Friday, June 23, 2023

रहना नहिं देस बिराना है - - श्रीमती किशोरी अमोनकर



हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत की प्रसिद्ध गायिका 
          - श्रीमती किशोरी अमोनकर -

रहना नहिं देस बिराना है
यह संसार कागद की पुड़िया, बूँद पड़े घुल जाना है।
यह संसार काँट की बाड़ी, उलझ-पुलझ मरि जाना है।
यह संसार झाड़ औ झाँखर, आग लगे बरि जाना है।
कहत कबीर सुनो भाई साधो, सतगुरु नाम ठिकाना है॥
                                || सत्गुरु कबीर जी || 

यह देश बिगाना है - ये संसार पराया है - हमेशा रहने के लिए नहीं है।
यह संसार एक कागज की पुड़िया की तरह है -  जो पानी की एक बूंद से गल जाती है।
यह संसार काँटों की झाड़ी के समान है - जिसमें लोग उलझ उलझ कर दुखी होते रहते हैं - मर जाते हैं।
यह संसार एक झाड़ी के समान है - जो आग लगने पर जल जाती है - भस्म हो जाती है। 
कबीर जी कहते हैं - सुनो मेरे भाइयों, सतगुरु का दिया हुआ नाम अथवा ज्ञान ही अंतिम ठिकाना है। 
इसलिए इसे हृदय में - मन और बुद्धि में संभाल कर रखो और जीवन में धारण करो। 

2 comments:

  1. Very beautiful inspiring shabad ji.🙏

    ReplyDelete
  2. Heart piercing voice, meaningful voice and beautiful person singing...enjoyed every thing about this post. ..thank you Rajan ji. May you live long.

    ReplyDelete

Life is simple, joyous, and peaceful

       Life is simple.  But our ego, constant comparison, and competition with others make it complicated and unnecessarily complex.        ...