Monday, February 13, 2023

हर सवाल का जवाब नहीं होता

कुछ सवाल ऐसे होते हैं 
कि ढूंढे से भी जिनके जवाब नहीं मिलते 
क्योंकि कुछ सवाल - सवाल नहीं होते - 
सिर्फ दिलों का एहसास होते हैं 
और एहसास - 
सिर्फ महसूस किये जा सकते हैं 
शब्दों में समझे और समझाए नहीं जा सकते 
इसलिए  -
ज़िंदगी के हर अच्छे - बुरे 
खट्टे और मीठे 
प्रेम या निराशा भरे  
हँसते या रोते हुए 
उदास लम्हों के एहसास को -
एहसास ही रहने दो 
और जिन सवालों के जवाब नहीं मिल सकते 
उन को सवाल ही रहने दो  
 क्योंकि हर सवाल का  'राजन 'जवाब नहीं होता 
                        ' राजन सचदेव '

8 comments:

  1. हर सवाल का जवाब नही होता
    कुछ सवाल सवाल नही होते
    होते है अहसास दिलों के जिन्हें जीना होता है साथ ले कर
    ता उम्र। (कविता)

    ReplyDelete
  2. मेरी एक कविता का निंचोड़ भी यही है और सच है🙏

    ReplyDelete
  3. Beautifully put 🙏🙏🙏👏👏

    ReplyDelete
  4. Beautifull 🌹🌹🙏🙏

    ReplyDelete

रास्ते नहीं बदलते - ख़ुद को बदलो - Change yourself

किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं  तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो                          " निदा फ़ाज़ली " Kisi kay vaasta...