Thursday, November 9, 2017

जन्म-मरण विधि हाथ ... गरुड़ और चिड़िया

बचपन में मेरे नानी जी किसी पुराण में लिखी हुई एक कहानी सुनाया करते थे।
पुराणों की कहानियाँ रूपक* की शैली में लिखी गई हैं। ये कहानियाँ किसी सच्ची घटना पर आधारित न हो कर एक विचारधारा को समझाने के लिए बनाई गई लगती हैं। इसलिए 'ऐसा हो सकता है या नहीं ' सोचने की जगह उनका तात्प्रय अर्थात भावार्थ समझने की कोशिश करें।
कहानी इस तरह थी -

एक बार भगवान विष्णु गरुड़ पर बैठ कर कैलाश पर्वत पर गए।गरुड़ को द्वार पर ही छोड़ कर खुद भगवान शिव से मिलने अंदर
चले गए। गरुड़ कैलाश की अपूर्व प्राकृतिक शोभा को मंत्रमुग्ध हो कर देख रहे थे कि तभी उनकी दृष्टि एक छोटी सी सुंदर चिड़िया पर पड़ी और वो उस से बात करने लगे। जल्दी ही उनमें गहरी मित्रता हो गई।
एक बार फिर जब वो भगवान विष्णु के साथ कैलाश पर्वत पर आए तो हमेशा की तरह भगवान विष्णु शिव जी से मिलने अंदर चले गए और गरुड़ बाहर बैठ कर चिड़िया से बात करने लगे। वार्तालाप के बीच चिड़िया ने कहा किआप तो यहां से हज़ारों मील दूर रहते हो। ऐसे में भला हमारी मित्रता कैसे निभ सकती है? गरुड़ ने सुझाव दिया कि वो उसे भगवान् विष्णु के निवास स्थान के पास एक जंगल में छोड़ देंगे जहां वो अक़्सर मिलते रह सकेंगे। चिड़िया मान गई। ऐसा सोच कर कि भगवान् विष्णु के बाहर आने से पहले ही वो चिड़िया को वहां छोड़ कर वापिस आ सकते हैं, गरुड़ ने चिड़िया को पैरों से उठाया और क्षीर सागर की ओर उड़ चले। रास्ते में चिड़िया ने गरुड़ से कहा कि आज कुछ देर पहले भगवान शिव और माता पार्वती यहाँ से गुजर रहे थे तो माता पार्वती ने मेरी तरफ इशारा करते हुए भगवान शिव से कुछ कहा और वो मेरी तरफ देख कर हंस पड़े। न जाने क्या समझ कर उन्हों ने मेरा उपहास किया होगा ?
गरुड़ ने कहा कि वो स्वयं भगवान् शिव से ही इस का कारण पूछ लेंगे।
कैलाश पर वापिस आ कर गरुड़ ने भगवान शिव से इस घटना का ज़िक्र किया और उनके हँसने का कारण पूछा।
भगवान शिव ने इधर उधर देखा और पूछा कि पहले ये बताओ कि वो चिड़िया कहाँ है ? जब गरुड़ ने कहा कि वो उसे वहां से हज़ारों मील दूर क्षीर सागर के पास एक जंगल में छोड़ आए हैं तो भगवान शिव फिर हंस पड़े और कहने लगे कि मैंने उस चिड़िया का उपहास नहीं किया था।माता पार्वती ने मुझसे कहा था कि देखो - वह चिड़िया कितनी सुंदर है तो मैंने कहा हाँ - बहुत सुन्दर तो है - लेकिन एक बिल्ली जो क्षीर सागर के पास के एक जंगल में बैठी है थोड़ी ही देर में इसे खा जाएगी। तो पार्वती ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है ? न तो ये छोटी सी चिड़िया इतनी जल्दी क्षीर सागर के पास जा सकती है और न ही वो बिल्ली हज़ारों मील दूर यहां आ सकती है। इस पर मैंने हँसते हुए पार्वती से इतना ही कहा था कि जो संयोग है वो तो होके ही रहेगा।अब देखना यह है कि विधि इन दोनों के मिलने का क्या विधान बनाती है।
और लगता है कि अब तुमने उन दोनों के मिलने का संयोग बना दिया है।
ये सुनते ही गरुड़ अपने मित्र को देखने के लिए उस जंगल की तरफ भागे लेकिन विधि अपना काम कर चुकी थी।
चूंकि जैसे ही गरुड़ उसे छोड़ कर वापिस कैलाश गए तो चिड़िया एक दाना उठाने ज़मीन पर आई, और पास ही बैठी बिल्ली ने झपट कर उसे अपने दाँतों में दबा लिया।
गरुड़ यह सोच कर पछताने और रोने लगे कि वह स्वयं ही अपने मित्र की मृत्यु का कारण बन गए। काश वो उस दिन कैलाश पर न गए होते। काश वो उसे अपने साथ यहाँ न लाए होते। काश वो उसे किसी और जगह ले जाते ... काश ऐसा न होता ... काश मैं ऐसा न करता ...... काश..... काश.....काश.....
भगवान ने उसकी अंतर व्यथा को देखते हुए समझाया कि स्वयं को या किसी को भी दोष देना व्यर्थ है -
क्योंकि मृत्यु टाले नहीं टल सकती। 

