Sunday, July 25, 2021

बहुत ऊँची इमारत Bahut oonchi imaarat (A very tall building)

बुलंदी देर तक किस शख़्स के हिस्से में रहती है
बहुत ऊँची इमारत  हर घडी ख़तरे में रहती है

Bulandi der tak kis shakhs kay hissay me rehti hai?
Bahut oonchi imaarat har ghadi khatray me rehti hai 
                                     -- -- -- -- -- 
It's hard to hold on to the height and glamour for long 
A very tall building is always in danger

Saturday, July 24, 2021

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा, भारत और नेपाल की आध्यात्मिक परंपरा का एक अभिन्न अंग है - विशेषतया यह दिन आध्यात्मिक और शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करने वाले गुरुओं को समर्पित है। 
जी हां , ये वह शिक्षक हैं, जो समस्त मानव परिवार को नई दिशा देते हैं - और वह भी बिना किसी लालच अथवा अपेक्षा के - जो बिना किसी भेद भाव के सभी को अपना अर्जित किया हुआ अनमोल ज्ञान एवं विवेक प्रदान करते हैं ।

कहा जाता है कि किसी गुरु या मार्गदर्शक के बिना कोई भी व्यक्ति एक अंधे के समान होता है जो अपना मार्ग ढूंढ़ने में असमर्थ होता है। 
वैसे तो माता और पिता एक बच्चे के लिए पहले गुरु होते हैं लेकिन उसके बाद गुरु ही उसके दूसरे माता या पिता बन जाते है।

शास्त्रों में एक अनूठी बात कही गई है - कि पंडित अथवा विद्वान दो बार जन्म लेता है - इसलिए उसे 'द्विज' कहा जाता है।
उस का पहला जन्म माता की कोख से होता है -
और दूसरा, जब उसे एक पूर्ण गुरु मिलता है। 
गुरु को पिता एवं पवित्र शास्त्रों को माता गायत्री का रुप माना जाता है।  
गुरु एक पिता के रुप में माँ गायत्री की सहायता से - अर्थात शास्त्रों के अनुसार शिष्य को ज्ञान प्रदान करता है। 

गुरु पूर्णिमा का त्योहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार - आषाढ़ (जुलाई-अगस्त) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
पूर्णिमा - पूर्णता का प्रतीक है। 
गुरु-पूर्णिमा इस विश्वास को भी दर्शाता है कि गुरु पूर्ण - अर्थात परिपूर्ण है।

अगर गुरु के लिए मन में संदेह हो तो कुछ सीखा नहीं जा सकता। 
अतः यह स्पष्ट है कि सीखने के लिए हमें गुरु या शिक्षक पर विश्वास होना चाहिए।
इसीलिए हम एक ऐसे गुरु को खोजने का प्रयास करते हैं, जिसे उस विषय का पूर्ण ज्ञान हो। 
जब ऐसा गुरु मिल जाए तो शिष्य को चाहिए कि वह विश्वास, श्रद्धा एवं तन्मयता के साथ ज्ञान अर्जन करने का प्रयत्न करे। 

गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति शिष्य की कृतज्ञता का प्रतीक नहीं - यह इस विश्वास की भी पुष्टि है कि गुरु पूर्ण है।
इस विषय पर गहराईसे सोचते हुए मेरे मन में एक विचार आया।
एक शिक्षक ने अपने युवा छात्र से पूछा:
"जॉनी। तुम्हारी उम्र क्या है ?
 जॉनी ने कहा - "छह साल"
और आपके पिता की उम्र ?
जॉनी - " वो भी छह साल के हैं। 
शिक्षक ने आश्चर्य से पूछा - "लेकिन वो कैसे संभव है?"
जॉनी ने हँसते हुए जवाब दिया - "क्योंकि जब मैं पैदा हुआ तभी तो वह पिता बने थे।"

