Monday, March 30, 2020

शर्त - एक रुसी कहानी (A Russian Story)

 शर्त  - एक रुसी कहानी (A Russian Story)
                              मूल लेखक: Anton Chekhov 
                  (ब्लॉग के हिन्दी पाठकों के लिए अनुवादित)

एक बैंकर ने अपने कुछ मित्रों को अपने घर में पार्टी के लिए बुलाया जिस में एक वकील भी शामिल था। 
पार्टी के दौरान सभी अतिथि एक चर्चा में पड़ गए। 
चर्चा का विषय था - "इन दोनों में से क्या अच्छा है - मृत्यु दंड अथवा आजीवन कारावास" ?
बैंकर ने आजीवन कारावास की तुलना में मृत्यु को श्रेष्ठ समझा। 
जबकि एक युवा वकील ने असहमत होते हुए कहा कि वह मृत्यु के बजाय जेल में रहने का चयन करेगा। 
बात बढ़ी तो दोनों के बीच शर्त लगी। 
शर्त थी कि यदि वकील पंद्रह साल पूर्णतया एकांत में रह सके तो बैंकर उसे दो मिलियन (बीस लाख ) रुबल का भुगतान करेगा। इस दौरान वकील किसी अन्य व्यक्ति के साथ कोई सीधा संपर्क नहीं कर पाएगा लेकिन उसे जो चाहिए वह लिख के खिड़की में रख दे तो उसे पहुंचा दिया जाएगा। 
वकील ने यह शर्त स्वीकार कर ली।  
बैंकर ने उसे अपने फार्म हॉउस के पिछवाड़े में बने एक कमरे में बंद कर दिया। 
चौकीदार समयानुसार भोजन और आवश्यक सामग्री कमरे में बनी एक खिड़की में रख जाता। 
दो चार दिन तो आराम से बीत गए लेकिन कुछ दिनों के बाद वह उदास हो गया और कुछ खीझने लगा । 
उसे बताया गया था कि जब भी वह और बर्दाश्त न कर सके तो वो घण्टी बजा के संकेत दे सकता है और उसे  वहां से निकाल लिया जाएगा ।
जैसे जैसे दिन बीतने लगे उसे एक एक घंटा एक एक युग के समान लगने लगा । कभी वोअपने बाल नोचता, रोता, तड़पता, चीखता, चिल्लाता - लेकिन शर्त का ख़्याल कर के बाहर से किसी को नहीं बुलाता ।

अकेलेपन की पीड़ा उसे भयानक लगने लगी पर वो शर्त के अनुसार बीस लाख रुबल मिलने की बात याद करके अपने आप को रोक लेता ।
फिर उसने धीरे धीरे नई नई किताबें मंगवा कर पढ़नी शुरु कर दीं। उसने छै नई भाषाएँ भी सीख लीं। 
कुछ साल और बीतने पर उसने धर्म शास्त्र पढ़ने शुरु कर दिए। 
अब धीरे धीरे उसके भीतर एक अजीब शांति घटित होने  लगी।
अब उसे किसी और की आवश्यकता का भी अनुभव नही होता था। 
वो बस मौन बैठा रहता। एकदम शांत - उसका रोना, चीखना, चिल्लाना सब बंद हो चुका था। 

