Friday, February 5, 2021

कोई भी पूर्ण नहीं है

कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं है । 
कोई भी शख़्स ऐसा नहीं है जो हर प्रकार से संपन्न - हर बात - हर कला में निपुण हो। 
जो सब कुछ जानता हो और हर काम को सही ढंग से कर सकता हो।

जीवन में हमेशा चुनौतियां रहेंगी।
कई बार लोग - समाज - मित्र और सम्बन्धी हमें निराश और परेशान करेंगे।

इन तथ्यों को - जीवन की इस सच्चाई को जानना और याद रखना उन्नति एवं प्रगति के मार्ग पर बढ़ने के लिए पहला कदम है।
तभी हम हर चीज को - हर स्थिति और हर इंसान को स्वीकार कर सकेंगे और शांति पूर्वक आगे बढ़ पाएंगे - 
उस मार्ग पर - जो अंततः शांति की ओर ले जाता है।
                                    ' राजन सचदेव '

1 comment:

कामना रुपी अतृप्त अग्नि

                  आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा |                   कामरुपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च ||                            ...