Wednesday, December 31, 2025

Happy Holidays and a Happy New Year!


May your life resonate like the harmonious melody 
of vibrant, joyous, uplifting music. 
Wishing you Happy Holidays 
and a 
Happy New Year!


Tuesday, December 30, 2025

एक आज़ाद पंछी


एक पिंजरे में कुछ पक्षी रहते थे। 
दिन-प्रति दिन, वे एक ही दिनचर्या का पालन करते थे। 
सूर्योदय के समय गीत और भोजन, दोपहर में चहचहाहटऔर भोजन, रात में मौन। 

एक सुबह, एक नन्हा पक्षी देखता है कि दरवाज़ा खुला हुआ है।
साहस कर के धड़कते हुए दिल के साथ वह बाहर निकला और खुले आकाश में उड़ गया।
नीचे - पिंजरे के अंदर बैठे बाकी पक्षी चिल्लाए:
“मूर्ख! तुम कहाँ जा रहे हो। बाहर तो अनंत आकाश है—तुम भटक जाओगे - खो जाओगे ! 
फिर तुम्हें वापस लौटने का रास्ता भी नहीं मिलेगा। 
तुम भूख से मर जाओगे।”

लेकिन वह नन्हा पक्षी मुस्कराया। 
"अगर मैं कोशिश ही नहीं करुंगा तो कैसे जान पाऊँगा? 
मुझे बाहर की असलियत का पता कैसे चलेगा?
और अगर स्वयं को कभी सही मायने में पाया ही नहीं, तो खोना कैसा?"

कुछ पक्षी मुंह मोड़कर, पिंजरे की सलाखों को और ज़ोर से पकड़ कर चिपक गए। 
कुछ अन्य पक्षी विस्मय से देखते रह गए।  
उनकी आँखें चुपचाप उस पक्षी का पीछा करती रहीं जब तक कि वह विशाल आकाश में ओझल न हो गया।
पहली बार, उन्हें भी अपना पिंजरा कुछ छोटा लगने लगा।

ये तस्वीर, जिस में पिंजरे में क़ैद बैठे हुए पंछी आज़ादी से उड़ने का विकल्प चुनने वाले एक साहसी पक्षी को विद्रोही कह कर उसकी आलोचना कर रहे हैं - इस बात का एक प्रभावशाली रुपक है कि समाज उन लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है जो यथास्थिति को चुनौती देने का साहस करते हैं। 
पिंजरे में बंद पंछी उन लोगों के डर और अनुरुपता का प्रतीक हैं जो परिचित सीमाओं की सुरक्षा में बंधे रहने का विकल्प चुनते हैं और उस क़ैद में ही  बंधे रहना पसंद करते हैं। 
दूसरी तरफ, एक आज़ाद पंछी थोपे गए मानदंडों से मुक्त होने के साहस का प्रतिनिधित्व करता है। 

पिंजरे में बंद पंछी उस साहसी विद्रोही का मज़ाक उड़ाते हैं जो खुले आसमान की ओर अपने पंख फैलाने का साहस करता है। उनकी आवाज़ में भय है - डर है —उन हवाओं का डर जिन्हें उन्होंने कभी महसूस नहीं किया, उन क्षितिजों का डर जिन्हें उन्होंने कभी नहीं देखा। 
सलाखों के पीछे सुरक्षा है, एक निश्चित दिनचर्या है। 
वो जानते हैं कि उनके लिए एक दायरा - और दीवारें निश्चित हैं जिन्हें वो पार नहीं कर सकते। 
धीरे धीरे उन्हें उस दायरे में ही रहने की आदत हो जाती है और उसी दायरे में उन्हें सुकून और सुख का एहसास होने लगता है। 