इधर, उसके बैंकर दोस्त का व्यापार चौपट हो गया था।  
पंद्रह साल पूरे होने को आ रहे थे। 
बैंकर को चिंता होने लगी कि शर्त का समय पूरा हो चला था लेकिन उसका दोस्त है कि बाहर ही नही आ रहा।
उसे चिंता होने लगी कि यदि उसके मित्र ने शर्त जीत ली तो इतने पैसे वो उसे कहाँ से देगा - वो दिवालिया हो जाएगा। 
ऐसा सोच कर - समय पूरा होने से एक दिन पहले बैंकर ने अपने दोस्त को जान से मार देने की योजना बनाई और रात के अँधेरे में उसे मारने के लिये चला गया। जब वो कमरे का ताला खोल कर अंदर गया तो देखा कि  उसका मित्र मेज पर सर रख कर सोया हुआ था। 
उसके होंठों पर हलकी सी मुस्कुराहट थी और उसका चेहरा चमक रहा था - उसके मुखमंडल पर एक अजीब आभा झलक रही थी।  
उसके सर के पास ही एक कागज़ पड़ा था जिस पर एक नोट लिखा हुआ था। 
उसने धीरे से वो कागज़ उठाया और पढ़ने लगा।  
उस नोट में जो लिखा था वो पढ़ कर उसके आश्चर्य का ठिकाना नही रहा। 
उस में लिखा था: 
प्यारे दोस्त। इन पंद्रह सालों में मैंने वो अनमोल वस्तु पा ली है जिसका कोई मोल नही चुका सकता। मैंने एकांत में रहकर असीम शांति का सुख पा लिया है और अब मैं ये भी जान चुका हूं कि  हमारी ज़रुरतें  जितनी कम होती जाती हैं हमें उतना ही आनंद और शांति मिलने लगती है। 
मैंने इन दिनों में परमात्मा के असीम प्रेम को जान लिया है और असीम शांति को प्राप्त कर लिया है। आज मुझे अनुभव हो रहा है कि बीस लाख रुबल ले कर जिस स्वर्ग की मैंने कल्पना की थी वह सब भौतिक वस्तुएं क्षणभंगुर हैं और दिव्य मोक्ष का मूल्य इन इन सब से अधिक  है।
इसलिए मैं अपनी ओर से यह शर्त तोड़ रहा हूँ अब मुझे तुम्हारे शर्त के धन की कोई ज़रुरत नहीं है। 
मैं निर्धारित अवधि से दो तीन घंटे पहले यहां से निकल जाऊँगा और इस तरह तुम हमारे समझौते का उल्लंघन करने से बच जाओगे।"

यह पढ़ कर वकील की आँखों में ख़ुशी के आंसू आ गए। उसने धीरे से अपने दोस्त का माथा चूमा और वापिस अपने घर चला गया। 

उस सुबह जब बैंकर बाद में उठा, तो चौकीदार ने आकर बताया कि वकील खिड़की से बाहर कूद कर निकल गया - और अपनी संपत्ति को छोड़ कर वहां से भाग चुका है।

                              ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
                                                विश्लेषण

इस कहानी में दो प्रमुख पात्र हैं - बैंकर और वकील।
बैंकर अधिकार की स्थिति में रहना पसंद करता है और दूसरों पर अधिकार जमाना पसंद करता है, खासकर उन पर जो लोग उससे असहमत होते हैं।
कहानी की शुरुआत में उसका चरित्र कुछ अलग है। 
वह बहुत हंसमुख और आशावादी दिखाई देता है क्योंकि वह तुरंत ही बीस लाख की शर्त लगा लेता है। 
लेकिन बाद में, धन की कमी उसे बेईमानी और हत्या की योजना के लिए प्रेरित करती है - यह उसकी कमजोरी को दर्शाता है।
वह जीवन की भौतिकवादी विलासिता से जुड़ा हुआ है और उसकी नज़र में  मानव जीवन का महत्व उसकी विलासिता से कम है - क्योंकि वह अपना धन बचाने के लिए वकील को मारने तक की योजना बना लेता है।
लेकिन दोस्त के लिखे नोट को पढ़ने के बाद - ये जानने के बाद कि अब उसे शर्त के पैसों का भुगतान नहीं करना पड़ेगा तो उसके विचार बदल जाते हैं।जब वह अपने दोस्त का माथा चूमता है तो वो भी इसलिए कि अब उसे वो बीस लाख नहीं देने पड़ेंगे। 


दूसरी ओर, वह वकील बुद्धिमान और आत्म-विश्वासी है।
वह पंद्रह साल के कारावास में रह कर भी टूटता नहीं है। 
वह धैर्यवान और दृढ़ निश्चयी है।
उस ने अपना अधिकांश समय पुस्तकें पढ़ने में व्यतीत करना शुरु कर दिया - आत्मनिरीक्षण और ध्यान में समय बिताने लगा। 
कहानी के आरम्भ में वह एक युवा, अधीर व्यक्ति के रुप में दिखाई देता है 
जो बीस लाख के लालच में पंद्रह साल एकान्त में रहने के लिए तैयार हो जाता है। 
जो अपने युवा जीवन के सर्वश्रेष्ठ पंद्रह वर्षों को मात्र धन के लिए निछावर करने को तैयार हो जाता है। 
लेकिन कालान्तर में उस की उत्सुकता धन और विलासिता की बजाय परम् शांति पाने की ओर अग्रसर होने लगती है। 
कहानी के अंत में, भौतिकवादी विलासिता में कोई दिलचस्पी नहीं रखने वाले व्यक्ति के रुप में उनका उदय तब परिलक्षित होता है जब वह बीस लाख का भी त्याग कर देता है और अंतिम समय पर स्वयं अपनी शर्त तोड़ कर  चुप चाप रात के अँधेरे में ग़ायब हो जाता है। 

