Sunday, February 12, 2023

विनम्र बनो - पर कमजोर नहीं

विनम्र बनो - पर कमजोर नहीं
शक्तिवान बनो - पर असभ्य नहीं
दृढ़ बनो   - पर अशिष्ट नहीं
निडर बनो - उद्यंड और दबंग नहीं 
निर्भीक बनो - लेकिन उत्पीड़क, आतताई दंगाई अत्याचारी नहीं
स्वाभिमानी बनो - लेकिन अभिमानी और घमंडी नहीं
समझदार बनो - लेकिन अक्खड़ नहीं 
संस्कारी बनो - पर हठी और ज़िद्दी नहीं 
सहनशील बनो - पर डरपोक नहीं 
आत्म नर्भर बनो - पर स्वार्थी नहीं 
सदाचारी बनो - लेकिन आत्मकेंद्रित नहीं
ऊपर उठो  - लेकिन दूसरों को नीचे मत खींचो
दयालु बनो -  पर दया करके ग़रीबों का फ़ायदा न उठाओ 
सहायक बनो - पर सहायता करके अहसान न जताओ 
आस्तिक बनो - पर अंधविश्वासी नहीं
ज्ञानी बनो - पर घमंडी नहीं

1 comment:

हर काम की तदबीर - Tadbeer - The ways of the world

दुनिया में हर काम की तदबीर बदलती रहती है अक़्सर ही इंसान की  तक़दीर बदलती रहती है  आती जाती रहती हैं 'राजन' ये शान और शोहरतें  शीशा रह...