoga?

    ReplyDelete
  6. Itna kimti khajana jo hume dete ho
    Apse bhala hume pyar kaise nahi hoga?

    ReplyDelete

झूठों का है दबदबा - Jhoothon ka hai dabdabaa

अंधे चश्मदीद गवाह - बहरे सुनें दलील झूठों का है दबदबा - सच्चे होत ज़लील Andhay chashmdeed gavaah - Behray sunen daleel Jhoothon ka hai dabdab...