                            इस कहानी को आज के संदर्भ में देखें और समझें

लॉकडाउन की इस परीक्षा की घड़ी में स्वयं को झुंझलाहट,चिंता और भय में न डालें
बल्कि परमात्मा की निकटता को महसूस करें और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें। 
विश्वास रखें कि जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा ।
शायद कुछ दिनों या कुछ हफ़्तों की ही बात है 
लॉक डाउन का पालन करें। 
स्वयं भी सुरक्षित रहें, और अपने परिवार, समाज, राष्ट्र और सारे संसार को सुरक्षित रखने में सहयोग दें 

                                     ' राजन सचदेव '

The Bet - A Russian Story

The Bet   
By Anton Chekhov 

As the story opens, a banker recalls the occasion of a bet he had made fifteen years before. Guests at the party that he was hosting that day fell into a discussion of capital punishment; the banker viewed it as more humane than life imprisonment, while a young lawyer disagreed, insisting that he would choose life in prison rather than death. They agreed to a bet: if the lawyer could spend fifteen years in total isolation, the banker would pay him two million rubles. The lawyer would have no direct contact with any other person but could write notes to communicate with the outside world and receive whatever comforts he desired.
Confined to a guest room on the banker's property, the lawyer suffers from loneliness and depression at first but eventually begins to read and study in a wide range of subjects. He learned six different languages. By the sixth year, he started reading the Scriptures. 
As he takes advantage of the solitude to educate and amuse himself in various ways over the years, the banker's fortunes begin to decline. He realizes that if he loses, paying off the bet will lead to bankruptcy.
In the early hours of the day when the fifteen-year period is to expire, the banker resolves to kill the lawyer, but finds him greatly emaciated and sleeping at a table. A note written by the latter reveals that he has chosen to abandon the bet, having learned that material goods are fleeting and that divine salvation is worth more than money. 
"That I may show you in deed my contempt for that by which you live, I waive the two millions of which I once dreamed as of paradise, and which I now despise. That I may deprive myself of
my right to them, I shall come out from here five minutes before the stipulated term, and thus shall violate the agreement."
Shocked and moved after reading the note, the banker kisses the lawyer on the head and returns to bed. When the banker wakes up later that morning, a watchman reports that the lawyer has climbed out the window and fled the property, forfeiting the bet. 
                                                ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

There are two major characters featured in this story - the banker and the lawyer.
The banker likes to be in a position of authority and likes to wield power over others, especially those who happen to disagree with him. 
His character changes drastically from the beginning of the story - when he is very cheerful and optimistic as he quickly bets to pay two million and later, his lack of wealth drives him to dishonesty and plan for murder - it shows his weakness. 
He is very attached to the materialistic luxuries of life and values human life less than his luxuries as he plans on killing the lawyer. 
He plans on killing the lawyer for money, and nothing but money changes his mind. He kisses his friend's forehead when he learns he does not have to pay the bet. 

On the other hand, the lawyer seems to be persistent, intelligent, and self-motivating. 
He does not break down in the fifteen years of imprisonment as the banker foretold. He is intelligent, patient, and determined. 
He started spending most of his time reading so many books - spending time in introspection and meditation - which reflects in his eagerness to find peace within rather than claiming the final prize.
He starts as a young, impatient person, ready to spend fifteen best years of his life for two million. But in the end, his emergence as a person with no interest in materialistic luxury is reflected when he renounces the two million and settles with just having proved his point and the peace he found within.