दूसरी ओर, पिंजरे के दायरे के बाहर अज्ञात है—विशाल, अथाह और अदम्य अज्ञात। 
और हर व्यक्ति - बल्कि हर प्राणी को अज्ञात और अनिश्चितता से  डर लगता है । 
कभी कभी कोई व्यक्ति साहस करके दूसरों द्वारा बनाई गई सीमाओं से परे कैद की निश्चितता के बजाय अनिश्चितता को चुनता है। 
लेकिन अधिकतर लोग ऐसे साहसी व्यक्तियों को विद्रोही अथवा बाग़ी कह कर उनकी आलोचना करने लगते हैं जो नियमों और प्रतिबंधों पर सवाल उठाने का साहस करते हैं। वास्तव में उनके अपने मन में एक भय होता है। 
क्योंकि वे शंकाएं और प्रश्न कहीं न कहीं उनके अपने मन में भी छुपे होते हैं लेकिन वे पूछने और उन पर सवाल उठाने का साहस नहीं कर पाते। वे अपने गिर्द बनाए हुए उस दायरे से बाहर निकलने की कल्पना भी नहीं कर सकते। अपनी सीमित सुरक्षा और सकून को क़ायम रखने के लिए वो उन लोगों का मज़ाक उड़ाने लगते हैं - उनकी आलोचना करने लगते हैं जो प्रश्न उठाते है और उस बंधे हुए दायरे से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। 

हमें विद्रोही से भय क्यों लगता है? 
शायद इसलिए कि वे उन संभावनाओं को उजागर करते हैं जिनकी कल्पना करने का साहस हम में नहीं है — ऐसी संभावनाएं जो विकास और सच्ची आज़ादी की ओर ले जाती हैं।

यह चित्र हमारे सामने एक विचारणीय प्रश्न खड़ा करता है: 
क्या हम सीमित सुरक्षा और सकून के लिए अपने पिंजरे में ही क़ैद रहना चाहते हैं या या सच्ची मुक्ति के मार्ग पर अग्रसर होना?
जैसा कि भगवान कृष्ण कहते हैं, "पिंजरा चाहे लोहे का बना हो या सोने का, पिंजरा तो पिंजरा ही है।  
इसलिए वो हमें हर प्रकार के बंधन की क़ैद से बाहर निकल कर मुक्ति अथवा मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।
                                          "राजन सचदेव "
                                (एक ऑनलाइन पोस्ट से प्रेरित) 

A Courageous Free Bird


There lived a few birds in a cage.
Day after day, they followed the same routine.
Chirping at sunrise, seeds for food, singing at noon, silence at night.

One morning, a young bird found the door unlatched.
With a heartbeat full of courage, it stepped outside and rose into the open sky. 

From below, the other birds shouted: 
"You fool! Where are you going? 
Out there is an endless sky—you will get lost! 
You won’t even find your way back, and you will starve to death."

But the young bird smiled. "How would I know if I never tried? 
How will I learn what lies beyond?
How can you be lost when you have never truly found yourself?”

Some birds turned away, clinging even tighter to the cage bars.
Others watched in awe, their eyes silently following the bird as it vanished into the vast sky, and for the first time, the cage felt smaller to them. 

This image of caged birds criticizing a brave bird who chooses to fly freely is a powerful metaphor for how society treats those who dare to challenge the status quo. 
They start calling them rebels.
The caged birds symbolize the fear and conformity of those who choose to remain within the safety of familiar boundaries. 
In contrast, the free bird represents the courage to break away from imposed norms. 

The caged birds mock the rebel who dares to spread his wings toward the open sky.
Their voices are born of fear—the fear of winds they have never felt, of horizons they have never seen. 

There is safety behind the bars, a set routine, and the comfort of knowing exactly where the walls are. 
They know the limits and walls that confine them, and they cannot cross them.
Over time, they grow accustomed to living within those boundaries and begin to mistake that confinement for comfort and happiness. 

On the other hand, beyond the cage lies the unknown—vast, unmeasured, untamed. 
And everyone fears the unknown and the uncertain.
Sometimes, some people courageously choose uncertainty over the certainty of captivity within boundaries created by others.
However, most people criticize such courageous individuals who dare to question the rules and restrictions. They label them as rebels. 

The truth is, there is a fear in their own mind. 
Because those doubts and questions are also hidden somewhere in their own mind, but they lack the courage to voice them or question the status quo. 

