Wednesday, October 20, 2021

ये मेरा है - वो मेरा है

ये मेरा है - वो मेरा है
क्यों मैं ने मुझको घेरा है

मैं भूल गया - तुम भूल गए
सब चला चली का फेरा है

सब अपना अपना कहते हैं
क्या जग में है जो अपना है ?

जो अपना है सब सपना है
इक सपना ही बस अपना है

कल वाला पल तो बीत गया
इस पल में कैसी कल कल है

कल आने वाला जो पल है
इस पल में उसकी हलचल है

                     ~डॉक्टर जगदीश सचदेव ~ (मिशिगन)

7 comments:

Old man and a Cafe

              He ordered the Cheapest Coffee Every Day and Sat for Three Hours  I run a small café on the corner of Maple and Third.  It’s n...