कोई व्यक्ति तब तक पिता नहीं होता जब तक कि उसका कोई बच्चा न हो।
वह तभी पिता बनता है जब उसकी संतान पैदा होती है।
इसी तरह, जब कोई शिष्य पूर्णता प्राप्त करता है, तो गुरु भी पूर्ण गुरु कहलाता है।
इसलिए  गुरु के प्रति कृतज्ञता का अर्थ केवल गुरु की स्तुति गाना और उसे धन्यवाद और उपहार देना ही नहीं है। 
शिष्य को गुरु की शिक्षाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें आत्मसात करना करना चाहिए।
जैसे अपने बच्चो की उपलब्धियां देखकर माता-पिता प्रसन्न होते हैं और गौरवान्वित महसूस करते हैं वैसे ही अपने शिष्यों को ऊंचाइयों और पूर्णता को प्राप्त करते हुए देख कर सच्चे गुरु भी प्रसन्न होते हैं । 
बच्चों को सफल और समृद्ध होते देख कर माता-पिता को अपने आप में उपलब्धि का अहसास होता है - उन्हें लगता है कि उनका स्नेह और बलिदान रंग लाया है। उन्हें यह भी महसूस होता है कि उन्होंने माता-पिता के रुप में अपनी भूमिका सही ढंग से निभाई है।
बिल्कुल इसी प्रकार शिष्यों को सफल और प्रसिद्ध होते हुए और समान ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए देखकर, एक सच्चे गुरु को भी अत्यंत प्रसन्नता और उपलब्धि का एहसास होता है - और लगता है कि उन्होंने गुरु के रुप में अपनी भूमिका पूर्णरुपेण निभाई है।
इसलिए, गुरु के प्रति सच्ची और वास्तविक कृतज्ञता तब होगी जब हम अपने आप में पूर्णता प्राप्त करने की दिशा में गंभीरता से प्रयत्न करना शुरु कर देंगे। तभी हम वास्तव में अपने गुरु को प्रसन्न और संतुष्ट कर पाएंगे। 
ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सब ऐसी वास्तविक पूर्णिमा को प्राप्त कर पाएं।
                                                ' राजन सचदेव '

Friday, July 23, 2021

Happy Guru Poornima

Guru Purnima is an Indian & Nepali spiritual tradition - dedicated to spiritual and academic teachers. Those who are evolved or enlightened humans - and ready to share their wisdom, with very little or no monetary expectation.

It is believed that a person is blind without a teacher to guide him. 
Mother and father are the first teachers of a child. 
But after that, the Guru becomes his or her second mother or father.

The Shastras proclaim that a human being is born twice - known as Dvija. 
First, by the union of the father and mother - and second, when he is accepted by a bonafide Guru. 
The Guru acts as a father and delivers him the knowledge - with the help of mother Gayatri - a personified symbol of the holy scriptures (the personification of the knowledge & wisdom).
In other words, Guru is considered the father and the Holy Scriptures and literature as a mother. 
Guru teaches with the help of, or according to Scriptures.

The festival of Guru Poornima is celebrated on the full moon day (Purnima) in the month of Ashadh (July-August) - as it is known in the Hindu calendar of India and Nepal.
The symbol of the full moon represents perfection.
Guru-Poornima is a symbolic reminder of the belief that Guru is Poorna - perfect.
We cannot learn much from someone if we have doubts about their knowledge in the subject we want to acquire.
In order to learn, we need to have faith in the Guru - the teacher.
Therefore, we always try to find a Guru who might have perfect knowledge in the required subject. Once our curiosity about Guru’s Gyan or knowledge is satisfied, we must have faith in his teachings.
One of the most popular beliefs about the meaning of Guru Poornima is - 
That Guru Poornima is not just a symbol of gratitude of the disciple towards the Guru - it is also a reaffirmation of the belief that the Guru is Poorna.

While contemplating this belief, a thought came to my mind.

A teacher asked his young student:
“Johnny. How old is your father”?
“Six years,” Johnny said.
“How is that possible?” Teacher asked.
“Duh..... Because he became a father when I was born.”

A person is not a father until he has a child.
He becomes a father only when his child is born.
Similarly, doesn’t a Guru become a perfect Guru when his disciples achieve perfection?

Therefore, the gratitude towards the Guru is not just singing Guru’s praises and offering thanks and gifts.
The student or disciple must try to understand Guru's teachings and try to imbibe them.

Just like the parents become happy and feel proud of their children’s achievements - the Gurus also feel happy and proud when they see their disciples achieving heights and perfection. 

Seeing the children prospering, parents feel a sense of achievement in themselves – that their love and sacrifice has paid - that they have fulfilled their role as parents. 
Similarly, seeing the disciples becoming perfect and achieving the same heights, the Guru may also feel that he has fulfilled his role as the Guru. 
Therefore, sincere and genuine gratitude towards the Guru would be when we start working seriously towards achieving perfection in our-self - to make the Guru feel happy - content, and fulfilled. 

May the Lord bless us all to achieve that Poornima.

                             To all my Gurus 
               Who taught me to be what I am
                                      'Rajan Sachdeva'

Thursday, July 22, 2021

आसां को छोड़ मुश्किल को ढूंढ़ते हैं Asaan ko chhod mushkil ko dhoondtay hain

छोड़ा नहीं खुदी को, दौड़े खुदा के पीछे
आसां को छोड़ बंदे, मुश्किल को ढूंढ़ते हैं

Chhoda nahin khudi ko, dauday Khuda kay peechhay
Asaan ko chhod banday - mushkil ko dhoondtay hain 

   ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Does not drop the ego and runs after God -
Instead of trying to accomplish what is easy and at hand, 
man wants to explore the hidden - complex and unknown

Excellence is a continuous process

God, our Creator, has stored within our minds and personalities great potential of strength and ability.

Prayer helps us tap and develop these powers.

Excellence is a continuous process and not an accident.

