Sunday, December 5, 2021

जब कोई काम दिल से किया जाए

जब भी आप कोई काम अपने दिल से करोगे - अपनी पसंद से -
तो अपने भीतर ऊर्जा की एक नदी को बहते हुए अनुभव करोगे - 
संतोष की भावना, प्रसन्नता और आनंद का अनुभव होगा। 

लेकिन जब कोई कार्य किसी अन्य कारण से होता है। 
जब कर्म की प्रेरणा मन से नहीं - किसी और क्षेत्र से आती है -
क्योंकि किसी ने ऐसा करने के लिए कहा है -
या आप दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा - मुकाबला करना चाहते हैं -
तो यह ऊर्जा धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है 
और अंततः समाप्त भी हो सकती है।

ज्ञानी महांपुरुष - नेक और साधु लोग हमेशा सही और सब की भलाई का ही काम करते और सोचते हैं। 
इसलिए नहीं कि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाता है - 
बल्कि इसलिए कि वो जानते हैं कि क्या करना उत्तम - नेक और सही है।

No comments:

Post a Comment

अमीर ने जो पकड़ी है The stick a rich man holds

अमीर ने जो पकड़ी है  कितनी ख़ूबसूरत लकड़ी है  पर उस पर जो नक़्क़ाशी है  वो इक ग़रीब ने तराशी है  अमीर के लिए ये सोटी है  पर ग़रीब की ये रोटी है    ...