        ये कहानी सुनाने के बाद नानी जी एक दोहा कहा करतीं थीं :
                   जन्म - मरण हानि और लाभ
                  यश - अपयश विधि हाथ

    अर्थात यह छः चीज़ें विधि के हाथ हैं।

विधि - विभिन्न लोग अपने अपने विचारों के अनुसार अलग अलग भाव से इसका अर्थ लगाते हैं जैसे भाग्य, कर्म या प्रभु इच्छा।
ऐसा भी कहा सकता है कि मन को समझाने के लिए जिसे जो ठीक लगे - क्योंकि चाहे किसी भी रूप में हो आखिर बात तो - जो हुआ उसे स्वीकार करने की है।
                                   'राजन सचदेव '


*
रूपक  a figure of speech in which a word or phrase is applied to an object or action to which it is not literally applicable.

Wednesday, November 8, 2017

Paida kar kuchh Apnay aap mai hunar

Jaise koee kaagaz kaa tukdaa adhjalaa
ya paid say pattaa koee girtaa huaa
Naachtaa phiray khudee say bekhabar 
Taiz havaa ke kandhay par udtaa huaa 

Lekin kuchh hee dair mein zameen par 
girata hai mittee mein thiraktaa huaa 
Socho, kab talak karegaa mauj koee 
Doosaron kay bal pe chehkataa huaa 

Paidaa karay jo apnay qalb mein hunar 
Sadaaqaton kee raah pay chaltaa huaa 
Rakhay na auron se tavakko koee 
Phir bhee sub ko aashnaa rakhtaa huaa 

Phoolon kee maanind mehktaa huaa
khushbuon kee tarah bikhartaa huaa 
Manzilon ka safar taiy kartaa rahay 
Dil mein apnay hauslaa rakhtaa huaa

Main bhee musaafir hoon aik muddat say 
Aaya inheen raahon se guzartaa huaa 
Dekhay hain in raahon pe raahee kayi 
Dekhaa sooraj chadhtaa aur dhaltaa huaa 

Raahe haq ka safar go' aasaan nahin 
Paa legaa manzil bashar chaltaa huaa 
Shauqe-manzil hai to ruknaa hai haraam
Hai mubaarak har qadam badhtaa huaa 

Soch na ki manzil kitnee door hai 
Badhtaa chal aagay qadam dhartaa huaa 
Raastaa vahee hai - manzil bhee vahee 
Vaqt bas rehtaa hai badaltaa huaa 

'Rajan' raahay -haq ka musaafir hai tu 
Rehtaa hai har vaqt kyon dartaa huaa 
Raftaa raftaa chaltaa reh ba-hauslaa
Anaa kee reh-guzar say par bachtaa huaa 
   
                  'Rajan sachdeva'

Adhjalaa -------     Half burnt
Qalb  -----              Self, Personality 
Sadaaqton .......    Truthfulness, Honesty 
Tavakko  ------      Expectations 
Aashnaa  -------    Affection, Friendship 
Raahay-Haq   ----- Path of truth 
Raftaa-Raftaa ----- Slowly, Gradually, Step by step
Anaa-----------        Pride, Ego      
Reh-guzar  ........... Path, Street


पैदा कर कुछ अपने आप में हुनर

जैसे कोई काग़ज़ का टुकड़ा अधजला
या पेड़ से पत्ता कोई गिरता हुआ 
नाचता फिरे ख़ुदी से बेख़बर 
तेज़ हवा के कंधे पर उड़ता हुआ 