They simply cannot imagine life outside the boundaries that have been created for them. 
To preserve their fragile sense of safety and comfort, they mock and condemn those who question and attempt to break free.

Why do we fear rebels —and criticize the ones who dare to question the rules? 
Perhaps because they reveal possibilities we have not dared to imagine — possibilities that lead to growth and true freedom.

This image poses a thought-provoking question: 
Is it better to remain in the comfort of our cage, or to follow our own path toward genuine and true liberation? 

As Lord Krishna says, "Regardless of whether a cage is made of iron or gold, a cage is still a cage. 
He encourages us to break all kinds of bondages and strive for Moksha or true liberation.

                                       " Rajan Sachdeva"
                               (Inspired by an online post)  

Wednesday, December 24, 2025

Khamosh rehnay ka hunar - Art of being Silent

Na jaanay dil mein kyon sabar-o-shukar ab tak nahin aaya
Mujhay khamosh rehnay ka hunar ab tak nahin aaya

Sunay bhee hain, sunaaye bhee hain afsanay mohabbat kay
Vafaa kee raah pay chalnaa magar ab tak nahin aaya

Umar guzri yahaan rehtay magar phir bhi na jaanay kyon
Khudaya! Raas mujh ko ye shehar ab tak nahin aaya

Jahaan nafrat na ho koyi mohabbat hee mohabbat ho
Nigaahon ko nazaara ye nazar ab tak nahin aaya

Shamaa jalti rahi shab bhar sajaaye khwaab aankhon mein
Magar koyi bhee parvaana idhar ab tak nahin aaya

Zaraa si baat say vo dil sabhi ka moh letay hain
Meri baaton mein 'Rajan' vo asar ab tak nahin aaya
                                     " Rajan Sachdeva "


                       English translation

I don’t know why patience and gratitude have still not filled my heart.
I have yet to learn the art of remaining silent.

Have heard the tales of love, and told them too - 
But to walk the path, I yet have to learn

A lifetime has passed living here, yet I don’t know why—
O God, this place still does not feel like home to me.

A place where there is no hatred, only love everywhere 
My eyes have yet to witness such a sight. 

The lamp (of truth) kept burning all night, with dreams adorned in the eyes; 
But not a single moth (genuinely interested in its light) has come this way yet.

With the simplest of words and analogies, they win the hearts of everyone 
In my words and speech, that effect still has not come, says Rajan.
                      — Rajan Sachdeva — 

ख़ामोश रहने का हुनर अब तक नहीं आया

न जाने दिल में क्यों सबरो-शुकर अब तक नहीं आया 
मुझे  ख़ामोश रहने  का  हुनर अब  तक नहीं आया 

सुने भी हैं, सुनाये भी हैं - अफ़साने मोहब्बत के 
वफ़ा की राह पे चलना मगर अब तक नहीं आया 

उमर गुज़री यहाँ रहते मगर फिर भी न जाने  क्यों 
ख़ुदाया - रास मुझको ये शहर अब तक नहीं आया 

जहां नफ़रत न हो कोई मोहब्बत ही मोहब्बत हो 
निगाहों को नज़ारा ये नज़र अब तक नहीं आया 

शमा जलती रही शब भर सजाए ख़्वाब आँखों में 
मगर कोई भी परवाना इधर अब तक नहीं आया

ज़रा सी बात से वो दिल सभी का मोह लेते हैं
मेरी बातों में 'राजन' वो असर अब तक नहीं आया 
                  " राजन सचदेव "

Thursday, December 18, 2025

Look for three things - तीन चीजें देखने की कोशिश करें

"Look for three things in a person - 
Intelligence, 
Energy, and 
Integrity. 
If they don't have the last one, 
         don't even bother with the first two."
                                                       Warren Buffett


किसी भी इंसान में तीन चीजें देखने की कोशिश करें -
बुद्धिमत्ता,
ऊर्जा, और
ईमानदारी 

अगर तीसरी नहीं है,
          तो पहली दो पर भी ध्यान न दें। 
                              वॉरेन बफ़े 

