Tuesday, December 9, 2025

ऊँची आवाज़ या मौन? Loud voice vs Silence

झूठे व्यक्ति की ऊँची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप करा सकती है 
परन्तु सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे लोगों की जड़ें हिला सकता है 
                                                          " महात्मा बुध "

The loud voice of a liar may silence a truthful person 
But the silence of a truthful person can shake the very roots of falsehood.
                                                " Mahatma Buddha "

Saturday, December 6, 2025

यदि आप ऊंचे पहुंच चुके हैं

यदि आप किसी ऊंचे स्थान पर पहुंच गए हैं  -   
दूसरों से ऊंचे स्तल पर खड़े हैं और नीचे देख रहे हैं
तो ध्यान रखें...
नीचे खड़े हुए लोग छोटे नहीं होते।
बेशक वो आपको छोटे दिखाई दे रहे हों - लेकिन वास्तव में वो छोटे नहीं होते। 

चालीसवीं मंज़िल से नीचे देखने पर सड़क पर चलते हुए बड़े बड़े ट्रक भी खिलौनों की तरह दिखाई देते हैं 
जबकि वास्तव में वो खिलौने नहीं होते। 
इसलिए धन या पद में अपने से नीचे या छोटे लोगों को किसी भी तरह छोटा समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। 
आप चाहे कितने भी ऊंचे उठ जाएँ -  
आपके ऊंचे हो जाने से दूसरों की कीमत किसी भी तरह से कम नहीं हो जाती।
                                         " राजन सचदेव "

If you have reached a higher place

If you have reached a higher place—
standing above others and looking down—
then remember...
People standing below are not small.
They may appear small to you, but in reality, they are not.

When we look down from the fortieth floor, even large trucks on the road seem like tiny toys, when in reality, they are not.
In the same way, we should never make the mistake of considering anyone below us in wealth, status, or position as small in any way.
Their true worth remains unchanged.
No matter how high you rise - 
Your elevation in no way diminishes the value of others.
                                                      "Rajan Sachdeva"

Wednesday, December 3, 2025

चंदन स्यों लिपटा रहे पर विष न तजे भुजंग

अब्दुल रहीम ख़ानख़ाना का एक प्रसिद्ध दोहा है: 
                रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग  
                चंदन विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग 

रहीम दास जी कहते हैं कि बुरी संगति एक अच्छी प्रकृति वाले व्यक्ति का क्या बिगाड़ सकती है?  
अर्थात सच्चे, श्रेष्ठ और सद्गुणी स्वभाव वाले व्यक्ति पर बुरी संगति का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता। 
उनकी अपनी प्रकृति इतनी पवित्र, सुदृढ़ और स्थिर होती है कि आसपास का नकारात्मक वातावरण भी उन्हें दूषित नहीं कर सकता। 
रहीम इस बात को चंदन और साँप के उदाहरण से समझाते हैं। 
चंदन अपनी सुगंध और शीतलता के गुणों के लिए प्रसिद्ध है। 
कहा जाता है कि आमतौर पर चन्दन के वृक्ष पर सांप लिपटे रहते हैं  
लेकिन तब भी न तो चंदन में विष प्रविष्ट होता है  और न ही उसकी सुगंध कम होती है। 
इसी प्रकार, उत्तम एवं सदगुणों वाला व्यक्ति अपने आस पास की परिस्थितियों या बुरी संगति के विकारों और बुराइयों से प्रभावित नहीं होता। 
उसकी अच्छाई और पवित्रता अपने आप में ही इतनी प्रबल होती है कि वह बाहर की हर नकारात्मकता को निष्क्रिय कर के चंदन की तरह ही अपनी मूल प्रकृति एवं स्वभाव को कायम रखने में सबल होती है।

         लेकिन दूसरी तरफ.....देखा जाए तो इसका उल्टा भी सही है।  

           " प्रकृति ही नीच हो तो का करि सके सत्संग 
             चंदन स्यों लिपटा रहे पर विष न तजे भुजंग "

अर्थात चंदन के सम्पर्क में रह कर भी भुजंग यानि सांप अपना विष कभी नहीं छोड़ता 
बेशक आप एक सांप को रोज़ दूध पिलाते रहें, लेकिन मौका मिलते ही वह आप को डस लेगा।  

तो इसका अर्थ ये हुआ कि वास्तव में किसी भी प्राणी की मूल प्रकृति एवं स्वभाव ही अधिक प्रबल होता है।  
संगति का असर होना या न होना उनके मौलिक स्वभाव पर निर्भर करता है। 
चंदन सर्प की कुसंगत में रह कर भी अपनी सुगंध और शीतलता नहीं छोड़ता। 
और सर्प चंदन की सुसंगत में रह कर भी अपने विष का त्याग नहीं करता। 

