कल जब अचानक मुझे youtube पर हिमाचल प्रदेश का यह सुंदर राज्य-गीत मिला
तो मेरे बचपन की कई यादें ताजा हो गयीं।
मेरे बचपन का बहुत सा हिस्सा हिमाचल प्रदेश में बीता।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा - प्राइमरी और मिडिल स्कूल कसौली, शिमला और पालमपुर-कांगड़ा में हुई।
उन दिनों, उपरोक्त शहर पैप्सू (PEPSU) के नाम से जाने जाने वाले रजवाड़ों के संघ का हिस्सा थे।
बाद में, ये शहर हिमाचल प्रदेश का हिस्सा बन गए - और शेष PEPSU प्रांतों को कुछ अन्य क्षेत्रों के साथ मिलाकर पंजाब राज्य बनाया गया।
चूँकि मेरे पिता जी PEPSU प्रान्त के सरकारी कर्मचारी थे, इसलिए उनका तबादला सोनीपत में कर दिया गया - जो उस समय नवगठित राज्य पंजाब का ही एक हिस्सा था - और अब हरियाणा में है।
लेकिन कुछ भी हो - इन खूबसूरत स्थानों के साथ जुडी हुई बचपन की यादें आज भी मेरे दिल में ताज़ा हैं।
जय हिमाचल
" राजन सचदेव "
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मृत्यु से मोक्ष तक — From Death to Liberation
इच्छा के रहते प्राण चले जाएं तो वह मृत्यु अर्थात कालचक्र अथवा आवागमन की क्रिया का एक अंग है। और अगर प्राण के रहते इच्छाएं चली जाए तो वह मुक...
-
लालयेत पंच वर्षेषु - दश वर्षेषु ताड़येत प्राप्ते तु षोडशे वर्षे - पुत्रे मित्र वदाचरेत Laalyait Panch varsheshu - Dash varsheshu Taadyait ...
-
If we put a diamond in a box - it becomes a jewelry box. If we put trash in it, it becomes a trash can. What we will become - depends ...
-
मध्यकालीन युग के भारत के महान संत कवियों में से एक थे कवि रहीम सैन - जिनकी विचारधारा आज भी उतनी ही प्रभावशाली है जितनी उनके समय में थी। कव...
🙏
ReplyDeleteGreat 👍 ji
ReplyDelete