Wednesday, August 23, 2023

चंद्रयान 3 - विज्ञान और आध्यात्मिकता

 






































अध्यात्म के क्षेत्र में भारत हमेशा से ही अग्रणी रहा है - 
अब यह नये वैज्ञानिक युग में भी अग्रणी हो रहा है।

जीवन विज्ञान और अध्यात्म दोनों का मिश्रण होना चाहिए।

विज्ञान हमें तर्कसंगत और तर्कपूर्ण तरीके से सोचने में मदद करता है।
यह हमें भौतिक दुनिया में प्रगति करने में मदद करता है - हमारे जीवन को अधिक आरामदायक और आनंददायक बनाने के लिए प्रयत्न करता है ।
अध्यात्म हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर अग्रसर रखता है।

विज्ञान निरंतर हमें लम्बे और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के लिए नई नई तकनीकों की खोज करने का प्रयास करता रहता है -
आध्यात्मिकता हमें मानवता के मूल्यों को बनाए रखने में मदद करती है।

विज्ञान हमें चंद्रमा और अन्य ग्रहों पर ले जा रहा है -
और आध्यात्मिकता हमें पृथ्वी पर स्थिर रखती है -
न केवल समाज और लोगों के साथ - बल्कि सभी प्राणियों के साथ स्वस्थ संबंध बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

हमारे जीवन में विज्ञान और आध्यात्मिकता - दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
और ऐसा लगता है कि अब हम दोनों दिशाओं में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
सर्वशक्तिमान ईश्वर हमें इन दोनों क्षेत्रों में प्रगति करने में सहायता करें।
                             " राजन सचदेव " 

1 comment:

Old man and a Cafe

              He ordered the Cheapest Coffee Every Day and Sat for Three Hours  I run a small café on the corner of Maple and Third.  It’s n...