Thursday, February 26, 2026

जोआंसू फैल के दरिया हुआ है - Tear that turned into river

जो आंसू फैल के दरिया हुआ है 
वो मेरी आँख से टपका हुआ है 

लिखा न था मुकद्दर में जो मेरे 
वो दाना दांत में अटका हुआ है
           (लेखक अज्ञात) 
       ~~~~~~~~~~~~~~~~~

Jo aansu phail kay dariya huaa hai 
Vo meri aankh say tapkaa hua hai 

Likhaa na tha muqaddar me jo meray  
Vo daanaa daant me atkaa huaa hai 
                 (Author unknown) 
       ~~~~~~~~~~~~~~~~~
English translation: 

The tear that spread and turned into a river 
       has dripped from my eyes.

That grain which was not written in my destiny 
      is now stuck between my teeth. 



Wednesday, February 25, 2026

No one remains forever - Na koi thir raheyaa

Sheikh Hayaati jag - Na koi thir raheyaa
Jis aasan hum baithay katay bais gayaa
                     ' Sheikh Farid" 
           ~~~~~~~~

O Sheikh, no one has remained here forever.
The seat that we hold and sit upon now, many have sat on it before and departed. 
              ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Nothing is permanent in this world - not wealth, not power, nor any higher position or prestigious title. 
The throne or the seat of authority one is sitting upon today, many have sat on it before - 
Many have held that position before and departed from the world, as even life itself is not permanent. 

And yet, whoever attains a higher seat of position, a prestigious title, begins to think they are invincible, undefeatable, and they can control the world and do whatever they want to do. 

Sheikh Farid reminds us of the impermanence of life. 
That one day, we too, will leave this world regardless of what position we hold. 
Therefore, one should not be arrogant, but humble, not judgmental, but kind and understanding. 
                                 " Rajan Sachdeva " 

ਸੇਖ ਹੈਯਾਤੀ ਜਗਿ ਨ ਕੋਈ ਥਿਰੁ ਰਹਿਆ ॥
ਜਿਸੁ ਆਸਣਿ ਹਮ ਬੈਠੇ ਕੇਤੇ ਬੈਸਿ ਗਇਆ ॥ 

शेख हयाती जग ना कोई थिर रहिया - कोई भी सदा के लिए नहीं रहता

                     शेख हयाती जग - ना कोई थिर रहिया 
                     जिस आसन हम बैठे केते बैस गया
                                             ' शेख फरीद"
                                            ~~~~~~~~

ऐ शेख, इस संसार में कोई भी सदा के लिए नहीं रहा।
जिस आसन, जिस गद्दी पर हम आज बैठे हैं, उस पर पहले भी कितने ही लोग बैठकर जा चुके हैं। 
                      ~~~~~~~~~~~~~~~~~~
भावार्थ: 
इस संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है — न धन, न सत्ता, न कोई ऊँचा पद और प्रतिष्ठित पदवी।  

जिस सिंहासन, गद्दी या कुर्सी पर आज कोई व्यक्ति बैठा है, उस गद्दी पर पहले भी कई और लोग बैठ चुके हैं — 
पहले भी अनेक लोग उस पद पर रह चुके हैं। 
और वो सब के सब इस संसार से विदा हो गए, क्योंकि स्वयं जीवन भी स्थायी नहीं है।  

लेकिन फिर भी, जब भी कोई व्यक्ति किसी ऊँचे पद पर पहुँच जाता है, वह स्वयं को अजेय, अटल और सर्वशक्तिमान समझने लगता है। 
वह सोचने लगता है कि वह अजेय है, जिसे कोई नहीं हरा सकता - वह सारी दुनिया को कंट्रोल कर सकता है और अपनी मनमानी कर सकता है। 

शेख फ़रीद हमें जीवन की नश्वरता का स्मरण कराते हैं।  
हमें याद दिलाते हैं कि हम चाहे किसी भी पद अथवा प्रतिष्ठित आसन पर विराजमान हों -  एक दिन हमें भी यह संसार छोड़कर जाना है। 
धन, पद, प्रतिष्ठा इत्यादि सब यहीं पर रह जाएंगे  - कोई नहीं बचा पाएगा और हम ख़ाली हाथ संसार से विदा हो जाएंगे। 