Wednesday, December 17, 2025

पत्थर में इक कमी है -

पत्थर में इक कमी है - 
             वो पिघलता नहीं है
पर इक ख़ूबी भी है -  
             वो बदलता नहीं है 
     ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

न पिघलना पत्थर की कमजोरी मानी जा सकती  है।
लेकिन यही इसकी ताकत भी है:
अपरिवर्तित रहने का साहस। 
जहां आज का समाज पिघलने और बदलने की मांग करता है -
वहीं पत्थर हमें अपने सिद्धांतों पर कायम रहने की प्रेरणा देता है - 
दबाव का विरोध करने का साहस -
और सत्य की विचारधारा के प्रति दृढ रह कर अपने उसूलों पर क़ायम रहने का संदेश देता है। 
                         " राजन सचदेव " 

Patthar me ik kami - A flaw in stone

Patthar me ik kami hai -
         Vo pighalta nahin hai 
Par ik khoobi bhi hai - 
         Vo badalta nahin hai 
    ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Translation:
A stone has one flaw—
          It does not melt.
But it also has a virtue - 
               That it does not change.
           ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Not melting may be seen as the stone’s flaw
Yet it is also its strength—the courage to remain unchanged.

In a society that constantly demands melting and reshaping,
The stone inspires us to stand firm in our principles.
It teaches us to resist pressure,
to remain steadfast in our beliefs,
and to live by the ideology of truth. 

               " Rajan Sachdeva " 

Tuesday, December 9, 2025

ऊँची आवाज़ या मौन? Loud voice vs Silence

झूठे व्यक्ति की ऊँची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप करा सकती है 
परन्तु सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे लोगों की जड़ें हिला सकता है 
                                                          " महात्मा बुध "

The loud voice of a liar may silence a truthful person 
But the silence of a truthful person can shake the very roots of falsehood.
                                                " Mahatma Buddha "

Saturday, December 6, 2025

यदि आप ऊंचे पहुंच चुके हैं

यदि आप किसी ऊंचे स्थान पर पहुंच गए हैं  -   
दूसरों से ऊंचे स्तल पर खड़े हैं और नीचे देख रहे हैं
तो ध्यान रखें...
नीचे खड़े हुए लोग छोटे नहीं होते।
बेशक वो आपको छोटे दिखाई दे रहे हों - लेकिन वास्तव में वो छोटे नहीं होते। 

चालीसवीं मंज़िल से नीचे देखने पर सड़क पर चलते हुए बड़े बड़े ट्रक भी खिलौनों की तरह दिखाई देते हैं 
जबकि वास्तव में वो खिलौने नहीं होते। 
इसलिए धन या पद में अपने से नीचे या छोटे लोगों को किसी भी तरह छोटा समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। 
आप चाहे कितने भी ऊंचे उठ जाएँ -  
आपके ऊंचे हो जाने से दूसरों की कीमत किसी भी तरह से कम नहीं हो जाती।
                                         " राजन सचदेव "

If you have reached a higher place

If you have reached a higher place—
standing above others and looking down—
then remember...
People standing below are not small.
They may appear small to you, but in reality, they are not.

When we look down from the fortieth floor, even large trucks on the road seem like tiny toys, when in reality, they are not.
In the same way, we should never make the mistake of considering anyone below us in wealth, status, or position as small in any way.
Their true worth remains unchanged.
No matter how high you rise - 
Your elevation in no way diminishes the value of others.
                                                      "Rajan Sachdeva"

Wednesday, December 3, 2025

चंदन स्यों लिपटा रहे पर विष न तजे भुजंग

अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना का एक प्रसिद्ध दोहा है: 
                रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग  
                चंदन विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग 

