Friday, October 15, 2021

विजय दशमी अथवा दशहरा

विजय दशमी एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है दस (अवगुणों) पर विजय
और दशहरा का अर्थ है - दस (मनुष्य के मन के भीतर के बुरे गुण) को  हराना - नष्ट करना।
              दस अवगुण  - 
काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद (अहंकार) मत्सर, स्वार्थ, अन्याय, घृणा  और हिंसा

रावण एक व्यक्ति से अधिक एक व्यक्तित्व है - जो किसी भी मानव मन के भीतर उपरोक्त दोषों की प्रमुखता का प्रतिनिधित्व करता है।
भ्रम, अंध विश्वास, गलत धारणाओं और सभी दोषों का कारण है अज्ञान।

और भगवान राम ज्ञान का प्रतीक हैं। 
                        विजय दशमी का संदेश -
ज्ञान से अज्ञान के आवरण को नष्ट करके मानव मन उपरोक्त दोषों पर विजय प्राप्त करके जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति प्राप्त कर सकता है। 

त्योहारों को महज एक धार्मिक अथवा सामाजिक संस्कार या रीति रिवाज़ समझ कर केवल एक उत्सव के तौर पर या सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं - बल्कि उनके अर्थ और उनके पीछे के उद्देश्य को समझ कर मनाया जाना चाहिए।  
                                                ' राजन सचदेव '

No comments:

Post a Comment

Old man and a Cafe

              He ordered the Cheapest Coffee Every Day and Sat for Three Hours  I run a small café on the corner of Maple and Third.  It’s n...