Tuesday, July 4, 2023

स्वामी विवेकानन्द जी

आज - 4 जुलाई - वह दिन है जब स्वामी विवेकानन्द जी ने इस नश्वर संसार से प्रस्थान किया था। 

स्वामी विवेकानन्द श्री रामकृष्ण परमहंस के सबसे प्रतिष्ठित शिष्यों में से एक थे - 
और वर्तमान समय में वेदांत के सबसे महान और प्रमुख प्रतिपादक थे - जो हमेशा वेदों के सार्वभौमिक और मानवतावादी पक्ष पर जोर देते थे।

स्वामी विवेकानन्द हिंदू विचारधारा में प्रचलित पलायनवाद के स्थान पर उस में शक्ति और गतिशीलता का संचार करना चाहते थे।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अन्धविश्वास और कर्म काण्ड अर्थात केवल अनुष्ठानों और धार्मिक रीति-रिवाज़ों का पालन करने की जगह तत्त्व ज्ञान की प्राप्ति  और मानवता एवं प्रकृति की सेवा अधिक महत्वपूर्ण है।
जब वह सन 1893 में विश्व धर्म संसद में हिंदू धर्म के प्रवक्ता के रुप में शिकागो आये  तो उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और अभूतपूर्व एवं ऊर्जस्वी भाषण से सभी सभासद  मंत्रमुग्ध हो गए।
समाचार पत्रों ने उन्हें " एक दैवीय वक्ता और निस्संदेह संसद में सबसे महान व्यक्ति" कह कर वर्णित किया।
स्वामी जी ने पूर्व और पश्चिम पर समान रुप से अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ी।
जनवरी 1897 में भारत लौटने के बाद, उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों में व्याख्यान देना शुरु किए  जिससे पूरे देश में एक नई जागृति की लहर चल पड़ी।
अपने प्रेरक और अत्यंत महत्वपूर्ण व्याख्यानों के माध्यम से, स्वामी जी ने भारत के लोगों की चेतना को ऊपर उठाने का प्रयास किया - 
ताकि वे अपनी गहरी विचारधारा और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर सकें।
उन्होंने तत्व ज्ञान - सच्चा ज्ञान प्राप्त करने और वेदांत के व्यावहारिक सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया  
और शिक्षित लोगों से उत्पीड़ित और दलित जनता की दुर्दशा पर ध्यान केंद्रित करने और उनके उत्थान के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया।
4 जुलाई, 1902 को उन्होंने अपना नश्वर शरीर त्याग दिया। 
                  ऐसे महान व्यक्तित्व और गुरुओं को शत शत नमन।
                                                          " राजन सचदेव "

किसी के ऐब बेनक़ाब न कर Don't expose other's faults

किसी के ऐब तू बेनक़ाब न कर
रब हिसाब करेगा - तू हिसाब न कर
बुरी नज़र से न देख किसी को ज़माने में 
कोई लाख बुरा सही - तू अपनी नज़र ख़राब न कर

Kisi kay aib tu be-naqaab na kar
Rab hisaab karega - tu hisaab na kar
Buri nazar say na dekh kisi ko zamaanay mein
Koyi laakh buraa sahi - Tu apni nazar khraab na kar 
           ~~~~~~~~~~~~~~~~~
                    English Translation 

Don't expose someone's shortcomings and flaws. 
Don't calculate their faults - Let God be the judge 
Do not look at anyone with hatred in your eyes
They may have millions of defects and imperfections -
you should not lose your goodness and broad vision.

Monday, July 3, 2023

No matter how wisely you choose your words

No matter how wisely you choose your words - 
the listeners will understand its meaning 
according to their own ability  
-- according to their own thoughts and concepts.

