Sunday, September 19, 2021

हर सवाल का जवाब नहीं होता


आज सुबह किसी ने एक भावुक - भावपूर्ण कविता भेजी --
उस की आख़िर की दो तीन पंक्तियों के आधार पर ज़हन में ये ख़्याल आया -
                              ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

हर सवाल का जवाब नहीं होता
कुछ सवाल ऐसे होते हैं 
कि ढूंढे से भी जिनके जवाब नहीं मिलते 
और कुछ सवाल - सवाल नहीं होते - 
सिर्फ दिलों का एहसास होते हैं 

और एहसास - 
सिर्फ महसूस किये जा सकते हैं 
शब्दों में समझे और समझाए नहीं जा सकते 
इसलिए 
अच्छा तो यही है कि  
ज़िंदगी के हर अच्छे और बुरे 
खट्टे और मीठे 
प्रेम या निराशा भरे 
हँसते नाचते या रोते हुए 
लम्हों के एहसास को -
एहसास ही रहने दो 
और जिन सवालों के जवाब नहीं मिल सकते 
उन सवालों को सवाल ही रहने दो  
 क्योंकि हर सवाल का  'राजन जवाब नहीं होता 
                        ' राजन सचदेव '

10 comments:

  1. वाह - क्या बात है जी

    ReplyDelete
  2. Beautiful wah ji wah ��

    ReplyDelete
  3. Wah ji very nice ��������

    ReplyDelete
  4. ������wah!

    ReplyDelete
  5. Sometimes you sense something
    It’s not a thought
    It’s not a feeling
    It’s not even an instinct
    You just cannot find the right words to describe it
    But you know it’s there inside you
    Just be with it and flow with it
    And let it remain till it’s ready to show itself
    And maybe one day you will know what it is
    And it will become clear to you what it is
    And you will be able to put it in words
    And share it with everyone in this world

    ReplyDelete

Itnay Betaab kyon hain - Why so much restlessness?

 Itnay betaab - itnay beqaraar kyon hain  Log z aroorat say zyaada hoshyaar  kyon hain  Moonh pay to sabhi dost hain lekin Peeth peechhay d...