Thursday, September 9, 2021

आसक्ति बंधन का कारण अनासक्ति है मुक्ति

           मन एव मनुष्याणां कारणं बन्धमोक्षयोः‌
           बन्धाय विषयासक्तं मुक्त्यै निर्विषयं 
अर्थ :
मनुष्य का मन ही बंधन एवं मोक्ष का कारण है 
विषयों में आसक्ति बंधन का कारण है 
और विषयों से अनासक्ति ही मोक्ष अथवा मुक्ति है 

भावार्थ :
विषय का शाब्दिक अर्थ है  -  प्रसंग, प्रकरण, लक्ष्य, समस्या,अधीन - मुद्दा, मज़मून 
जिसे इंग्लिश में  subject - topic अथवा  objective कहा जाता है। 

हमारे पास पांच ज्ञानेन्द्रियां हैं और उन सबके अपने अपने विषय हैं :
आँख का विषय है - रुप 
नाक का विषय है - गंध 
कान का विषय है - शब्द 
जिह्वा (जीभ) का विषय है - रस अथवा स्वाद 
और त्वचा का विषय है - स्पर्श 

इन पाँचों विषयों में आसक्ति बंधन का कारण है। 
अक़्सर हमारा मन इन विषयों में  - रुप, रस ,गंध, शब्द और स्पर्श  - में ही लिप्त रहता है 
और इनके आधीन हो कर हमेशा इन के बंधन में ही बंधा रहता है। 
इन विषयों में अनासक्ति का नाम है - मुक्ति।  

अनासक्ति का अर्थ इन विषयों का - इन Subjects  और उनके Objectives  का पूर्ण रुप से त्याग नहीं - 
बल्कि इनका यथायोग्य इस्तेमाल करते हुए इन में पूरी तरह से लिप्त न होने का नाम है अनासक्ति।  

मन अपने में ही है 'राजन ' मोक्ष पाने की युक्ति
आसक्ति बंधन का कारण -अनासक्ति है मुक्ति
                                         ' राजन सचदेव  ' 

3 comments:

ऊँची आवाज़ या मौन? Loud voice vs Silence

झूठे व्यक्ति की ऊँची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप करा सकती है  परन्तु सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे लोगों की जड़ें हिला सकता है                     ...