Sunday, September 14, 2025

अभिमान और स्वाभिमान में अंतर

प्रश्न :   कृपया ये बताएं कि अभिमान और स्वाभिमान में अंतर क्या है? 
                     ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

संक्षेप में कहा जाए तो : -
जो इंसान के अंदर समाहित रहे - 
जो विनम्र भाव से मन के अंदर छुपा रहे और सत्य के उसूलों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा दे - 
जो उसूलों पर आंच न आने दे - झूठ के आगे झुकने और बेवजह गिरने से बचाए - वह स्वाभिमान है। 

और जो बाहर छलकने लगे - 
स्पर्धा व ईर्ष्या की भावना से हमेशा औरों की आलोचना करता रहे और उन पर नियंत्रण रखने का यत्न करे - वह अभिमान है।
                                           " राजन सचदेव "

4 comments:

मृत्यु से मोक्ष तक — From Death to Liberation

इच्छा के रहते प्राण चले जाएं तो वह मृत्यु अर्थात कालचक्र अथवा आवागमन की क्रिया का एक अंग है।  और अगर प्राण के रहते इच्छाएं चली जाए तो वह मुक...