इसलिए मनुष्य को अहंकार भाव से नहीं - बल्कि विनम्रता में रहना चाहिए। 
हर समय दूसरों को जांचने, परखने और उनकी आलोचना करने की बजाए उनकी भावनाओं को विशाल एवं करुणापूर्ण ह्रदय से समझते हुए विनम्र भाव से अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। 
                     "राजन सचदेव "

ਸ਼ੇਖ ਹੈਯਾਤੀ ਜਗਿ ਨ ਕੋਈ ਥਿਰੁ ਰਹਿਆ - ਕੋਈ ਵੀ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਨਹੀਂ ਰਹਿੰਦਾ

         ਸ਼ੇਖ ਹੈਯਾਤੀ ਜਗਿ ਨ ਕੋਈ ਥਿਰੁ ਰਹਿਆ॥
         ਜਿਸੁ ਆਸਣਿ ਹਮ ਬੈਠੇ ਕੇਤੇ ਬੈਸਿ ਗਇਆ॥ 
                                 ' ਸ਼ੇਖ ਫਰੀਦ '
                               ~~~~~~~~

ਹੇ ਸ਼ੇਖ, ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਨਹੀਂ ਰਹਿੰਦਾ।
ਜਿਸ ਆਸਨ, ਜਿਸ ਤਖਤ ਜਾਂ ਸੀਟ ਤੇ ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਬੈਠੇ ਹਾਂ, ਉਸ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਬਹਿ ਕੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ  ਹਨ।
                            ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

ਅਰਥਾਤ: 
ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵੀ ਸਥਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ - ਨਾ ਦੌਲਤ, ਨਾ ਸ਼ਕਤੀ, ਨਾ ਕੋਈ ਉੱਚਾ ਪ੍ਰਤਿਸ਼ਠਿਤ ਪਦ ਜਾਂ ਵੱਕਾਰੀ ਅਹੁਦਾ।  
ਜਿਸ ਤਖਤ, ਆਸਨ ਜਾਂ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਅੱਜ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਬੈਠਾ ਹੈ, ਉਸ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਕਾਬਜ਼ ਰਹਿ ਚੁੱਕੇ ਹਨ - 
ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਉਸ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਰਹਿ ਕੇ ਇੱਜਤ, ਮਾਨ ਪਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। 
ਉਹ ਸਾਰੇ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਤੋਂ ਚਲੇ ਗਏ, ਕਿਉਂਕਿ ਕਿਸੇ ਦੀ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਸਥਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ। 

ਪਰ ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋਂ ਵੀ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਕਿਸੇ ਉੱਚੇ ਅਹੁਦੇ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਜਿੱਤ, ਅਟੱਲ ਅਤੇ ਸਰਬਸ਼ਕਤੀਮਾਨ ਸਮਝਣ ਲੱਗ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। 
ਉਹ ਸੋਚਣ ਲਗ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਉਹ ਅਜਿੱਤ ਹੈ - ਹੁਣ ਕੋਈ ਉਸਨੂੰ ਹਰਾ ਨਹੀਂ ਸਕਦਾ। 
ਉਹ ਸਾਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਾਬੂ ਵਿਚ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਚਾਹੇ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ।
ਇਸ ਦੋਹੇ ਵਿਚ ਸ਼ੇਖ ਫਰੀਦ ਸਾਨੂੰ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਨਾਸ਼ਵਾਨਤਾ ਦੀ ਯਾਦ ਦਿਵਾਉਂਦੇ ਹਨ।

ਉਹ ਸਾਨੂੰ ਯਾਦ ਦਿਵਾਉਂਦੇ ਹਨ ਕਿ ਅਸੀਂ ਭਾਵੇਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੱਦੀ, ਅਹੁਦੇ ਜਾਂ ਰੁਤਬੇ ਤੇ ਹੋਈਏ, ਇੱਕ ਦਿਨ ਸਾਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਨੂੰ ਛੱਡਣਾ ਹੀ ਪਵੇਗਾ। 
ਦੌਲਤ, ਅਹੁਦਾ, ਵੱਕਾਰ, ਆਦਿ ਸਭ ਇੱਥੇ ਹੀ ਰਹਿ ਜਾਣਗੇ - ਕੋਈ ਵੀ ਬਚਾ ਨਹੀਂ ਸਕੇਗਾ, ਅਤੇ ਇੱਕ ਦਿਨ ਅਸੀਂ ਵੀ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿਚੋਂ ਖਾਲੀ ਹੱਥ ਹੀ ਚਲੇ ਜਾਵਾਂਗੇ। 