                                           " A. P. J. Abdul Kalam "

Monday, July 19, 2021

Walking with a Torch

When we walk in the dark with a torch in our hand, we may falsely believe that we are carrying the light with us and removing the darkness along the way.
While in reality, it is the light that leads us to move forward on the right path.

Likewise, sometimes we think that we are marching ahead on the righteous path of Gyana - the knowledge and truth - and showing the way to others too.

While in reality, it is the Gyana – the knowledge that guides us on the path of truth.

We are Gyani – wise and learned – is false pride.
Gyana should become – not a matter of pride - but the guiding principle of our life.
As the ancient Rishis proclaimed: Vidya dadaati Vinayam'
Knowledge bestows humility.

Humility and modesty are the first signs of a Gyani.
On the other hand, pride and arrogance are the signs of darkness and ignorance.
We should lead a simple, honest, and truthful life based on the Gyana, which would also become an inspiration to others.
                                                        ' Rajan Sachdeva '

अँधेरे में दीये का प्रकाश

कभी हम अंधेरे में दीया हाथ में लेकर चलते हैं तो हमें यह भ्रम हो जाता है कि हम दीये को लेकर चल रहे हैं और रास्ते का अँधेरा मिटाते जा रहे हैं ।
जबकि सच्चाई एकदम इस से विपरीत है। 
असल में तो दीया हमें लेकर चल रहा होता है।

ऐसे ही, कभी कभी हमारे मन में इस प्रकार के विचार आने लगते हैं कि हम ज्ञानी हैं और सत्य के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं - आगे बढ़ रहे हैं - तथा औरों को भी मार्ग दिखा रहे हैं ।
लेकिन हक़ीक़त तो ये है कि ज्ञान हमें सत्य के मार्ग पर लेकर चलता है।

हम ज्ञानी हैं - ये मिथ्या अभिमान है।
ज्ञान - अभिमान का नहीं - प्रेरणा का स्तोत्र होना चाहिए।
                       विद्या ददाति विनयम
ज्ञानी का पहला लक्षण है कि उसमें नम्रता एवं दूसरों के प्रति आदर और सत्कार की भावना होती है।
अभिमान का अर्थ है ज्ञान का न होना।

ज्ञान हमारे जीवन का आधार बने -
हम ज्ञान पर आधारित - नम्रता,सादगी एवं सच्चाई से परिपूर्ण जीवन जीएँ - इस प्रकार की सोच एवं भावना ही प्रेरणास्पद है।
                                       ' राजन सचदेव '

When you Master Peace

When you Master Peace 

       Your life will

Become a Masterpiece

Sunday, July 18, 2021

काम वो अच्छा है... Actions are only good if...

क़तरा दरिया में मिल जाए तो दरिया हो जाए 
काम अच्छा है वो जिसका मुआल अच्छा है
                                          (मिर्ज़ा ग़ालिब )

Qatra dariya me mil jaaye to dariya ho jaaye
Kaam achhaa hai vo jiska muaal achhaa hai
                                                     (Mirza Ghalib)
Qatra        -  Drop
Muaal      -   Result, Outcome

If a drop of rain descends in a river, it merges into it and becomes a part of the river.
Works - actions and efforts are good only if their outcome is good.

Saturday, July 17, 2021

न था कुछ तो ख़ुदा था Na tha kuchh to Khuda tha

न था कुछ तो ख़ुदा था  - कुछ न होता तो ख़ुदा होता
डुबोया मुझ को होने ने  -न होता मैं तो क्या होता

हुआ जब ग़म से यूँ बेहिस तो ग़म क्या सर के कटने का
न होता गर जुदा तन से  - तो ज़ानू पर धरा होता

हुई मुद्दत कि 'ग़ालिब' मर गया पर याद आता है
वो हर इक बात पर कहना कि यूँ होता तो क्या होता
                                                 मिर्ज़ा  ग़ालिब 

Na tha kuchh to Khuda tha - kuchh na hota to Khuda hota
Duboyaa mujh ko honay nay - na hota main to kya hota

Hua jab gam say yoon be-his to gam kya sar kay katnay ka
Na hotaa gar judaa tan say to zaanu par dharaa hota

Huyi muddat ki 'Ghalib' mar gaya par yaad aata hai
Vo har ik baat par kehnaa ki yoon hota to kya hota
                        'Mirza Asadulaah Khan Ghalib'
                                            Born: December 27, 1797, Agra, India
                                            Died: February 15, 1869, Delhi, India

 बेहिस  = उदासीन       Behis       =     Indifferent, Detached  
  ज़ानू    =   घुटना         Zaanu      =     Knees

दीपावली - प्रकाश का पर्व - केवल घर को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें

दीपावली - प्रकाश का पर्व केवल घरों को नहीं, मन को भी प्रकाशित करें  दीपावली, जिसे आम तौर पर दिवाली भी कहा जाता है, भारत के सबसे महत्वपूर्ण स...