आप चाहे कितना भी सोच कर बोलें

आप चाहे कितनी भी समझदारी से 
अपने शब्दों का चयन करें 
फिर भी सुनने वाले अपनी योग्यता 
और अपने विचारों और धारणाओं के अनुसार ही उसका मतलब समझेंगे। 

गुरु पूर्णिमा


गुरु पूर्णिमा एक भारतीय और नेपाली आध्यात्मिक परंपरा है - जो आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुओं के प्रति समर्पित है।
ऐसे गुरुओं के प्रति - जो स्वयं विकसित एवं प्रबुद्ध हैं और अपने ज्ञान को बिना किसी स्वार्थ के बाँटने के लिए तैयार हैं।

ऐसा माना जाता है कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना व्यक्ति अंधा होता है।
बच्चे के पहले गुरु होते हैं उसके माता और पिता।
फिर गुरु भी माता या पिता का ही रुप बन जाते हैं।

शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य दो बार जन्म लेता है - जिसे द्विज के नाम से जाना जाता है।
पहला जन्म पिता और माता के मिलन से - 
और दूसरा - जब वह एक अच्छे और पूर्ण गुरु द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है।

गुरु एक पिता के रुप में माँ गायत्री - अर्थात शास्त्रों की मदद से ज्ञान प्रदान करता है
अर्थात शास्त्रों में वर्णित ज्ञान के अनुसार विस्तार से समझाता है ।
गायत्री का अर्थ है शास्त्र एवं शास्त्रोचित ज्ञान।
दूसरे शब्दों में गुरु को पिता और शास्त्रों एवं साहित्य को माता माना गया है -
क्योंकि गुरु - शास्त्रों और प्रामाणिक पुस्तकों की सहायता से ही पढ़ाते हैं।

गुरु पूर्णिमा का त्योहार भारत और नेपाल के हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ (जुलाई-अगस्त) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
जैसे पूर्णिमा का चाँद पूर्णता का प्रतीक है। वैसे ही गुरु-पूर्णिमा इस विश्वास का प्रतीक है कि गुरु पूर्ण है।
यदि हमें गुरु पर विश्वास ही न हो - तो हम उन से कुछ भी नहीं सीख सकते।
कुछ भी सीखने के लिए हमें अपने गुरु - अपने शिक्षक पर विश्वास होना चाहिए।
अगर हमें वांछित विषय में उनके ज्ञान के बारे में संदेह है तो हम उनसे कुछ भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे ।
इसीलिए , हम हमेशा एक ऐसे गुरु को खोजने का प्रयास करते हैं, जिसे उस विषय में पूर्ण ज्ञान हो।
और जब गुरु के ज्ञान और उनके अनुभव के बारे में हमारी जिज्ञासा शांत हो जाती है, तो हमें स्वयंमेव ही उनकी शिक्षाओं पर भी विश्वास होने लगता है।

गुरु-पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति शिष्य की कृतज्ञता का ही प्रतीक नहीं है -
बल्कि इस विश्वास की भी पुष्टि है कि पूर्णिमा के चाँद की तरह ही गुरु भी पूर्ण है।

लेकिन यहां एक सवाल भी उठता है - कि क्या बिना शिष्यों के कोई गुरु पूर्ण हो सकता है?

एक स्कूल में एक शिक्षक ने एक बच्चे से पूछा:
तुम्हारी उम्र क्या है ?
बच्चे ने कहा - छह साल" ।
"और तुम्हारे पापा कितने साल के हैं?"
"वह भी छह साल के हैं ।"
"ये कैसे संभव है?" शिक्षक ने पूछा।
बच्चे ने कहा - "क्योंकि मेरे जन्म के बाद ही तो वो पिता बने थे "

कोई व्यक्ति तब तक पिता नहीं होता जब तक कि उसकी कोई संतान न हों।
वह पिता तो तभी बनता है जब उसकी संतान जन्म लेती है।
इसी तरह, एक गुरु भी तभी पूर्ण गुरु बनता है जब उसके शिष्य भी पूर्णता को प्राप्त करते हैं।

