Sunday, September 14, 2025

अभिमान और स्वाभिमान में अंतर

प्रश्न :   कृपया ये बताएं कि अभिमान और स्वाभिमान में अंतर क्या है? 
                     ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संक्षेप में कहा जाए तो : -
जो इंसान के अंदर समाहित रहे - 
जो विनम्र भाव से मन के अंदर छुपा रहे और सत्य के उसूलों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा दे - 
जो उसूलों पर आंच न आने दे - झूठ के आगे झुकने और बेवजह गिरने से बचाए - वह स्वाभिमान है। 

और जो बाहर छलकने लगे - 
स्पर्धा व ईर्ष्या की भावना से हमेशा औरों की आलोचना करता रहे और उन पर नियंत्रण रखने का यत्न करे - वह अभिमान है।
                                           " राजन सचदेव "

4 comments:

I alone am supreme एक मैं ही मैं हूँ बाक़ी सब मेरे मोहताज़ हैं

बस एक मैं ही मैं हूँ बाक़ी सब मेरे मोहताज़ हैं ऐसा कहने वाले भी देखो मिट्टी में मिल गए                  (लेखक अज्ञात, नामालूम) Bas ek main hi ...