Wednesday, March 3, 2021

एक पृष्ठ के कारण किताब बंद न करें

कहते हैं कि इंसान ग़लतियों का पुतला है।

हर इंसान में कोई न कोई त्रुटि - कोई कमी - कोई दोष अवश्य होता है
और सभी से जीवन में कभी न कभी - कहीं न कहीं कोई ग़लती हो ही जाती है 
कोई भी इंसान हर तरह से  पूर्ण नहीं होता।

लेकिन, ग़लती जीवन के एक वरक - एक पन्ने की तरह होती हैं और रिश्ते पूरी किताब की तरह।
किसी एक पृष्ठ के कारण पूरी किताब को बंद कर देना कोई अच्छी या समझदारी की बात नहीं।

                                            ' राजन सचदेव '

3 comments:

अमीर ने जो पकड़ी है The stick a rich man holds

अमीर ने जो पकड़ी है  कितनी ख़ूबसूरत लकड़ी है  पर उस पर जो नक़्क़ाशी है  वो इक ग़रीब ने तराशी है  अमीर के लिए ये सोटी है  पर ग़रीब की ये रोटी है    ...