गुरु कोई डिग्री, योग्यता या शिक्षक या प्रोफेसर जैसी कोई सीट, कोई पद या कोई नौकरी नहीं है।
गुरु किसी व्यक्ति के प्रति एक श्रृद्धा का भाव है -
जो न केवल आवश्यक विषय पढ़ाता है - बल्कि व्यक्तिगत रुप से शिष्य को उनके जीवन के हर कदम पर मार्गदर्शन करता है और उन्हें पूर्णता तक पहुंचने में मदद करता है।
इसलिए, गुरु के प्रति कृतज्ञता का अर्थ केवल गुरु की स्तुति गाना और धन्यवाद और उपहार इत्यादि देना ही नहीं है।
शिष्य को गुरु की शिक्षाओं को सही ढंग से समझने का प्रयास करके - उन्हें आत्मसात करना चाहिए, और अपने जीवन में पूर्णता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्न और गौरवान्वित होते हैं - उसी तरह गुरु भी अपने शिष्यों को ऊंचाइयों और पूर्णता को प्राप्त करते हुए देखकर संतुष्ट और गौरवान्वित महसूस करते हैं।
लेकिन जो अपने शिष्यों से ईर्ष्या करता हो - जो नहीं चाहता कि उसके शिष्य विकसित हों और पूर्णता तक पहुँचें - ऐसे गुरु को एक पूर्ण गुरु नहीं माना जा सकता।
बच्चों को समृद्ध होते देख कर माता-पिता को अपने आप में एक उपलब्धि का अहसास होता है कि उन का प्यार और बलिदान काम आया है -
कि उन्होंने माता-पिता के रुप में अपनी भूमिका पूरी की है - अपना कर्तव्य ठीक से निभाया है।
इसी प्रकार शिष्यों को सिद्ध होते हुए और अपने समान ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए देखकर, गुरु को भी लगता है कि उन्होंने गुरु के रुप में अपनी भूमिका पूरी तरह निभाई है। उनका सिखाना और समझाना-बुझाना काम आया है।

इसलिए गुरु के प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता तब होगी जब हम स्वयं भी पूर्णता प्राप्त करने की दिशा में -
और सही मायने में गुरु को प्रसन्न एवं संतुष्ट करने के लिए गंभीरता से कोशिश करना शुरु कर देंगे।
आइए - उस पूर्णिमा को प्राप्त करने के लिए हम सभी प्रभु से प्रार्थना करें और आशीर्वाद की कामना करें। 
                                                   " राजन सचदेव "



Happy Guru Poornima


                        To all my Gurus 
             Who taught me to be what I am

Guru Purnima is an Indian & Nepali spiritual tradition - dedicated to spiritual and academic teachers. 
To those - who are evolved and enlightened humans and ready to share their wisdom - with no or very little monetary expectation.

It is believed that a person is blind without a teacher to guide him. 
Mother and father are the first teachers of a child. 
Later, the Guru becomes his or her second mother or father.

The Shastras proclaim that a human being is born twice - known as Dvija. 
First, by the union of the father and mother - and second, when he is accepted by a bonafide Guru. 
The Guru acts as a father and delivers the knowledge - with the help of Mother Gayatri - the personification of the knowledge & wisdom, and holy scriptures.
In other words, Guru is considered the father and the  Scriptures and literature as a mother. 
Guru teaches with the help of - or according to Scriptures and authentic books.

The festival of Guru Poornima is celebrated on the full moon day (Purnima) in the month of Ashadh - as it is known in the Hindu lunar calendar of India and Nepal  (Sometime in July or August according to the Western calendar)

The symbol of the full moon represents perfection.
Guru-Poornima is a symbolic reminder of the belief that Guru is Poorna - perfect.
The belief, that the Guru is Poorna or perfect is very important. 
We cannot learn much from someone if we have doubts about their knowledge in the subject we want to acquire.
In order to learn, we need to have faith in the Guru - the teacher.
Therefore, we should always try to find a Guru who might have perfect knowledge of the required subject. 
Once our curiosity about the Gyan or knowledge of the Guru is satisfied, we must have faith in his teachings.