ਇਸ ਲਈ, ਮਨੁੱਖ ਨੂੰ ਹੰਕਾਰ ਨਾਲ ਨਹੀਂ - ਸਗੋਂ ਨਿਮਰਤਾ ਨਾਲ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
ਹਰ ਵੇਲੇ ਦੂਜਿਆਂ ਨੂੰ ਪਰਖਣ ਅਤੇ ਆਲੋਚਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਅਤੇ ਹਮਦਰਦ ਦਿਲ ਨਾਲ ਸਮਝਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਿਮਰਤਾ ਵਿਚ ਰਹਿ ਕੇ ਆਪਣੇ ਜੀਵਨ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।                           
                                   " ਰਾਜਨ ਸਚਦੇਵ "

Thursday, February 19, 2026

कबीर गर्व न कीजिए

कबीर गर्व न कीजिए देही देख सौरंग 
आज काल तज जावना ज्यों काचुरी भुजंग ।

कबीर गर्व न कीजिए ऊँचा देख आवास 
आज काल भोएं लेटना ऊपर जमेगा घास ।

कबीर गर्व ना कीजिए काल गहें कर केस 
ना जाने कित मारीये क्या घर क्या परदेस।

कबीर गर्व न कीजिए – रंक न हसिए कोय 
अजहूँ नाव समुंद में, क्या जाना क्या होय।

कबीर एह तन जाएगा सको तो लेहु बहोरि 
नांगे पाँव ते गए जिन के लाख करोरि 

कबीर बेड़ा जर्जरा फूटे छेक हज़ार 
हरुए हरुए तर गए डूबे जिन सिर भार 

(हरुए हरुए = हल्के हल्के ) 

सतगुरु कबीर जी के कहे हुए  उपरोक्त महान वचन हमें जीवन की नश्वरता और हमारे अहम और अहंकार के खोखलेपन का एहसास करवाते हैं। 
               " राजन सचदेव "


Kabeer garv na keejiye - Do not be proud

Kabeer garv na keejiye dehi dekh saurang 
Aaj kaal taj jaahugay jyon kaachuri bhujang

Kabeer garv na keejiye ooncha dekh aavaas 
Aaj kaal bhoyen letnaa oopar jaamay ghaas 

Kabeer garv na keejiye kaal gahay kar kes 
Na jaanay kit maariye kya ghar kya pardes 

Kabeer garv na keejiye – rank na hasiye koy 
Ajahoon naav samund mein, kya jaana kya hoy

Kabeer eh tan jaayega, sakahu ta lehu bahori
Naangay paanon tay gaye jin kay laakh karor 

Kabeer bedaa jarjaraa phootay chhenk hazaar 
Haruye haruye tar gaye doobay jin sir bhaar 

          ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

English translation:

1. Do not be proud of the beauty of your body.
Sooner or later, you will have to abandon it—
just as a snake sheds its worn-out skin.

2. Do not take pride in your lofty mansion.
One day, you will be buried in the ground,
And grass will grow above you.

3. Do not be arrogant—
One day, the Kaal (time or death) will seize you by the hair.
No one knows where death may strike— at home or in a foreign land.

4. Do not be proud, and do not mock the poor or the weak.
How can you claim to have reached the shore when your boat is still in the middle of the ocean?
Who knows what may happen before the journey ends?”

5. One day, this body will pass away 
Do you think you can keep it and not let it go? 
Try to hold it back if you can.
Even those who had lakhs of crores (millions) in their possession departed barefoot from this world.

6. The boat of life is worn and fragile, pierced with a thousand holes.
Those who kept themselves light and humble crossed over gently 
And those who carried heavy burdens of longings and ego drowned. 
                       ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

The above great verses by Satguru Kabeer ji gently remind us of life’s impermanence and the futility of our pride and arrogance. 
                            " Rajan Sachdeva "

Wednesday, February 18, 2026

रास्ते नहीं बदलते - ख़ुद को बदलो - Change yourself

किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं 
तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो 
                        " निदा फ़ाज़ली "

Kisi kay vaastay raahen kahaan badalti hain 
Tum apnay aap ko khud hee badal sako to chalo 
                       " Nida Fazli "

Translation:

Roads or paths do not change themselves for anyone.
If you want to move forward, then change yourself. 