लेकिन कुछ ही देर में ज़मीन पर   
गिरता है मिट्टी में थिरकता हुआ 
सोचो, कब तलक करेगा मौज कोई  
दूसरों के बल पे चहकता हुआ 

पैदा करे जो अपने क़ल्ब में हुनर 
सदाक़तों की राह पे चलता हुआ 
रखे न औरों से तवक्को कोई 
फिर भी सबकोआशना रखता हुआ 

फूलों की मानिंद महकता हुआ  
ख़ुशबुओं की तरह बिखरता हुआ 
मंज़िलों का सफ़र तय करता रहे 
दिल में अपने हौसला रखता हुआ

मैं भी मुसाफ़िर हूँ  एक मुद्दत से 
आया इन्हीं राहों से गुज़रता हुआ 
देखे हैं इन राहों पे राही कई 
देखा सूरज चढ़ताऔर ढलता हुआ 

राहे हक़ का सफ़र गो आसाँ नहीं 
पा लेगा मंज़िल बशर चलता हुआ 
शौके मंज़िल है तो रुकना है हराम
है मुबारक हर क़दम बढ़ता हुआ 

सोच न कि मंज़िल कितनी दूर है 
बढ़ता चलआगे क़दम धरता हुआ  
रास्ता वही है - मंज़िल भी वही 
वक़्त बस रहता है बदलता हुआ 

'राजन ' राहे -हक़ का मुसाफ़िर है तू 
रहता है हर वक़्त क्यों डरता हुआ 
रफ़्ता रफ़्ता चलता रह बा -हौसला 
अना की रहगुज़र से पर बचता हुआ 
                'राजन सचदेव '


क़ल्ब   -----      दिल,  ज़ात   Personality 
तवक्को  ------ उम्मीद    Expectations 
आशना   ------- प्रेम    Friendship 
राहे -हक़    ----- सच्चाई का मार्ग    Path of truth 
रफ़्ता रफ़्ता  -----   धीरे धीरे, आहिस्ता आहिस्ता   Slowly 
अना  -----------  अभिमान    Pride, Ego      

Free yourself from expectations.

Wanting someone to give you what you want; may it be a gift, respect, love or some of their time…
And wanting someone to receive from you; may it be an idea, opinion, suggestion or an opportunity you think they should accept – both are mere expectations that may or may not be fulfilled.
We cannot force anyone to give or receive anything they don’t want to. In the end, we hurt only ourselves when our expectations are not fulfilled. We feel sad, unhappy or even miserable when that happens. 
A simple solution given in the Scriptures is: 
‘Free yourself from expectations’ 
But is it possible? 
Life is full of expectations and desires. We cannot do anything without expecting some result. 
Perhaps the solution is in the middle. 
Do not expect much to begin with, and be prepared to let it go if the outcome is not up to your expectations. 
                   

Tuesday, November 7, 2017

उस मज़ार पे चढ़ती थीं Us Mazaar Pay Chadhti Thin

उस  मज़ार पे  चढ़ती  थीं  बेशुमार  चादरें 
बाहर बैठा इक फ़क़ीर मगर सर्दी से मर गया 

Us mazaar pay chadhti thin beshumaar chaadren 
Baahar baitha ik faqeer magar sardi say mar gayaa

Monday, November 6, 2017

तल्ख़ मुबाहिस से हासिल क्या होगा Talkh Mubaahis say Haasil kya Hoga

अब इस तल्ख़ मुबाहिस से हासिल क्या होगा 
कदूरतों से दिल में इश्क़ माइल क्या होगा 
ये दौर तो कुछ करके दिखाने का है 'राजन '
सिरफ़ बातों से तो मुतमईन दिल क्या होगा 
                                  'राजन सचदेव '

Ab is talkh mubaahis say haasil kya hoga 

Kadoorton say dil me ishq maayil kya hoga 
Ye daur to kuchh kar ke dikhaane ka hai 'Rajan'
Siraf baaton say to mutmayeen dil kya hoga 
                                'Rajan Sachdeva'



तल्ख़  -      कड़वा                                     Talkh   -           Bitter
मुबाहिस  -  
बहस                                      Mubaahis -     Debate, Arguments
हासिल  -   
लाभ                                        Haasil   -         Gain, Benefit
कदूरत  -   
नफ़रत, रंजिश, दुश्मनी           Kadurat   -      Hatred, repugnance, Animosity
माइल   - 
  आकर्षित, संलग्न                      Maayil  -          Attracted or filled with
दौर   -       
समय, युग                               Daur  -              Era, Time 
मुतमईन -  संतुष्ट                                      Mutmayeen  -  Satisfied, Contented 


              Simple Translation:
What can be gained by bitter arguments?
How can love be brought in hearts thru repugnance?
It’s time to show the world by doing something.
No one - just by the talks - can be satisfied.