One of the most popular beliefs about the meaning of Guru Poornima is that the Guru is Poorna - perfect, like a full moon.
That Guru Poornima is not just a symbol of gratitude of the disciple towards the Guru - but also a reaffirmation of the belief that the Guru is Poorna.

However - a question comes to mind. 
Can a Guru be a perfect Guru without any disciples?

A teacher asked his young student:
Johnny - How old are you?
Six years", Johnny said.
"And how old is your father?"
"He is also six years old."
"How is that possible?" Teacher asked.
"Duh..... Because he became a father when I was born." - Johnny said.
                                                          ~~~~~
A person is not a father - until he has a child.
He becomes a father only when his child is born.
Similarly, a Guru becomes a perfect Guru - only when his disciples achieve perfection.
Guru is not a degree, a qualification - or a seat, a post, or a job like a teacher or a professor. 
Guru is a revered sentiment toward the person -
who not only teaches the required subject - 
but also personally guides the disciple at every step of their life and helps them reach perfection. 
Therefore, gratitude towards the Guru is not just singing praises of the Guru and offering thanks and gifts.
The student or disciple must try to understand the teachings - imbibe them in life, and strive to achieve perfection.

Just as parents become delighted and proud of their children's achievements - the Gurus also feel content and proud when they see their disciples achieving heights and perfection. 

A Guru who is jealous of the disciples - does not want the disciples to grow and reach perfection may not be considered a perfect Guru. 
Seeing the children prospering, parents feel a sense of achievement in themselves – that their love and sacrifice have paid - that they have fulfilled their role as parents. 
Similarly, seeing the disciples becoming perfect and achieving the same heights, the Guru may also feel that he has fulfilled his role as the Guru. 
The sincere and genuine gratitude towards the Guru would be when we start working seriously towards achieving perfection in our-self - to make the Guru feel happy - content, and fulfilled. 

May the Lord bless us all to achieve that Poornima.
                                                    " Rajan Sachdeva "

A question mark bows down to the sign of exclamation. 
When all queries surrendered to the Guru are answered 
          the result is satisfaction and bliss.


Sunday, July 2, 2023

My words should become my identity

It's better if my words - my thoughts become my identity
The face keeps on changing with time.
And one day, it will disappear with the body
but the words and thoughts will live on.

मेरे शब्द मेरी पहचान बनें

मेरे शब्द - मेरे विचार मेरी पहचान बनें तो अच्छा है
चेहरे का क्या है - वो तो समय के साथ बदलता रहता है
और एक दिन शरीर के साथ ही मिट जाएगा
लेकिन शब्द और विचार ज़िंदा रहेंगे 

Saturday, July 1, 2023

One word can change the meaning

This morning I received a message  - 
"Jo gaayan man ko shuddh karta hai vahi gaayan hai 
baaki sab agyaan hai " 

It seems that while typing the word 'Gyan', perhaps the 'a' got typed before and the word became from "Gyan to Gayan" - from knowledge to singing.

Many times just one word - and not only one word - even one Maatra - one letter or a dot can change the meaning. 
And many times, it can be disastrous. 

For example, while writing Shraddha, if by mistake, Aa's is placed first, then Shradha will become Shraadh - from respect or reverence to an obituary or a ritual performed at death anniversaries - totally opposite meaning and even upsetting.