Tuesday, February 17, 2026

Process of Learning Never Ends

The process of learning never ends.

There is always something new to learn or discover in life—
There is so much more that we still do not know.

A wise person, therefore, always considers himself a student and remains a learner. 
They are always willing to learn from everyone, at every moment, in every situation.
The more they learn, the more they realize how much still remains unknown.

That is why true Gyanis remain humble.
They do not take pride in their knowledge or spiritual awareness.
They do not consider themselves superior because of the Gyan they possess.

Instead, they remain in prayer, seeking grace and forgiveness: 
“Tu hi Nirankar – Main Teri Sharan – Mainu Baksh Lo.”
(You alone are the Almighty - the Formless One – I seek Your refuge – 
Forgive me for whatever knowingly or unknowingly I have ever done.)

As Satguru Kabir ji says: 
        "Kabeer garb na keejiye – Rank na hassiye koi
         Ajhoon naav samund mein, kya jaanaa kya hoi 

“Do not be proud, and do not mock the poor, weak, or anyone else.
How can you claim to have reached the shore when your boat is still in the middle of the ocean? 
Who knows what may happen before the journey ends?”

So focus on your own path.
Walk it with humility.
Learn continuously.
And move forward without prejudice, judgment, or belittling others. 
                                      " Rajan Sachdeva "

सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती

सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती।
जीवन में हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने अथवा खोजने के लिए होता ही है—
क्योंकि बहुत कुछ ऐसा है जिसे हम अभी भी नहीं जानते।

इसलिए एक बुद्धिमान और समझदार इंसान स्वयं को एक विद्यार्थी मानता है।
वह सदैव हर क्षण, हर परिस्थिति में एवं हर व्यक्ति से कुछ न कुछ सीखने के लिए तत्पर रहता है।
जितना वह सीखता है, जानता और समझता है - उतना ही उसे एहसास होता है कि अभी तो और  कितना कुछ अज्ञात है - जो जानना और समझना बाकी है। 

इसी कारण सच्चे ज्ञानी हमेशा विनम्र रहते हैं।
वे अपने ज्ञान, आध्यात्मिक जागरुकता और भक्ति का कभी अभिमान नहीं करते।
वे ज्ञान के कारण स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ नहीं मानते।

बल्कि वे तो हमेशा प्रभु की कृपा मांगते हैं और जाने अनजाने में की हुई भूलों के लिए क्षमा याचना करते हुए सदैव ये प्रार्थना करते हैं —
“तू ही निरंकार – मैं तेरी शरण – मैनूं बख्श लो।”
(केवल एक आप ही सर्वशक्तिमान एवं निराकार प्रभु हैं — मैं आपकी शरण में हूँ — मैंने जो भी जाने या अनजाने में किया हो, उसके लिए मुझे क्षमा करें)

जैसा कि सतगुरु कबीर जी महाराज भी कहते हैं:—
“कबीर गर्व न कीजिए – रंक न हसिए कोय,
अजहूँ नाव समुंद में, क्या जाना क्या होय।”
अर्थात—
गर्व मत करो - किसी गरीब, दुर्बल और अन्य किसी का भी उपहास मत करो।
अभी तो तुम्हारी अपनी नाव भी समुद्र के बीच में है, तो तुम अपने पार होने का दावा कैसे कर सकते हो? कौन जानता है कि यात्रा के समाप्त होने से पहले क्या हो जाए?

इसलिए अपने मार्ग पर ध्यान दें।
विनम्रता में रहें। 
और निरंतर सीखने की भावना रखें। 
दूसरों को तुच्छ समझ कर उनकी आलोचना अथवा उपहास कर के उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास न करें। 
बिना किसी पूर्वाग्रह और बिना किसी भेदभाव के अपने मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।
                                         " राजन सचदेव "

Sunday, February 15, 2026

Maha Shivaratri -Time to awaken the Shiva Tatva within

   


Maha Shivaratri means realizing the Shiva Tatva and celebrating the Peace Within.


On this night, the constellations are aligned in a particular position, which is considered very auspicious for meditation. 
Mahashivaratri is the day when the Shiva Tattva is believed to be very close to the earth.
The consciousness, the aura, or the transcendental world, which is believed to always be above the material ground, comes closer to the earth element on the day of Mahashivratri when the constellations are aligned. Therefore, people are encouraged to stay awake and meditate during this night. 


