Tuesday, January 27, 2026

मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते

"मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते 
      और न ही मैदान जीतने से मन जीते जाते हैं "
                  (श्री अटल बिहारी वाजपेयी -पूर्व प्रधानमंत्री) 

जीवन के किसी भी क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ पूरी तरह मन लगा कर काम करने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है -
 - हारे हुए अथवा अधूरे मन से काम करने से नहीं।

दूसरी तरफ, इस बात की ओर भी संकेत है कि केवल युद्ध जीत लेने से - 
- या किसी बहस अथवा शास्त्रार्थ में विजय प्राप्त कर लेने से ही लोगों के मन को नहीं जीता जा सकता। 
मन तो केवल करुणा प्रेम और सद्भाव से ही जीते जा सकते हैं।  
                                             " राजन सचदेव "

5 comments:

Battles are not won with a broken spirit

"Battles are not won with a broken spirit Nor is the mind conquered merely by winning battles.”           (Atal Bihari Vajpaeyi - Forme...