There is a Sher (couplet) in Urdu:
    Hum Duaa likhtay rahay - Vo Dagaa padhtay rahay
    Ek nuqtay nay Mehram say Mujram kar diya 

If written in Urdu - Persian/Arabic script - Duaa and Dagaa - Mehram and Mujram - both have the difference of just one dot. 
دعا  -  دغا
 محرم - مجرم
Even one letter or a dot can make such a big difference in the meaning of a word. 
While thinking about it, quite a few more such words came to mind and I tried to pen them down........
                        ~~~~~~~~~~~~~~~~ 
Bindu hataa to 'Chintaa - Chitaa ho gayi 
Bindu lagaa to 'Path - Panth ban gaya 

Mainay kahaa 'Upkaar - vo 'Apkaar samjhay 
Ek shabd nay 'Aadar say 'Anaadar kar daalaa 

Ek shabd ka hee to antar hai 'Gyaan aur Agyaan' mein 
Tript aur Atript mein - Shaant aur Ashaant mein 

Ek shabd hee Rakshak say Bhakshak - 
Sajan say Durjan -  Mitra say Amitra 
Aur 'Suputra say 'Kuputra bana deta hai 

Ayogya say Yogya aur Aksham say Saksham 
Dheer say Adheer aur Ashakt say Sashakt - 
Smarth say Asmarth - 
Sakriya say Nishkriya -  
Safal say Asafal kar deta hai bas ek shabd 

Shabdon kay peechhay 
chhupi hoti hain man kee bhaavnayen 
Kuchh kalpit aur aur kuchh sanchit dhaaranayen 

Bas ek shabd aur ek bhaav say hee badal jaati hai 
aqsar jeevan kee kaaya 
Bhaavnaaon aur dhaarnaon ka hee khel hai 
Jisay kehtay hain Maaya 

Vichaar aur bhaav hee 'Pavitra ko 'Apavitra 
Yogi ko Bhogi aur Sukhi ko Dukhi kar detay hain 

Pramaad - 'Safal ko 'Vifal banaa deta hai 
To Bhram - 'Gyaani ko Agyaani
Shankaa - 'Aastik ko 'Naastik bana deti hai 
Aur 'Sankalp - Vikalp' paida kar saktaa hai 

Abhimaan - 'Abhisht ko 'Anisht 
Krodh - 'Shisht ko 'Ashisht kar deta hai 

Aur ek 'Shraddha Sahit 'Pranaam - 
'Parinaam badal saktaa hai

Keval ek shabd - 'Hit say 'Ahit kar deta hai 
aur ek pal - 'Sanyog ko Viyog bana saktaa hai 

Ek 'Akshar say 'Shradha - 'Shraadh ho jaye 
Ek Akshar - 'Arth say 'Anarth' kar saktaa hai 

"Akshar aur 'Kshar mein ek 'a' ka hai antar 
Ek Akshar hee 'Raajan ko 'Saajan bana saktaa hai 
                 " Rajan Sachdeva "


Dua = Prayer, well-wishing 
Daga = Deception, cheating,  Disloyalty 
Bindu  = Dot
Chinta  = Worry
Chita    = Pyre
Path  = Way
Panth = Organization
Tript   = Satisfied
Atript = Unsatisfied
Rakshak = Protector
Bhakshak = Killer, 
Aksham     = Incapable, Unable 
Saksham  = Capable
Ashakt =  Weak, Frail 
Sashakt = Strong
Sakriya  =   Active 
Nishkriya = Inactive
Pramaad =  lethargy, laziness
Shisht   =  Civilized, courteous 
Ashisht = Arrogant 
Vikalp = Options 
Abhisht = Desirable, Wanted, Expected, Anticipated
Anisht = Bad, Unfavorable 
Pranaam = Prostration 
Prinaam   = Result, Outcome
Kshar = Perishable, Destructible
Akshar = Indestructible, Immortal 

एक अक्षर अर्थ से अनर्थ कर सकता है

आज सुबह एक मैसेज मिला -
        "जो गायन मन को शुद्ध करता है वही गायन है बाकी सब अज्ञान है "