              The day of Shiv and Parvati's wedding. 

Shiv is Soul, and Parvati is Shakti, the power of creativity in the physical world. 
It is, in fact, the wedding of the Spiritual and Material elements. 
There is no difference between the Soul and Shiva. 
Our true nature, or the true nature of the soul, is Shiva. 
                 "Satyam Shivam Sundaram."
Shiva is the Truth, the non-dual one - Peace and infinite beauty. 
Staying awake on this night means awakening to and realizing the Shiva Tatva within oneself.

                           Why Ratri? 

Ratri, translated in English as the night, is that which gives you rest or peace. 
Ratri means to rest from physical activities and take refuge. 
Shivaratri is a time to take refuge in Shiva (the soul). 
It is celebrating the Shiva Tatva within oneself.
As the Bhagavad Gita says, "Atmanaiva Aatmna Tushtah." 
Being happy and satisfied within oneself is real Peace. 

 Three things are needed in life to be truly peaceful:
1. Material and Financial Security 
2. Mental Peace and 
3. Peace/ bliss in the soul 
Without financial security, without a secure future for good health and survival, one cannot be peaceful. 
If there is any disturbance around us, the mind cannot be peaceful. 
We need peace in our environment - in our home and surroundings. 
We need harmony in our bodies and minds. 
And we also need peace in the Soul - in the subconscious mind. 
Sometimes, we have peace in the environment, enjoy good health, and even have peace of mind to a certain extent. Still, if the soul is restless, nothing can bring us real comfort and true peace. 
So, attaining peace of soul is also essential. 
Only in the presence of all the above can there be complete peace. 
Without one, the other is incomplete. 

Shivaratri is a time to take refuge in Divine consciousness, which brings peace and solace to all layers of consciousness - that is, the conscious, subconscious, and unconscious mind. 
So resting and taking refuge in the Shiva Tattva is Maha Shivaratri.
When the mind, intellect, and ego rest in the Divine, that is the complete, everlasting peace. 

                 A Day For Meditation 

Shivaratri is considered an auspicious day for spiritual growth. 
The ancient Rishis and scholars said, 'If you cannot do it every day, at least do meditation and keep awake on Shivratri and Maha Shivratri and wake the Divinity that is deep seated within you​.
​So, this is the real message​ of Maha Shivratari -  ​
​         ​"Divinity is within you, let it wake up!​" 
                     " Rajan Sachdeva "

Note: 
Shivratri (or Masik Shivratri) is a monthly fasting observance dedicated to Lord Shiva on the 14th day of the waning moon, focusing on simple worship. Mahashivratri ("The Great Night of Shiva") occurs annually in February-March and represents the most significant, high-energy, and spiritually charged night, featuring intense night-long vigils, strict fasting, and grand festivities. 


महाशिवरात्रि - शिव तत्त्व जाग्रत करने का समय

महाशिवरात्रि का अर्थ है शिव तत्त्व को जानना और अपने भीतर शांति को जगाना 

इस रात्रि में नक्षत्र एक विशेष स्थिति में होते हैं, जिसे ध्यान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। 
महाशिवरात्रि वह दिन है जब शिव तत्त्व को पृथ्वी के अत्यंत निकट माना जाता है। 
चेतना, आभा या वह पारलौकिक सत्ता, जिसे सामान्यतः भौतिक जगत से ऊपर माना जाता है, इस दिन नक्षत्रों के विशेष संयोग के कारण पृथ्वी तत्व के निकट आ जाती है। इसलिए इस रात्रि में जागकर ध्यान करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
                        शिव और पार्वती का विवाह एक प्रतीक 

शिव पुरुष अर्थात आत्मा हैं और पार्वती शक्ति — जो भौतिक जगत में सृजन की शक्ति है। 
शिव और पार्वती का विवाह वास्तव में आध्यात्मिक और भौतिक तत्वों का मिलन है।
                    आत्मा और शिव में कोई भेद नहीं है। 
हमारा वास्तविक स्वरुप अर्थात आत्मा का सच्चा स्वरुप शिव ही है।
              "सत्यम् शिवम् सुन्दरम्"
शिव सत्य हैं, अद्वैत — शांति और अनंत सौंदर्य के प्रतीक हैं।
शिव रात्रि में जागरण का अर्थ है अपने भीतर के अद्वैत शिव तत्त्व को जागृत करना और उसके सौंदर्य और असीम शांति का अनुभव करना। 

                       रात्रि ही क्यों?