Sunday, November 5, 2017

We See and Judge from our Perception.

We see and judge everything according to our own perception. 
We can never see anything as whole, in totality, at any given time. We can only look at things from a certain angle. Therefore, the wise looks from every angle and knows that no one is all good or all bad; completely righteous or completely evil. Knowing that no one is perfect, they do not pass judgment.
Remember the ancient Indian story of six blind men and the elephant?
   Here is a version in poetry form by John Godfrey Saxe.


            The six Blind Men and the Elephant

It was six men of Hindustan

To learning much inclined,
Who went to see the Elephant
Though all of them were blind,
That each by observation
Might satisfy his mind.

The First approached the Elephant,

And happening to fall
Against his broad and sturdy side,
At once began to bawl:
"God bless me! But the Elephant
Is very like a WALL!"

The Second, feeling of the tusk,

Cried, "Ho, what have we here,
So very round and smooth and sharp?
To me 'tis mighty clear
This wonder of an Elephant
Is very like a SPEAR!"

The Third approached the animal,

And happening to take
The squirming trunk within his hands,
Thus boldly up and spake:
"I see," quoth he, "the Elephant
Is very like a SNAKE!"

The Fourth reached out an eager hand, 

And felt about the knee
"What most this wondrous beast is like
Is mighty plain," quoth he:
"'Tis clear enough the Elephant
Is very like a TREE!"

The Fifth, who chanced to touch the ear,

Said: "Even the blindest man
Can tell what this resembles most;
Deny the fact who can,
This marvel of an Elephant
Is very like a FAN!"

The Sixth no sooner had begun

About the beast to grope,
Than seizing on the swinging tail
That fell within his scope,
"I see," quoth he, "the Elephant
Is very like a ROPE!"

And so these men of Hindustan

Disputed loud and long,
Each in his own opinion
Exceeding stiff and strong,
Though each was partly in the right,
And all were in the wrong!

                            By John Godfrey Saxe (1816-1887)






Saturday, November 4, 2017

वक़्त Vaqt

वक़्त नूर को बेनूर बना देता है
     वक़्त फ़क़ीर को हुज़ूर बना देता है
          क़दर कर लो वक़्त की ऐ दोस्तो कि ये 
                         कोयले को कोहिनूर बना देता है

Vaqt noor ko be-noor banaa deta hai 
          Vaqt faqeer ko huzoor bana deta hai  
                     Qadar kar lo vaqt ki ae dosto ki ye 
                              Koyalay ko Kohenoor bana deta hai  

                             

Friday, November 3, 2017

Bach kar Kahaan Jaayega

Jab jahaan me kisi maal-o-zar waale nay
                      Apani jhoothi khudaayi ka daava kiya 
To maut nay yoon kahaa, koi chhota badaa
                     Mere panjay say bach kar kahaan jaayega 

Karnay chalaa tha khaaq jab saare jahaan ko 
                     to khaaq ke zarray ne us say hans ke yoon kahaa
Dafn ho jayega too khaaq me ek din
                     O' Sikandar tu bach kar kahaan jaayega 


बच कर कहाँ जाएगा

जब जहाँ में किसी माल ओ ज़र वाले ने 
                         अपनी झूठी खुदाई का दावा किया 
तो मौत ने यूँ कहा कोई छोटा बड़ा
                         मेरे पंजे से बच कर कहाँ जाएगा 

करने चला था ख़ाक़ जब सारे जहान को
              तो ख़ाक़ के ज़र्रे ने उस से हँस के यूँ कहा
दफ़्न हो जाएगा तू ख़ाक़ में एक दिन
             ओ सिकंदर तू बच कर कहाँ जाएगा



दीपावली - प्रकाश का पर्व - केवल घर को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें

दीपावली - प्रकाश का पर्व केवल घरों को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें  दीपावली, जिसे आम तौर पर दिवाली भी कहा जाता है, भारत के सबसे महत्वपूर्ण स...