लगता है कि ज्ञान शब्द टाइप करते हुए शायद आ की मात्रा पहले लग गई होगी और वो शब्द "ग्यान से गायन " हो गया।
ध्यान आया कि बहुत बार केवल एक शब्द - और शब्द क्या - केवल एक मात्रा अथवा बिंदु के अंतर से भी अर्थ बदल जाता है।
और कई बार तो अर्थ से अनर्थ भी हो जाता है।
जैसे श्रद्धा लिखते समय कहीं ग़लती से आ की मात्रा पहले लग जाए तो श्रद्धा से श्राद्ध हो जाएगा और अर्थ से अनर्थ हो जाएगा। 
उर्दू में एक शेर है:
       हम दुआ लिखते रहे और वो दग़ा पढ़ते रहे 
       एक नुक़्ते ने महरम से मुजरिम कर दिया 

   ہم دعا لکھتے رہے اور وو دغا پڑھتے رہے 
ایک نقطے نے محرم سے مجرم کر دیا 

अगर इसे उर्दू या फ़ारसी लिपि में लिखा जाए तो "दुआ और दग़ा" 
तथा "महरम और मुजरिम" में केवल एक नुक़्ते अर्थात बिंदु का ही फ़र्क़ है। 
دعا  -  دغا
 محرم - مجرم

और ये सोचते सोचते ऐसे ही कुछ और शब्द ध्यान में आते गए .......
                                     ~~~~~~~~~~~~~~~~

बिंदु हटा तो चिंता - चिता बन गई
बिंदु लगा तो पथ -  पंथ बन गया


मैंने कहा उपकार - वो अपकार समझे
एक शब्द ने आदर से अनादर कर डाला

एक शब्द का ही तो अंतर है ज्ञान और अज्ञान में
तृप्त और अतृप्त में - शांत और अशांत में

एक शब्द ही रक्षक से भक्षक - सज्जन से दुर्जन
मित्र से  अमित्रऔर सुपुत्र 
से कुपुत्र बना देता है

अयोग्य से योग्य और अक्षम से सक्षम
धीर से अधीर और अशक्त से सशक्त -
समर्थ से असमर्थ - सक्रिय से निष्क्रिय
सफल से असफल कर देता है बस एक शब्द

शब्दों के पीछे छुपी होती हैं मन की भावनाएं
कुछ कल्पित और और कुछ संचित धारणाएं

बस एक शब्द और एक भाव से ही बदल जाती है
अक़सर जीवन की काया
भावनाओं और धारणाओं का ही खेल है
जिसे कहते हैं माया

विचार और भाव ही पवित्र को अपवित्र
योगी को भोगी और सुखी को दुखी कर देते हैं

प्रमाद - सफल को विफल बना देता है
तो भ्रम - ज्ञानी को अज्ञानी
शंका - आस्तिक को नास्तिक बना देती है
और संकल्प - विकल्प पैदा कर सकता है

अभिमान -अभीष्ट को अनिष्ट
क्रोध - शिष्ट को अशिष्ट कर देता है
और एक श्रद्धा सहित
प्रणाम - परिणाम बदल सकता है

केवल एक शब्द - हित से अहित कर देता है
और एक पल - संयोग को वियोग बना सकता है

एक अक्षर से श्रद्धा - श्राद्ध हो जाए
एक अक्षर - अर्थ से अनर्थ कर सकता है

अक्षर और क्षर में एक 'अ ' का है अंतर
एक अक्षर ही 'राजन ' को साजन बना सकता है
                          " राजन सचदेव "

दुआ    = प्रार्थना 
दग़ा     = धोखा 
पंथ    =  संस्था Organization 
प्रमाद     = आलस 
विकल्प   = साधन, तरीके, उपचार 
अभीष्ट    = इच्छित, मनवांछित, अपेक्षित - Wanted, Desired, Expected  
अनिष्ट    = बुरा, दुःखदाई 
क्षर         = नाशवान 
अक्षर     =  अविनाशी 

Nine Precious Blessings - Happy Navraatri

  या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ जो दैवीय शक्ति समस्त प्राणियों में शक्ति के रुप में विराजमा...