The lesson to learn from this story is that in this hour of lockdown, do not put yourself in the annoyance, anxiety, and fear - feel the closeness of the Divine - spend some time in introspection, self-examination, and meditation - and try to see life from a new perspective.
Believe that everything will get better eventually.
Follow the lockdown. 
Stay safe, keep family, society, and your nation and the world safe.
                                     ' Rajan Sachdeva '

Saturday, March 28, 2020

कभी ये सोचा करते थे Kabhi ye sochaa kartay thay

कभी ये सोचा करते थे कि फ़ुर्सत के दिन चार मिलें 
काम धाम सब छोड़ें, अपने  घर बैठें - आराम करें 

क़ुदरत ने फ़ुर्सत तो बख़्शी लेकिन ये क्या ग़ज़ब हुआ 
समझ किसी की आए न - ये माजरा क्या अजब हुआ 

फ़ुरसत तो है सबको लेकिन ,चैन किसी को आए न 
कब ये मसला हल होगा ये समझ किसी को आए न 

क़ुदरत से खिलवाड़ नहीं अच्छा - ये सबने देख लिया   
क़हर मचा सकता है इक क़तरा -ये सबने देख लिया               

बेबस है, लाचार है दुनिया  -  न जाने कल क्या होगा 
मुश्किल के इस दौर में आख़िर बचने का हल क्या होगा 
      
रहम करो मालिक अपने बंदों पे दाता दया करो 
मिट जाए 'राजन 'ये दहशत दाता ऐसी मया करो 
                      'राजन सचदेव '


Kabhi ye sochaa kartay thay ki fursat kay din chaar milen
Kaam dhaam sab chhoden apnay ghar baithen araam karen

Qudrat nay fursat to bakhshi lekin ya kya ghazab huaa 
Samajh kisi kee aaye na ye maajraa kya ajab hua 

Fursat to hai sab ko lekin - chain kisi ko aaye naa
Kab ye maslaa hal hoga ye samajh kisi ko aaye naa

Qudrat say khilvaad nahin achhaa ye sab nay dekh liya 
Qahar machaa saktaa hai ik qatraa ye sab nay dekh liya 

Bebas hai, lachaar hai duniya - na jaanay kal kya hogaa
Mushkil kay is daur me aakhir bachnay ka hal kya hogaa 

Reham karo Maalik apnay bandon pay Daata dayaa karo
Mit jaaye 'Rajan' ye dehshat - Daata aesi mayaa karo 
                                   'Rajan Sachdeva'

Maajraa                         Incidence, Episode
Qahar                             Havoc, Devastation, Destruction 
Qatraa                           Tiny Drop, a Droplet, Very small, Minute
Bebas, Lachaar           Helpless, Feeble 
Mayaa                           Mercy, Compassion, Kindness

Friday, March 27, 2020

ज़रुरत क्या है ? Zaroorat kya hai ?

बेवजह घर से निकलने की ज़रुरत क्या है
मौत से आंख मिलाने की ज़रुरत क्या है 

सबको मालूम है बाहर की हवा है क़ातिल
यूँ ही क़ातिल से उलझनें की 
ज़रुरत क्या है 

जिंदगी एक नियामत - इसे सम्भाल के रख 
कब्रगाहों को सजाने की ज़रुरत क्या है 

दिल बहलाने के लिए घर में जगह है काफी 
यूँ  ही गलियों में भटकने की ज़रुरत क्या है                                          
                                      (Writer unknown)
               ~~   ~~           ~~   ~~

Be-vajah ghar say nikalnay ki zaroorat kya hai 
Maut say aankh milaanay ki zaroorat kya hai 

Sab ko maloom hai baahar ki hawaa hai qaatil    
Yoon hi qaatil say ulajhnay ki zaroorat kya hai 

Zindagi ek niyaamat - isay sambaal kay rakh
Qabr-gaahon ko sajaanay ki zaroorat kya hai 

Dil behlaanay kay liye ghar me jagah hai kaafi          
Yoon hi galiyon me bhataknay ki zaroorat kya hai 
                                         (Writer unknown)

Thursday, March 26, 2020

Suddenly We Realized

We slept in one world and woke up in another. 

Suddenly, Disney has no more magic  
Paris is no longer romantic 

In New York, everyone sleeps
and the Chinese wall is not a fortress anymore

Suddenly hugs and kisses become weapons
and not visiting parents and grandparents becomes an act of love 

Suddenly we realized that power is not that valuable 
and money is not that powerful.
                         