रात्रि अर्थात रात - जो हमें विश्राम और शांति प्रदान करती है। 
रात्रि का अर्थ है शारीरिक क्रियाओं से विश्राम लेकर अपने निज शांत स्वरुप में स्थित होना।
दुसरे शब्दों में शिवरात्रि आत्मा (शिव) में शरण लेने का समय है। 
यह अपने भीतर स्थित शिव तत्त्व को जगाने का समय है।
जैसा कि भगवद् गीता में कहा गया है —
                 "आत्मनैव आत्मना तुष्टः"
जो आत्मा में अर्थात स्वयं में संतुष्ट है, वही वास्तविक शांति का अनुभव करता है।
जीवन में सच्ची शांति के लिए तीन चीज़ें अनिवार्य हैं। 
भौतिक और आर्थिक सुरक्षा
मानसिक स्थिरता एवं शांति 
आत्मिक आनंद
आर्थिक सुरक्षा के बिना, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के बिना, हम पूर्ण शांति का अनुभव नहीं कर सकते।
यदि हमारे आसपास अशांति है, कोलाहल और उपद्रव है तो मन शांत नहीं रह सकता।
घर में और आसपास के वातावरण में शांति चाहिए।
शरीर और मन में भी सामंजस्य चाहिए। 
और आत्मा में — अर्थात अवचेतन स्तर पर भी शांति चाहिए। 

कभी-कभी हमारे वातावरण में शांति होती है, स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और मन भी कुछ हद तक शांत रहता है लेकिन फिर भी यदि आत्मा व्याकुल है, तो कोई भी वस्तु हमें सच्चा सुख और वास्तविक शांति नहीं दे सकती।
इसलिए आत्मिक शांति की प्राप्ति भी अत्यंत आवश्यक है। 
उपरोक्त सभी के समन्वय से ही जीवन में पूर्ण शांति संभव है।
इनमें से किसी भी एक के बिना शांति अधूरी है। 
शिवरात्रि दिव्य चेतना में शरण लेने की प्रेरणा है, जो हमारी चेतना के सभी स्तरों — सचेत, अवचेतन और अचेतन मन — को शांति और सुकून प्रदान करती है।
अतः शिव तत्त्व में विश्राम करना और उसी में शरण लेना ही महाशिवरात्रि का सार है।
जब मन, बुद्धि और अहंकार दिव्यता में विश्राम करते हैं, वही पूर्ण और शाश्वत शांति है।

                       ध्यान के लिए पावन समय 

शिवरात्रि आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है।
प्राचीन ऋषि और मनीषियों ने कहा है — “यदि प्रतिदिन संभव न हो, तो कम से कम शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के दिन तो अवश्य ध्यान करें, जागरण करें और अपने अंतर में स्थित दिव्यता को जागृत करें।” 

यही महाशिवरात्रि का वास्तविक संदेश है —
“दिव्यता तुम्हारे भीतर है — उसे जगाओ और जागते रहने दो!”
                                        " राजन सचदेव "

नोट:
शिवरात्रि (या मासिक शिवरात्रि) प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव को समर्पित उपवास और पूजा का दिन है।
महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार फरवरी या मार्च में आती है और यह अत्यंत महत्वपूर्ण, ऊर्जावान तथा आध्यात्मिक दृष्टि से शक्तिशाली रात्रि मानी जाती है, जिसमें रात्रि-जागरण, उपवास और भव्य उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Thursday, February 12, 2026

Simplicity brings purity and humility

Many people often ask me about Bhapa Ram Chand Ji. 
What was he like?
What was his nature?

In my opinion, Bhapa Ram Chand Ji’s greatest virtues were his simplicity, naturalness, and straightforwardness.
Because of these very qualities, he would win everyone’s heart.

There was great simplicity in his way of living and eating habits. 
With just two sets of clothes in a bag slung over his shoulder, he would often set out alone on preaching tours lasting fifteen to twenty days.
Whoever met him would be so deeply impressed by his simplicity, ease, humility, and gentle nature that they would bow before him in respect.

