एक ख़रीदो - एक मुफ्त पाओ
बेशक यह एक मार्केटिंग टेक्नीक - एक नौटंकी है जो कि ग्राहक को लुभाने का एक शानदार तरीका है।
लेकिन ध्यान से देखा जाए तो हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी में भी यह बहुत हद तक सच है।
अगर क्रोध खरीदते हैं अर्थात करते हैं - तो मुफ्त में हाई ब्लड प्रेशर भी साथ आ जाता है
अगर चिंता; टेंशन खरीदते हैं - तो अल्सर मुफ्त में मिल जाते हैं
खरीदते हैं ईर्ष्या - और सिरदर्द मिलता है मुफ्त में
खरीदते हैं नफरत - तो अनिद्रा भी मिल जाती है मुफ्त में - वग़ैरा वग़ैरा
इसके विपरीत -
यदि विश्वास खरीदें - तो मित्रता मुफ्त में मिल जाती है
अगर व्यायाम खरीदें, तो स्वास्थ्य मुफ़्त में मिलता है
यदि शांति खरीदें, तो समृद्धि भी साथ मिलती है
अगर निष्पक्षता खरीदें - तो आदर और सत्कार मुफ़्त में मिलेगा
अगर सच्चाई और ईमानदारी खरीदें तो अच्छी नींद मुफ़्त मिल जाएगी
और यदि प्रेम खरीदें - तो अन्य सभी अच्छे गुण भी मुफ्त में मिल जाते हैं
ईश्वर हमें स्वस्थ और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए सही चीजें खरीदने की बुद्धि प्रदान करें!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
माहिर-ए-गुफ़्तार चुप हैं The Masters of Speech are Silent
गूंगों को तकल्लुम के मवाक़े हैं मयस्सर और माहिर-ए-गुफ़्तार बड़ी देर से चुप हैं (अज्ञात लेखक) तकल्लुम = वार्ताला...
-
लालयेत पंच वर्षेषु - दश वर्षेषु ताड़येत प्राप्ते तु षोडशे वर्षे - पुत्रे मित्र वदाचरेत Laalyait Panch varsheshu - Dash varsheshu Taadyait ...
-
मध्यकालीन युग के भारत के महान संत कवियों में से एक थे कवि रहीम सैन - जिनकी विचारधारा आज भी उतनी ही प्रभावशाली है जितनी उनके समय में थी। कव...
-
If we put a diamond in a box - it becomes a jewelry box. If we put trash in it, it becomes a trash can. What we will become - depends ...
Wonderful विचार राजन जी !
ReplyDeleteThank you Yash Pal ji
DeleteBilkul sahi
ReplyDelete