                                     (Author Unknown)

Tuesday, March 24, 2020

सीरत नहीं है जिस में Seerat nahin hai jis may

सीरत नहीं है जिस में  वो सूरत  फुज़ूल है 
जिस गुल में बू नहीं है वो काग़ज़ का फूल है 

Seerat nahin hai jis may vo soorat fuzool hai
Jis gul men boo nahi hai vo kagaz ka phool hai

                               ~~~~       ~~~~       ~~~~       ~~~~

Seerat --- Good nature, Disposition, Generosity, Compassion, Kindness, etc.
सीरत --- स्वभाव, प्रकृति, अख्लाक़, सौजन्य
Gul ----- Flower
Boo ---- Fragrance

लोगों के देखने का नज़रिया बदल गया Dekhnay ka nazariyaa badal gayaa

कश्ती है पुरानी मगर दरिया बदल गया
मेरी तलाश का भी तो ज़रिया बदल गया

न  शक़्ल ही बदली - न बदला मेरा किरदार
बस लोगों के देखने का नज़रिया बदल गया

Kashti hai puraani magar dariya badal gayaa
Meri talaash ka bhee to zariyaa badal gayaa

Na shaql hee badli - na badlaa mera kirdaar
Bus Logon kay dekhnay ka nazariyaa badal gayaa 
                               (Unknown)

Sunday, March 22, 2020

The doctrine of Karma & Destiny

The doctrine of Karma and destiny is essentially the law of cause and effect 
- Karma meaning the action and its outcome is destiny. 
Simply put, what you sow, so shall you reap. 

However, quite often, this concept has been misunderstood and misrepresented. 

Usually, we apply this principle only on an individual basis. 
If someone is sick or going through a rough time, we often pass a judgment saying it's the result of his or her Karmas - including the karmas of past lives.  
Many times it seems that some people are very kind - noble, generous, and honest - never did anything wrong in their life, and yet they suffer. The usual conclusion of a religious Hindu mind would be that they must have done something wrong in their previous life.

However, the doctrine of Karma is not as simple as that. 
Many other factors also play some significant roles in one's life.

While defining Karma and destiny - the theory of cause and effect, we tend to forget another significant aspect of Hindu philosophy that everyone and everything is a part of the whole - that everyone and everything is connected in the whole universe. 
The latest science experiments also show that, at the quantum level, one particle can affect the other particle instantaneously, regardless of the distance between them.
According to this principle, the Karma of one can affect others as well. 
Therefore, in addition to individual Karmas, there are joint and collective Karmas - that also have an impact on individuals.

Joint Karmas are the karmas and the consequences we share with our loved ones - those with whom we are attached physically and emotionally. 
Just as children share their parent's fortunes and debts in physical life, they share each other's destiny at the Sooksham (subtle) level as well.  When a couple ties the knots in matrimony, their Karmas also get knotted together. They become partners in each other's destiny as well.

Collective Karmas are the Karmas that are done by a group, society, or even humanity in general - either individually, or collectively - their consequences have to be shared together.

Then there are weak Karmas and strong Karmas. 
While weak karmas die quickly, Strong Karmas have more substantial and long-lasting consequences, which may affect many more people around us as well as many more future lifetimes - existences. 

Praarabdh' depends upon the previously Sanchit (accumulated) Karmas, which either provides opportunities - or denies them. 
To avail an available opportunity or lose it- is the individual's choice called freewill. 

The future destiny depends on previous and present Karmas together - including the free will of choosing immediate actions - but the joint and collective Karmas also play a role in shaping one's future. 

So, the doctrine of Karma is not just one aspect.
It's a blend of all the above factors.
                         'Rajan Sachdeva '

Do you know why Temples are closed?

Do you know why all the temples are closed? 

Because all the Gods are in Hospitals 

                  Wearing white coats  ---

                                Helping & Saving Patients!


What we receive is information

What we receive is information 
What we preserve is knowledge 
What we use is intelligence
But what, when and how we use it - 
         - is called Wisdom

Michhami Dukkadam मिच्छामी दुक्कड़म

I ask your forgiveness if I ever hurt you with any of my words, actions, or thoughts.  Michhami Dukkadam is an ancient traditional Jain phra...