Simplicity keeps the mind light, free, and grounded.
A simple heart is filled with noble virtues. 
Purity, humility, and spirituality will naturally develop if one’s lifestyle is simple.

To make our lives better, and as peaceful and blissful as Bhapa Ji’s, we too should strive to imbibe in our lives the qualities of simplicity, sincerity, naturalness, and straightforwardness - just like him. 
                                  " Rajan Sachdeva " 

सादगी और सहजता से मन में पवित्रता और नम्रता आती है

बहुत से लोग अक़्सर मुझ से भापा राम चंद जी के बारे में पूछते रहते हैं। 
वो कैसे थे? उनका स्वभाव कैसा था? 
मेरी समझ के अनुसार - भापा राम चंद जी के महानतम गुण थे -
उनकी सादगी, सहजता और स्पष्टवादिता। 
अपने इन्ही गुणों के कारण वो हर एक का दिल जीत लेते थे। 
उनके रहन सहन एवं खान पान में अत्यंत सादगी थी। 
कंधे पर रखे एक थैले में दो जोड़े कपड़ों के साथ वो अक़्सर अकेले ही पंद्रह बीस दिन की प्रचार यात्रा पर निकल पड़ते थे। 
जो भी व्यक्ति उनसे मिलता था वो उनकी सादगी, सहजता, सरलता और नम्रता से प्रभावित हो कर उनके आगे नतमस्तक हो जाता था। 

सादगी मन को हल्का, मुक्त और जमीन से जोड़े रखती है। 
सरल हृदय सद्गुणों से भरपूर होता है। 
यदि जीवन शैली में - अर्थात रहन सहन में सादगी हो तो पवित्रता, विनम्रता, एवं धार्मिकता स्वाभाविक रुप से स्वयंमेव ही विकसित होने लगती हैं। 
अपने जीवन को बेहतर और भापा जी की तरह ही शांत एवं आनंदमयी बनाने के लिए हमें भी उन्हीं की तरह सादगी, सरलता, सहजता और स्पष्टवादिता जैसे गुणों को अपने जीवन में धारण करने का प्रयत्न करना चाहिए। 
                                          " राजन सचदेव " 

Tuesday, February 10, 2026

हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा

        न हमसफ़र न किसी हमनशीं से निकलेगा  
          हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा  
                                        (राहत इंदौरी) 
                     ~~~~~~~~~~~~~~~ 

जीवन में सुख, दुःख और संघर्षों का सामना करने की ज़िम्मेदारी अंततः स्वयं अपनी ही होती है। 
जीवन का बोझ—दुःख और मुश्किलें —किसी और पर नहीं डाले जा सकते। 
ये संघर्ष हमारे अपने हैं।  
हमारे पैरों में चुभे काँटे—अर्थात जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ और बाधाएँ—कोई दूसरा नहीं निकाल सकता। 
दूसरे लोग हमें सांत्वना दे सकते हैं - हमें दिलासा दे सकते हैं और हमारे साथ खड़े भी हो सकते हैं, लेकिन हमारी लड़ाई वो नहीं लड़ सकते। 

जीवन की मुश्किलें, परेशानियाँ या बाधाएं किसी दूसरे के द्वारा नहीं, बल्कि अपने स्वयं के प्रयासों से ही सुलझाई जा सकती हैं। 
साथी और मित्रगण हमें सहारा दे सकते हैं—हमें ढाढ़स बँधा कर दुःख को कम कर सकते हैं -  
हमें रास्ता दिखा सकते हैं - हमारा मार्गदर्शन कर सकते हैं - लेकिन वो हमारे लिए चल कर हमारा मार्ग तय नहीं कर सकते। 
वास्तविक समाधान हमारे अपने प्रयास और आत्म-बोध से ही निकलता है। 

यह सत्य हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में दृढ़ रहने, संघर्ष करने, सीखने और अपना मार्ग स्वयं खोजने के लिए प्रेरित करता है। 
सच्ची शक्ति उसी क्षण जन्म लेती है जब हम अपनी ज़िम्मेदारी को स्वीकार कर लेते हैं। 
इस आंतरिक ज़िम्मेदारी की भावना से ही शक्ति उत्पन्न होती है और विकास संभव होता है। 
                                                " राजन सचदेव " 

The thorn in our foot - Hamaaray paanv ka kaanta

               "Na hum-safar na kisi ham-nasheen say niklega 
                Hamaaray paanv ka kaanta hameen say niklega "
                                                     "Rahat Indori" 
                       ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
English Translation: 

Neither a companion nor a confidant, or intimate friend can do it for us—
The thorn we carry must be removed by ourselves. 
                          ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

The responsibility for facing the joys, sorrows, and struggles of life ultimately rests with oneself.
The thorns in our feet - the difficulties and obstacles we encounter - cannot be removed by someone else.
Others may offer comfort and stand beside us, but they cannot fight our battles for us.
The burden of life—its sorrows and trials—cannot be outsourced. The struggle is ours alone.

