Thursday, June 22, 2023

अगर ऊपर उठना चाहते हैं

अपने मन और बुद्धि को उच्च और उदार विचारों से पोषित करें
पूर्व धारणाओं और पूर्वाग्रहों को जाने दें - और नए विचारों का स्वागत करें।
विशाल हृदय और खुले दिमाग से नए सिद्धांतों और दर्शन को समझने का प्रयास करें।
क्योंकि हमारे विचार ही हमें बनाते हैं -
हमारे विश्वास और धारणाएं ही हमारे जीवन का मार्ग तय करते हैं।
जैसा हम सोचते हैं, वैसे ही हो जाते हैं।
हम जो मानते हैं - और जो बनना चाहते हैं - वही बन जाते हैं।
लेकिन हम अपने विचारों से  ऊंचे कभी नहीं हो सकते।
अगर हम ऊपर उठना चाहते हैं तो हमें ऊंचा सोचना होगा।
और याद रहे  - केवल एक विशाल ह्रदय एवं खुला दिमाग ही नए विचारों का स्वागत कर सकता है - उन्हें स्वीकार कर सकता है।
इसलिए अपनी पुरानी धारणाओं और पूर्व आग्रह को त्याग कर अपनी सोच - अपने क्षितिज - अपने क्षेत्र को व्यापक बनाएं।
                                                " राजन सचदेव "

4 comments:

  1. Atee sunder bechar ji🪷🪷🙏🙏

    ReplyDelete
  2. its life changing if we adopt... Thanks for sharing--Jagpreet

    ReplyDelete
  3. 🌼💐🌺🙏🌿

    ReplyDelete

On this sacred occasion of Mahavir Jayanti

On this sacred occasion of Mahavir Jayanti  May the divine light of Lord Mahavir’s teachings of ahimsa, truth, and compassion shine ever br...