Monday, December 7, 2020

When We Talk जब हम बोलते हैं

When we talk - 

we are only repeating what we already know.

But if we listen - 

then we can learn something new. 


जब हम बोलते हैं

तो केवल वही दोहराते हैं जो हम पहले से जानते हैं।

लेकिन अगर ध्यान से सुनें  -  

तो हमें कुछ नया सीखने को मिल सकता है।

                                                           

Sunday, December 6, 2020

जिसे निभा न सको Jisay Nibha Na Sako

जिसे निभा न सको ऐसा वादा मत करो
बातें अपनी हद से कभी ज्यादा मत करो
तमन्ना रखो आसमां को छूने की लेकिन 
किसी  को  गिराने का इरादा मत करो

Jisay nibhaa na sako aesa vaada mat karo
Baaten apni had say kabhi zyaada mat karo
Tamanna rakho aasman ko chhoonay ki lekin
Auron ko giraanay ka iraada mat karo 

सिर्फ़ सोचने से Sirf Sochnay Say

सिर्फ़ सोचने से पूरी होती नहीं  ख़्वाहिशें
कर्म करना पड़ता है मनचाहा पाने के लिए

नक्शे देखने से 'राजन ' मंज़िलें  
मिलती नहीं 
चलना भी पड़ता है मंज़िलों पे जाने के लिए 

Sirf sochnay say poori hoti nahin khwaahishen 
Karm karna padta hai manchaaha paanay kay liye 

Nakshay dekhnay say 'Rajan' manzilen 
milti nahin
Chalna bhee padta hai manzilon pay jaanay kay liye
       
                                           ' Rajan Sachdeva '

Saturday, December 5, 2020

If we accept it अगर स्वीकार कर लें

If we do not accept the success of others -
it becomes jealousy 

And if we accept it
then it becomes inspiration.

अगर हम औरों की सफलता को स्वीकार नहीं करते 
तो वह ईर्ष्या बन जाती है 

और अगर स्वीकार कर लें 
तो वो प्रेरणा बन जाती है !

Friday, December 4, 2020

We don't get tired by doing

It is not that we always get tired by doing extra hard work.
Quite often, it is the burden of desires - more wants and cravings that exhausts us. 

Having less desires and fewer cravings can keep us heartier, content, and more energetic.
Life becomes more meaningful - more peaceful.
                 
ऐसा नहीं है कि इंसान ज़्यादा काम करने से ही थकता है 
अक़्सर हसरतें और अधिक इच्छाओं का बोझ भी हमें थका देता है
इच्छाएं और ज़रुरतें कम हों तो मन संतुष्ट और प्रसन्न रहता है
जीवन आनंदमयी हो जाता है

Thursday, December 3, 2020

No one in this world is Perfect कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं है

No one in this world is pure and perfect

If you avoid people for their mistakes -
You will always be alone.
So judge less and care more

 संसार में कोई भी व्यक्ति पूरी तरह से पवित्र और हर तरह से परिपूर्ण नहीं है
अगर आप लोगों से उनकी कुछ ग़लतियों की वजह से दूर हो जाएंगे  
तो आप हमेशा अकेले रहेंगे।
इसलिए परीक्षण कम करें और प्रेम से संबंधों को क़ायम और मजबूत रखें 

Wednesday, December 2, 2020

हसऱतों का बोझ लेकर Hasraton ka bojh lay kar

 हसऱतों  का  बोझ  लेकर  बैठते  हैं  ध्यान  में 
और शिकायत ये है कि सुमिरन में मन लगता नहीं 

Hasraton ka bojh lay kar baithtay hain dhyaan may
Aur shikayat ye hai ki Sumiran may man lagtaa nahin
                            
                                           ' Rajan Sachdeva '

मृत्यु जीवन का अंत नहीं है

पश्चिमी विचारधारा के अनुसार, समय एक सीधी रेखा में चलता है।

लेकिन प्राचीन भारतीय विद्वानों का मानना ​​था कि समय सीधी रेखा में नहीं बल्कि एक चक्र में चलता है।
इसीलिए प्राचीन समय से ही भारत में साधारण वार्तालाप की भाषा में भी समय-चक्र एवं काल-चक्र इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता रहा है जो इस मान्यता की पुष्टि करता है।  

क्योंकि पश्चिमी विचारकों का मत था कि समय सीधी रेखा में चलता है - केवल आगे बढ़ता है और किसी भी रुप में वापिस नहीं होता, इसलिए सभी पश्चिमी धर्म एक ही जीवनकाल में विश्वास करते हैं अर्थात जीवन जन्म से प्रारम्भ हो कर मृत्यु में समाप्त हो जाता है। 
मृत्यु को धरती पर जीवन का पूर्ण विराम माना जाता है।  
उनका मानना ​​है कि जब पृथ्वी पर जीवन समाप्त हो जाता है, तो लोग स्वर्ग - या नरक में चले जाते हैं - और अनंत काल तक वहीं बने रहते हैं।

प्राचीन भारतीय विद्वानों ने प्रकृति का अवलोकन किया और देखा कि प्रकृति की हर गतिविधि एक चक्र की तरह होती है - प्रकृति का हरेक काम एक चक्र (cycle) में होता है। सूर्य, चंद्र, तारे - दिन और रात - सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम - सभी नियोजित क्रम  में आते हैं और निश्चित व्यवस्था के अनुसार निर्धारित चक्रों में चलते हैं - जिसकी पुष्टि आधुनिक विज्ञान भी करता है।