रहीम दास जी कहते हैं कि बुरी संगति एक अच्छी प्रकृति वाले व्यक्ति का क्या बिगाड़ सकती है?  
अर्थात सच्चे, श्रेष्ठ और सद्गुणी स्वभाव वाले व्यक्ति पर बुरी संगति का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता। 
उनकी अपनी प्रकृति इतनी पवित्र, सुदृढ़ और स्थिर होती है कि आसपास का नकारात्मक वातावरण भी उन्हें दूषित नहीं कर सकता। 
रहीम इस बात को चंदन और साँप के उदाहरण से समझाते हैं। 
चंदन अपनी सुगंध और शीतलता के गुणों के लिए प्रसिद्ध है। 
कहा जाता है कि आमतौर पर चन्दन के वृक्ष पर सांप लिपटे रहते हैं  
लेकिन तब भी न तो चंदन में विष प्रविष्ट होता है  और न ही उसकी सुगंध कम होती है। 
इसी प्रकार, उत्तम एवं सदगुणों वाला व्यक्ति अपने आस पास की परिस्थितियों या बुरी संगति के विकारों और बुराइयों से प्रभावित नहीं होता। 
उसकी अच्छाई और पवित्रता अपने आप में ही इतनी प्रबल होती है कि वह बाहर की हर नकारात्मकता को निष्क्रिय कर के चंदन की तरह ही अपनी मूल प्रकृति एवं स्वभाव को कायम रखने में सबल होती है।

         लेकिन दूसरी तरफ.....देखा जाए तो इसका उल्टा भी सही है।  

           " प्रकृति ही नीच हो तो का करि सके सत्संग 
             चंदन स्यों लिपटा रहे पर विष न तजे भुजंग "

अर्थात चंदन के सम्पर्क में रह कर भी भुजंग यानि सांप अपना विष कभी नहीं छोड़ता 
बेशक आप एक सांप को रोज़ दूध पिलाते रहें, लेकिन मौका मिलते ही वह आप को डस लेगा।  

तो इसका अर्थ ये हुआ कि वास्तव में किसी भी प्राणी की मूल प्रकृति एवं स्वभाव ही अधिक प्रबल होता है।  
संगति का असर होना या न होना उनके मौलिक स्वभाव पर निर्भर करता है। 
चंदन सर्प की कुसंगत में रह कर भी अपनी सुगंध और शीतलता नहीं छोड़ता। 
और सर्प चंदन की सुसंगत में रह कर भी अपने विष का त्याग नहीं करता। 

यह तो हुई चंदन और सर्प की बात।  
लेकिन इंसान की बात अलग है। 
इंसानों पर संगत का प्रभाव अवश्य होता है - 
लेकिन यह प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की अपनी इच्छाशक्ति और सामर्थ्य पर निर्भर करता है कि वह आस पास के वातावरण और संगति का असर लेना चाहता है या नहीं - चाहे वो सुसंगत हो या कुसंगत।  
एक साधारण अथवा कमज़ोर व्यक्ति कुसंगति का असर ग्रहण कर के पतन के मार्ग पर चल पड़ता है -
और दूसरी तरफ - प्रबल इच्छाशक्ति और दृढ संकल्प के सहारे एक भला व्यक्ति कुसंगत में रह कर भी निर्मल, पवित्र और निश्चल रह सकता है। 
कुछ लोग सत्संग का असर ग्रहण कर के अपने जीवन को कल्याण एवं उत्थान के मार्ग पर ले जाते हैं 
और दूसरी तरफ - ऐसे लोग भी हैं जो अच्छे लोगों की संगत में रह कर भी अपने मूल स्वभाव - द्वेष और शत्रुता के भाव को नहीं छोड़ते। अपने अधिकारों का प्रयोग दूसरों का भला करने की बजाए अपने निजी स्वार्थ और आत्मतुष्टि के लिए करने लगते हैं। यहां तक कि मौका मिलते ही वह सांप की तरह डस भी लेते हैं -  और दूसरों को दुःख और कष्ट पहुंचाने से भी संकोच नहीं करते। 
अंततः - हर व्यक्तिअपने मार्ग को चुनने के लिए स्वयं ही उत्तरदायी है।  
हमें स्वयं ही यह देखना होगा कि हम किस मार्ग और भाव को अपनाना चाहते हैं - कि हम किस मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं। निजी स्वार्थपूर्ति और आत्मतुष्टिकरण के मार्ग पर - या सत्य एवं सत-पुरुषों की संगत में रह कर लोककल्याण एवं स्वयं के उद्धार के मार्ग पर। 
अंततः यह चुनाव हमारा अपना ही है। 
             "   राजन सचदेव "




Kaa kar sakat kusang - What harm can bad company do


There is a famous couplet from a 16th-century Hindi poet, Abdul Rahim:

               “Rahim uttam prakriti, kaa kar sakat kusang
         Chandan vish vyaapat nahin, liptay rehat bhujang.”

