Tuesday, January 30, 2024

क़दम अपने हमेशा सत्य पथ पर ही बढ़ाएं

क़दम अपने हमेशा सत्य पथ पर ही बढ़ाएं हम 
दिखाई धर्म ने जो राह उसको ही अपनाएं हम 

सिखाए जो हमें संस्कार बचपन में बुज़ुर्गों ने 
चलो आओ वही संस्कार बच्चों को सिखाएं हम

हमें जो वेद ग्रंथों ने दिखाया ज्ञान का मार्ग 
उसी रस्ते पे बिन भटके हमेशा चलते जाएं हम 

बदल के रुप फिर उन्हीं पुराने कर्म कांडों का 
कहीं फिर अंध विश्वासों में फंस के रह न जाएं हम 

भला मांगो सभी का ये सिखाया धर्म ने हमको 
सो खा के ज़ख्म भी देते रहे सबको दुआएँ हम 

बड़ा आसान है औरों को समझाना मगर 'राजन '
जो कहते हैं ज़रा ख़ुद भी तो वो करके दिखाएं हम          
                                 " राजन सचदेव "

10 comments:

  1. Beautiful and meaningful 🙏🏽

    ReplyDelete
  2. Very well written , it's awesome 👌

    ReplyDelete
  3. क्या बात है। बहुत ख़ूब 👍🙏

    ReplyDelete
  4. 👍👌👌very nice ji 🙏🎊

    ReplyDelete
  5. Bahut Khoob
    Harkishan Singh

    ReplyDelete
  6. Bahut hee sunder Rachana aur Shikshadayak bhav ji.🙏

    ReplyDelete
  7. Very nice🙏🙏🙏❤️❤️

    ReplyDelete
  8. Very nicely expressed Rajanjee 🙏

    ReplyDelete

Happy Father's Day

A father is the only person in the world  who genuinely wants his children to be more successful than he is. दुनिया में अकेला पिता ही एक ऐसा...