यह तो हुई चंदन और सर्प की बात।  
लेकिन इंसान की बात अलग है। 
इंसानों पर संगत का प्रभाव अवश्य होता है - 
लेकिन यह प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति की अपनी इच्छाशक्ति और सामर्थ्य पर निर्भर करता है कि वह आस पास के वातावरण और संगति का असर लेना चाहता है या नहीं - चाहे वो सुसंगत हो या कुसंगत।  
एक साधारण अथवा कमज़ोर व्यक्ति कुसंगति का असर ग्रहण कर के पतन के मार्ग पर चल पड़ता है -
और दूसरी तरफ - प्रबल इच्छाशक्ति और दृढ संकल्प के सहारे एक भला व्यक्ति कुसंगत में रह कर भी निर्मल, पवित्र और निश्चल रह सकता है। 
कुछ लोग सत्संग का असर ग्रहण कर के अपने जीवन को कल्याण एवं उत्थान के मार्ग पर ले जाते हैं 
और दूसरी तरफ - ऐसे लोग भी हैं जो अच्छे लोगों की संगत में रह कर भी अपने मूल स्वभाव - द्वेष और शत्रुता के भाव को नहीं छोड़ते। अपने अधिकारों का प्रयोग दूसरों का भला करने की बजाए अपने निजी स्वार्थ और आत्मतुष्टि के लिए करने लगते हैं। यहां तक कि मौका मिलते ही वह सांप की तरह डस भी लेते हैं -  और दूसरों को दुःख और कष्ट पहुंचाने से भी संकोच नहीं करते। 
अंततः - हर व्यक्तिअपने मार्ग को चुनने के लिए स्वयं ही उत्तरदायी है।  
हमें स्वयं ही यह देखना होगा कि हम किस मार्ग और भाव को अपनाना चाहते हैं - कि हम किस मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं। निजी स्वार्थपूर्ति और आत्मतुष्टिकरण के मार्ग पर - या सत्य एवं सत-पुरुषों की संगत में रह कर लोककल्याण एवं स्वयं के उद्धार के मार्ग पर। 
अंततः यह चुनाव हमारा अपना ही है। 
             "   राजन सचदेव "




Kaa kar sakat kusang - What harm can bad company do


There is a famous couplet from a 16th-century Hindi poet, Abdul Rahim:

               “Rahim uttam prakriti, kaa kar sakat kusang
         Chandan vish vyaapat nahin, liptay rehat bhujang.”

Rahim Das Ji says: What harm can bad company do to a person of noble nature?
A truthful, virtuous, and noble-minded person cannot be influenced by bad company.
Their nature is so pure, strong, and steady that even a negative environment around them cannot corrupt them.

Rahim ji explains this with the example of sandalwood and the snake.
Sandalwood is known for its fragrance and cooling qualities.
It is said that snakes often coil around sandalwood trees, yet the snake's poison never enters the sandalwood, nor does its fragrance diminish.

In the same way, a person endowed with goodness and noble qualities does not get affected by negative surroundings or the corrupting influence of bad company.
Their purity and goodness are so powerful in themselves that they neutralize all negativity around them and, like sandalwood, they remain true to their own essential nature.

However, on the other hand… the opposite is also true.

           " Prakriti hi neech ho to, ka kar sakay Satsang
       Chandan syon lipta rahay par vish na tajay bhujang.”

Meaning: Even by staying in the company of sandalwood, the snake never gives up its poison.
You may feed a snake milk every day, but given the chance, it will still bite you. 

Thus, the real truth is that the fundamental nature of any being is more powerful.
Whether the company influences them or not depends on their inherent nature. 

Sandalwood does not lose its fragrance and coolness even when it's constantly in the company of poisonous serpents.
And the serpent does not renounce its poison even while staying close to the purity of sandalwood.

This analogy is about sandalwood and the snake — but the case of human beings is different.
Human beings are usually influenced by the company they keep — but this influence depends on each person’s willpower, inner strength, and inherent nature. 
It depends on whether they choose to absorb the influence of their surroundings, whether good or bad.
An ordinary or weak-willed person may fall under the influence of bad company and begin to decline.
On the other hand, with strong willpower and firm determination, a good person can remain pure, steady, and uncorrupted even in bad company.

Some people absorb the influence of good company and rise toward upliftment and well-being.
Yet there are others who, even while living among good people, never give up their inherent tendencies of hatred and hostility. 
Instead of using their authority and power for the welfare of others, they use it for selfish motives and self-gratification. And when given the chance, they can sting like a snake — causing pain and suffering to others without hesitation. 

Ultimately, every person is responsible for choosing their own path.
We must decide for ourselves what direction we wish to take —
whether we want to walk the path of selfish gratification,
or the path of truth, upliftment, and the company of the virtuous for the welfare of others and our own spiritual growth.
In the end, the choice is ours alone.
                                    " Rajan Sachdeva "

Monday, December 1, 2025

अब समझ आया Ab Samajh Aaya (Now I understand)

अब समझ आया कि कोई भी न समझेगा मुझे
सोचता हूँ अब तो बस  ख़ामोश रहना चाहिए 

बात सच की तो कोई अब सुनना ही चाहता नहीं
है यही बेहतर कि 'राजन'  कुछ न कहना चाहिए 
               " राजन सचदेव " 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Ab samajh aaya ki koyi bhee na samjhega mujhay
Sochta hoon ab to bas khaamosh rehna chaahiye 

Baat sach ki to koyi ab sunanaa hee chahtaa nahin 
Hai yahi behtar ki 'Rajan' kuchh na kehna chaahiye 
                   " Rajn Sachdeva "
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Now I realize that no one will ever truly understand me 
I think I should try to remain silent from now on.

No one wishes to hear the truth these days anyway 
So it’s better not to say anything to anyone anymore

ऊँची आवाज़ या मौन? Loud voice vs Silence

झूठे व्यक्ति की ऊँची आवाज सच्चे व्यक्ति को चुप करा सकती है  परन्तु सच्चे व्यक्ति का मौन झूठे लोगों की जड़ें हिला सकता है                     ...