Wednesday, July 29, 2020

ये दुनिया

ये दुनिया बुतों - शाहकारों* की दुनिया     *Beautiful forms and artifacts
ये दुनिया हसीं चाँद तारों की दुनिया
ये फूलों की दुनिया, बहारों की दुनिया
ये रंगीन दिलकश नज़ारों की दुनिया


कहीं झूमते बादा ख़्वारों की दुनिया
कहीं चीखते ग़म के मारों की दुनिया
कहीं लीडरों - ताबेदारों की दुनिया
कहीं बेबसों की, लाचारों की दुनिया

कहीं फ़लसफ़ी के इदारों* की दुनिया     * Institutions
कहीं मज़हबों की दीवारों की दुनिया
मंदिर मसीत गुरुद्वारों की दुनिया
दिलों में गहरी दरारों की दुनिया

खलिहान दफ़्तर बाज़ारों की दुनिया
कहीं हुक्मरां-अहलकारों की दुनिया
अमीरे-शहर, ताजदारों की दुनिया
वो ऊँची मीनारों मज़ारों की दुनिया

कहीं संगदिल -और शरारों की दुनिया    Stone hearted - Like Fire
ऊँचे महल और चौबारों की दुनिया
कहीं सादा-लौह, नालाज़ारों की दुनिया     Simple, Crying with Sufferings
सड़क पे पड़े ख़ाकसारों की दुनिया


फ़रेबों की दुनिया - सराबों की दुनिया       Mirage, False hopes
ये झूठी अनाओं - वक़ारों* की दुनिया       (मान-मर्यादा) False ego & dignity
ये दुनिया फ़रेबी मक्कारों की दुनिया
ये दुनिया सय्यादों अय्यारों* की दुनिया   *Over clever people


                         ये दुनिया नहीं मेरी चाहत की दुनिया
                        ये दुनिया नहीं मेरी राहत की दुनिया

सुना है मगर इक मकां और भी है       Place
सूरत इक पिन्हाँ यहाँ और भी है           Hidden
ज़ाहिर के पीछे निहां और भी है
इस जहां से आगे जहां और भी है


सुना है वो दुनिया बहुत ही हसीं है
अर्श न फ़र्श - न फ़लक़ न ज़मीं है
न दीवारो दर है न ताला कहीं है
वो है खुशनसीब जो इस का मकीं है              Resident


नफरत न निंदा न कोई नुक्ताचीं है
कहाँ है वो दुनिया जो इतनी हसीं है ?


वो दुनिया कहीं आसमां पे नहीं है
वो दुनिया भी 'राजन यहीं है - यहीं है
                                   ' राजन सचदेव '

7 comments:

Happy Father's Day

A father is the only person in the world  who genuinely wants his children to be more successful than he is. दुनिया में अकेला पिता ही एक ऐसा...