प्राचीन भारतीयों ने सोचा कि चूंकि प्रकृति में सब कुछ एक पहिए - एक चक्र की तरह घूमता है - इसलिए, जीवन भी एक चक्र अर्थात Circular cycle में आना और जाना चाहिए। यदि ऐसा है तो जन्म और मृत्यु भी अवश्य ही एक चक्र की भांति बार बार आते जाते रहते होंगे इसलिए, उन्होंने पुनर्जन्म के सिद्धांत की स्थापना की।

उन्होंने यह भी देखा कि कोई भी वस्तु - जिसे विज्ञान में पदार्थ के रुप में जाना जाता है - पूरी तरह से नष्ट नहीं होती है। केवल उनका रुप या आकार ही बदलता है। जब पौधे और जानवर मर जाते हैं, तो वे अंततः राख और फिर खाद में बदल जाते हैं और फिर से जीवंत पौधों का अंग बन जाते हैं।
पानी गर्म हो कर वाष्प बन कर उड़ जाता है - बादल बन जाता है और फिर बारिश के रुप में फिर से धरती पर वापस आ जाता है।

प्राचीन ऋषियों ने सोचा की यदि प्रकृति नष्ट नहीं होती तो चेतना भी नष्ट नहीं हो सकती - यह भी अवश्य ही एक नए रुप  में - नए शरीर में वापस आ जाती है - और जीवन नए सिरे प्रारम्भ हो जाता है।  
इस तरह जन्म और मृत्यु एक चक्र की भांति घूमते रहते है - आते जाते रहते हैं।

वैज्ञानिक अब पीढ़ी-दर-पीढ़ी डी.एन.ए. की निरंतरता (Continuity of DNA) में विश्वास करते हैं - जिसका कुछ सदियों पहले उन्हें ज्ञान नहीं था।
इसी तरह, आज वे चेतना की निरंतरता में विश्वास नहीं करते - लेकिन हो सकता है कि निकट भविष्य में उन्हें इस बात का प्रमाण भी मिल जाए कि पदार्थ की तरह, चेतना भी कभी नष्ट नहीं होती।

भारतीय विचारधारा के अनुसार, जीवन चक्र के रुप में व्यक्त होता है।
प्रकृति पुराने और थके हुए जीवन को समाप्त कर के उसे फिर एक नए सिरे से शुरु कर देती है - एक नए जीवन-चक्र के रुप में।
जब नया चक्र शुरु होता है, तो उसमें एक ताजगी होती है - उत्साह होता है।
आशा का नया प्रादुर्भाव होता है। 
नई ताजा ऊर्जा पैदा होती है - जहां से पिछले जीवन में समाप्त हुई थी, वहीं से और आगे बढ़ने के लिए - उच्च चेतना के नए स्तरों की ओर - शारीरिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रुप तरक्की करने के लिए - प्रकृति एक नया अवसर प्रदान करती है।

भारतीय शास्त्रों के अनुसार मृत्यु - जीवन का अंत नहीं है।
यह एक नया प्रारम्भ - एक नई शुरुआत है।
                   ' राजन सचदेव '

Tuesday, December 1, 2020

Death is Not the End of Life

Time, according to the western thought, runs in a straight line.
However, the ancient Indian scholars believed that time runs in a circle. 

Consequently, western religions believe in one lifetime. 
There is no return since the time moves only forward. 
They believe that when life on earth ends, people go to heaven - or hell - and remain there till eternity.

The ancient Indian scholars observed nature and noticed that everything works in cycles. 
The sun, moon, stars - day and night - the winter, summer, and rainy seasons - all come and go in set patterns - in fixed cycles - which has been confirmed by modern science as well. 

The ancient Indians thought that since everything in nature works in cycles - therefore, life also must come and go in a circle.
Hence, they established the theory of re-incarnation.

They also noticed that things or objects - (known as matter) - do not vanish or get destroyed entirely. 
They only change the form or shape.
When plants and animals die, they eventually turn into ashes or dust and become part of the earth, and ultimately, again become part of the living organisms.
Water evaporates - becomes clouds and comes back in the form of rain.

Similarly, they thought, the consciousness may never vanish either - it must also come back in a new body - and life continues afresh - in cycles.

Science now believes in the continuity of DNA from generation to generation - which they did not know a couple of centuries ago. Similarly, as of now, they do not believe in the continuity of consciousness, but perhaps - they will find its proof in the near future - that just like matter, consciousness also never dies - never disappears.

According to Indian ideologies, life expresses itself in cycles.
Nature ends all old and weary life forms and starts them afresh - in a new cycle.
And when a new cycle begins, there is a freshness in it.

There is a new sense of hope. New fresh energy to continue from where one had left off in the previous life and move forward - towards new levels of higher consciousness - physically and spiritually.

Death - according to Indian scriptures - is not the end of life.
It's a new beginning.
                                       ' Rajan Sachdeva '

You can not beat

You can beat forty scholars with one fact.

But you can not beat one fool with forty facts.

                                              Author  Unknwon 

उस ज़ावीऐ से देख सकूं To see from such a perspective

सुख़नवरी में बस इतना कमाल वाजिब हो  अधूरी बात में पूरा ख़्याल वाजिब हो  ख़ुदा करे कि मैं उस ज़ावीऐ से देख सकूं  जहां से आपके अंदर का हाल वाजिब ह...