Partners and friends can offer comfort and support—they may help ease the pain, console us, guide us, and stand beside us, but they cannot walk the path for us.
Real solutions emerge only from our own efforts and self-realization.

This truth inspires us to stand firm in adverse circumstances, to struggle, learn, and discover our own way forward.
True strength is born the moment we accept this responsibility. 
It is through this inner responsibility that strength is born, and growth becomes possible. 
                                                       " Rajan Sachedva " 

Wednesday, February 4, 2026

अमीर ने जो पकड़ी है The stick a rich man holds

अमीर ने जो पकड़ी है 
कितनी ख़ूबसूरत लकड़ी है 

पर उस पर जो नक़्क़ाशी है 
वो इक ग़रीब ने तराशी है 

अमीर के लिए ये सोटी है 
पर ग़रीब की ये रोटी है 
     (लेखक - नामालूम - अज्ञात) 
     ~~~~~~~~~~~~~~~~

Roman script:

Ameer nay jo pakdi hai 
Kitni khoobsurat lakdi hai 

Par us par jo naqqaashi hai 
Vo ik gareeb nay taraashi hai 

Ameer kay liye ye sotee hai 
Par gareeb kee ye rotee hai
     (Writer unknown)
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

   English translation:

The stick this rich man holds 
So graceful, so beautifully made.

But the delicate carving upon it 
was crafted by the hands of a poor man.

For the rich, it is merely a cane;
For the poor, it is his daily bread. 

Tuesday, February 3, 2026

भगवान राम भी सब को संतुष्ट न कर पाए

महाराज भगवान राम ने इतने कष्ट सहे और हर प्रकार से अपनी प्रजा को संतुष्ट करने का यत्न किया 
लेकिन फिर भी उनकी प्रजा कभी संतुष्ट नहीं हुई। 
कभी उन पर उँगलियाँ उठती रहीं - तो कभी माता सीता पर लांछन लगते रहे। 
वही हाल आज भी है। 
आज भी  कुछ लोग उन पर लांछन लगाते रहते हैं। 

सोचने की बात है कि यदि भगवान राम - राजा और भगवान होते हुए भी सब को ख़ुश नहीं रख पाए 
तो क्या हम अपने सभी मित्रों परिजनों, एवं जानने वालों को ख़ुश रख पाएंगे? 

कोई भी व्यक्ति सब को संतुष्ट और हमेशा के लिए प्रसन्न नहीं रख सकता। 
कभी कभार हर इंसान की आलोचना होना तो निश्चित है।
इसलिए, यदि आपके सही काम करने पर भी कुछ आलोचना होती है तो चिंता न करें और निराश न हों। 
                                 " राजन सचदेव "  

Even Lord Rama could not please everyone

King Lord Rama endured so much suffering and tried in every way to satisfy and please his subjects. 
However, still, his people were never truly satisfied and content.
Sometimes fingers were pointed at him, and sometimes accusations were leveled against Mother Sita. 

The same situation persists even today.
This reality has not changed with time. 
Even now, some people continue to cast doubts and slanders on them.

It makes one wonder: 
If Lord Rama, despite being a king and a divine being, could not escape criticism - could not keep everyone happy, then how can we expect to keep all our friends, family, and acquaintances happy? 

No one can please everyone and keep them happy forever. 
Occasional criticism is inevitable for everyone. 
Therefore, as long as you are doing the right thing, do not worry and get disheartened if some criticism comes your way. 
                                    " Rajan Sachdeva " 


जोआंसू फैल के दरिया हुआ है - Tear that turned into river

जो आंसू फैल के दरिया हुआ है  वो मेरी आँख से टपका हुआ है  लिखा न  था मुकद्दर में जो  मेरे  वो दाना दांत में अटका हुआ है             (लेखक अज्...