Tuesday, May 7, 2024

जब लग इस संसार में है माया का साथ

जब लग इस संसार में - है माया का साथ 
तब लग छोटे और बड़े सब जोड़ें आकर हाथ 
सब जोड़ें आकर हाथ - कहें मैं भाई तेरा 
चली जाए माया तो बोलें - तू क्या लागे मेरा?
कहे 'राजन' विपत्ति काल में कोई न आवै काम 
मिथ्या है सब जगत पसारा साचा हरि का नाम 
                            " राजन सचदेव " 

4 comments:

उस ज़ावीऐ से देख सकूं To see from such a perspective

सुख़नवरी में बस इतना कमाल वाजिब हो  अधूरी बात में पूरा ख़्याल वाजिब हो  ख़ुदा करे कि मैं उस ज़ावीऐ से देख सकूं  जहां से आपके अंदर का हाल वाजिब ह...