Wednesday, January 14, 2026

न जाने क्यों मुझे महफ़िल में चुप रहना नहीं आता

न जाने क्यों मुझे महफ़िल में चुप रहना नहीं आता
ज़माने  के  इशारों  पर  मुझे  चलना  नहीं  आता 

सचाई को बनावट के बिना कहने की आदत है
डुबो के चाशनी में बात को कहना नहीं आता 

पहाड़ों जैसे दुःख भी झेलते कुछ लोग देखे हैं 
मगर थोड़ा सा दुःख या'रब मुझे सहना नहीं आता 

उन्हें देखो जिन्हें दो वक़्त खाना भी नहीं मिलता
हमें सब कुछ मिला है पर शुकर करना नहीं आता

हमें भी शानो शोहरत मिल तो सकती थी ज़माने में
उसूलों से मगर  'राजन' हमें गिरना नहीं आता 
                        ' राजन सचदेव ' 

14 comments:

  1. A lot to learn from you Rajan Ji! Please keep guiding, please keep writing. Thanks!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you Datta ji..... You are a great and very learned saint yourself. I have so much to learn from you as well

      Delete
  2. Bahut hee sunder Rachana ji .🙏

    ReplyDelete
  3. Atti sunder Maharaj

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब जी 👌🙏🙏

    ReplyDelete
  5. वाह! वाह! 🙏🙏👋👋

    ReplyDelete
  6. Wah wah bahut khub

    ReplyDelete
  7. Beautiful creation! Great reminders about the sufferings of the human mind.

    ReplyDelete

Old man and a Cafe

              He ordered the Cheapest Coffee Every Day and Sat for Three Hours  I run a small café on the corner of Maple and Third.  It’s n...