Tuesday, December 4, 2018

सब के दिल में हो मलाल - ये ज़रूरी तो नहीं

हर एक मन में हो सवाल - ये ज़रूरी तो नहीं 
सब के दिल में हो मलाल - ये ज़रूरी तो नहीं 

ढूंढ़ने से मिल जाता है मुश्किलों का कोई हल 
ज़िंदगी हो जाए बवाल - ये ज़रूरी तो नहीं 

धूप छाँव तो क़ुदरत का एक खेल है प्यारे 
धूप छाँव बने जंजाल - ये ज़रूरी तो नहीं 

कभी बिखरे संवर जाएं, कभी मिल के बिछड़ जाएं 
न होगा हिजर पसे -विसाल - ये ज़रूरी तो नहीं 

सभी में गुण ही देखना कमाले क़ल्ब है 'राजन 
सभी में हो ऐसा कमाल - ये ज़रूरी तो नहीं 

                  'राजन सचदेव '

मलाल                   -       शोक, खेद, अफ़सोस, पीड़ा, वेदना, व्यथा
हिजर पसे विसाल     -     मिलन के बाद वियोग 
कमाले क़ल्ब            -     मन की विशेषता , स्वाभाविक गुण 


Some friends told me that everyone, especially the youth are having doubts and questions in their mind -
some are even going through grief, anguish, and remorse.
My answer: Although some may - not everyone has doubts and questions. 
Not everyone feels grief or anguish.
Life is a combination of pain and pleasures - favorable and unfavorable situations.
Life is how we see it and what we make of it. 

No comments:

Post a Comment

When the mind is clear

When the mind is clear, there are no questions. But ... When the mind is troubled, there are no answers.  When the mind is clear, questions ...