Rahim Das Ji says: What harm can bad company do to a person of noble nature?
A truthful, virtuous, and noble-minded person cannot be influenced by bad company.
Their nature is so pure, strong, and steady that even a negative environment around them cannot corrupt them.

Rahim ji explains this with the example of sandalwood and the snake.
Sandalwood is known for its fragrance and cooling qualities.
It is said that snakes often coil around sandalwood trees, yet the snake's poison never enters the sandalwood, nor does its fragrance diminish.

In the same way, a person endowed with goodness and noble qualities does not get affected by negative surroundings or the corrupting influence of bad company.
Their purity and goodness are so powerful in themselves that they neutralize all negativity around them and, like sandalwood, they remain true to their own essential nature.

However, on the other hand… the opposite is also true.

           " Prakriti hi neech ho to, ka kar sakay Satsang
       Chandan syon lipta rahay par vish na tajay bhujang.”

Meaning: Even by staying in the company of sandalwood, the snake never gives up its poison.
You may feed a snake milk every day, but given the chance, it will still bite you. 

Thus, the real truth is that the fundamental nature of any being is more powerful.
Whether the company influences them or not depends on their inherent nature. 

Sandalwood does not lose its fragrance and coolness even when it's constantly in the company of poisonous serpents.
And the serpent does not renounce its poison even while staying close to the purity of sandalwood.

This analogy is about sandalwood and the snake — but the case of human beings is different.
Human beings are usually influenced by the company they keep — but this influence depends on each person’s willpower, inner strength, and inherent nature. 
It depends on whether they choose to absorb the influence of their surroundings, whether good or bad.
An ordinary or weak-willed person may fall under the influence of bad company and begin to decline.
On the other hand, with strong willpower and firm determination, a good person can remain pure, steady, and uncorrupted even in bad company.

Some people absorb the influence of good company and rise toward upliftment and well-being.
Yet there are others who, even while living among good people, never give up their inherent tendencies of hatred and hostility. 
Instead of using their authority and power for the welfare of others, they use it for selfish motives and self-gratification. And when given the chance, they can sting like a snake — causing pain and suffering to others without hesitation. 

Ultimately, every person is responsible for choosing their own path.
We must decide for ourselves what direction we wish to take —
whether we want to walk the path of selfish gratification,
or the path of truth, upliftment, and the company of the virtuous for the welfare of others and our own spiritual growth.
In the end, the choice is ours alone.
                                    " Rajan Sachdeva "

Monday, December 1, 2025

अब समझ आया Ab Samajh Aaya (Now I understand)

अब समझ आया कि कोई भी न समझेगा मुझे
सोचता हूँ अब तो बस  ख़ामोश रहना चाहिए 

बात सच की तो कोई अब सुनना ही चाहता नहीं
है यही बेहतर कि 'राजन'  कुछ न कहना चाहिए 
               " राजन सचदेव " 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Ab samajh aaya ki koyi bhee na samjhega mujhay
Sochta hoon ab to bas khaamosh rehna chaahiye 

Baat sach ki to koyi ab sunanaa hee chahtaa nahin 
Hai yahi behtar ki 'Rajan' kuchh na kehna chaahiye 
                   " Rajn Sachdeva "
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Now I realize that no one will ever truly understand me 
I think I should try to remain silent from now on.

No one wishes to hear the truth these days anyway 
So it’s better not to say anything to anyone anymore

Hesitant to Praise but Quick to Criticize

We are often too quick to criticize and too slow to appreciate. We often hesitate to praise someone. When someone says something wise or doe...