Saturday, February 2, 2019

नदिया और कुंआ

नदिया ने कुएँ से कहा:
तेरा और मेरा क्या मुकाबला....  
जानते हो तुझमें और मुझमें कितना फ़र्क़ है?

कुँए  ने कहा:
जितना फ़र्क़ भटकाव में और ठहराव में है 
जितना फ़र्क़ बेसबरी से भागने में और शान्ति से बैठने में है 
दूसरा - तुम प्यासे के पास चल कर जाती हो और मेरे पास प्यासा ख़ुद चल कर आता है 
तीसरा और सबसे ज़्यादा मह्त्वपूर्ण अंतर ये है कि तुम ऊपर से नीचे की ओर जाती हो इसलिए खारी हो जाती हो 
और मैं नीचे से ऊपर जाता हूँ इसलिए हमेशा मीठा ही रहता हूँ 

                       

No comments:

Post a Comment

उस ज़ावीऐ से देख सकूं To see from such a perspective

सुख़नवरी में बस इतना कमाल वाजिब हो  अधूरी बात में पूरा ख़्याल वाजिब हो  ख़ुदा करे कि मैं उस ज़ावीऐ से देख सकूं  जहां से आपके अंदर का हाल वाजिब ह...